Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस ने अपने नए शो ‘उड़ने की आशा’ का पहला दिलचस्प प्रोमो किया रिलीज, शो के लीड एक्टर्स नेहा हसोरा और कंवर ढिल्लन की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

स्टार प्लस अपने दर्शकों को बेहद दिलचस्प और शानदार कंटेंट देने के लिए जाना जाता है और अपने आकर्षक शोज के जरिए दर्शकों को ढेर सारी भावनाओं से रूबरू कराता है। इस चैनल के पास शोज का एक कमाल का लाइनअप है जिसका मकसद न केवल एंटरटेन करना है, बल्कि एम्पावर करना भी है। वहीं इसके हर शो को दर्शकों का प्यार और सरहाना भी भरपूर मिली है। अब ये चैनल एक और नए शो के साथ सामने आ रहा है।

Author: ManoranjanDesk
13 Feb,2024 11:36:38
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टार प्लस ने अपने नए शो ‘उड़ने की आशा’ का पहला दिलचस्प प्रोमो किया रिलीज, शो के लीड एक्टर्स नेहा हसोरा और कंवर ढिल्लन की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

जी हां, स्टार प्लस अब अपने दर्शकों के लिए एक नया ड्रामा, उड़ने की आशा लेकर आया है। इस शो में कंवर ढिल्लन (सचिन) और नेहा हसोरा (साइली) है। स्टार प्लस के ये नया शो सचिन और साइली की प्रेम कहानी और रिश्तों की जटिलताओं और इक्वेशन पर फोकस करेगा।

हाल में मेकर्स ने शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है, जो सचिन और साइली के जीवन की झलक देता है और वे अपने जीवन में आने वाली परिस्थितियों से कैसे निपटते हैं। प्रोमो के मुताबिक साइली एक ऐसा व्यक्ति है जो जिम्मेदारियों के अहमियत को जानती समझती है। जबकि सचिन लापरवाह है। दर्शक सचिन और साइली की शादी भी देखेंगे और कैसे दो अलग-अलग सोच वाले लोग एक साथ अपना जीवन बिताने का फैसला करते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सचिन और साइली अपनी इमोशनल यात्रा से कैसे डील करते हैं। क्या सचिन और साइली एक दूसरे को उड़ने के लिए पंख देंगे?

ऐसे में शो में साइली का रोल निभा रहीं नेहा हसोरा कहती हैं, ”मैं प्रोमो को लेकर बेहद उत्साहित हूं, आखिरकार यह रिलीज हो गया है। मैं साइली का किरदार निभा रही हूं। सैली एक मेहनती लड़की है जो हर काम को लगन से करती है। उसका परिवार उसकी प्राथमिकता है, साथ ही उसकी दुनिया भी। साइली अपने पति में कुछ गुण चाहती है, लेकिन उसकी किस्मत में सचिन है, जो उसके ड्रीम मैन से एकमद उलटा है। साइली की भूमिका में परफेक्शन लाने के लिए मैंने मराठी सीखी और फूलों की माला बनाना भी सीखा, क्योंकि साइली एक फ्लोरिस्ट है। यह एक अलग अनुभव है और मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद आभारी और ब्लैस्ड हूं। स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा में सचिन और साइली के जीवन में होने वाले ड्रामा को देखने के लिए तैयार हो जाइए।”

इस पर बात करते हुए एक्टर कंवर ढिल्लों यानी सचिन ने कहा, “मैं सचिन का किरदार निभाने जा रहा हूं, वह एक अलग माहौल में बड़ा हुआ है। सचिन को उसकी दादी ने पाला है, क्योंकि उसकी मां उसे नापसंद करती है। सचिन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। वह अपने पिता के काफी करीब हैं। सचिन को शादी और प्यार में यकीन नहीं है और वह बेफिक्र हैं। मुंबई में पले-बढ़े होने के कारण मेरे लिए मराठी भाषा सीखना और किरदार को रियल बनाना आसान था। सचिन की भूमिका नियति में थी, और मैं वास्तव में उनका किरदार निभाने और शो का हिस्सा बनने के लिए धन्य हूं। ‘उड़ने की आशा’ एक खास तरह के प्लॉट वाला एक अनोखा शो है जो निश्चित रूप से दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखेगा।”

मराठी पृष्ठभूमि पर आधारित, ‘उड़ने की आशा’ एक पत्नी की इमोशनल रोलर कोस्टर राइड को दर्शाता है और कैसे वह अपने जिद्दी पति को एक जिम्मेदार व्यक्ति में बदल देती है, जो किसी न किसी लेवल पर पूरे परिवार को प्रभावित करता है। शो में एक्टर कंवर ढिल्लों ने सचिन का किरदार निभाया हैं, जो एक टैक्सी ड्राइवर है, जबकि नेहा हरसोरा शो में फ्लोरिस्ट साइली और उनकी की भूमिका निभाती हैं।

राहुल कुमार तिवारी द्वारा निर्मित ‘उड़ने की आशा’ जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

About The Author
ManoranjanDesk

उड़ने की आशास्टार प्लस

Comment Box

Also Read

'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
क्यों सायराब की नयनिका और ईशान की अनोखी लव स्टोरी असल ज़िंदगी के कपल्स को इतनी पसंद आ रही है?
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
अनुपमा रिटन अपडेट 7 अप्रैल 2026: अनुपमा ने अनजाने में प्रेम के होटल का मुआयना किया, वसुंधरा को किसी मुसीबत का अंदेशा हुआ
अनुपमा रिटन अपडेट 7 अप्रैल 2026: अनुपमा ने अनजाने में प्रेम के होटल का मुआयना किया, वसुंधरा को किसी मुसीबत का अंदेशा हुआ

Also Read

'टॉक्सिक' पर रुक्मिणी वसंत:
फिल्म | रिलीज

'टॉक्सिक' पर रुक्मिणी वसंत: "इनमें से हर किरदार बहुत ही असली और इंसानी...

इमरान हाशमी, दिशा पटानी, पूरन गब्बी, विशेष भट्ट और आवारापन 2 की पूरी टीम सितारों से सजे प्रीमियर के लिए एक साथ आई!
फिल्म | रिलीज

इमरान हाशमी, दिशा पटानी, पूरन गब्बी, विशेष भट्ट और आवारापन 2 की पूरी ट...

'खतरों के खिलाड़ी 15' को दर्शकों का प्यार मिला, 'ओरमैक्स स्ट्रीमव्यू' के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले 10 शो की लिस्ट में टॉप पर
टेलीविजन | न्यूज़

'खतरों के खिलाड़ी 15' को दर्शकों का प्यार मिला, 'ओरमैक्स स्ट्रीमव्यू'...

अनुपमा परमेश्वरन ने अपने ब्रेकअप, बदले हुए व्यवहार और सगाई से इनकार करने पर चुप्पी तोड़ी
फिल्म | न्यूज़

अनुपमा परमेश्वरन ने अपने ब्रेकअप, बदले हुए व्यवहार और सगाई से इनकार कर...

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर का कहना है कि ओपनिंग की रेस में 'आवारापन 2', 'बंटवारा 1947' से काफी आगे है।
फिल्म | न्यूज़

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर का कहना है कि ओपनिंग की रेस में 'आवारापन 2',...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रिकॉर्ड तोड़ेगी
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14: टॉम हॉलैंड की फि...

प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी को उनकी जयंती पर याद किया: ‘बेमिसाल। आपकी बहुत याद आती है’
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी को उनकी जयंती पर याद किया: ‘बेमिसाल। आपकी...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का ट्रेलर आ गया है! एक ज़बरदस्त और रोमांचक सफ़र के लिए तैयार हो जाइए।
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का ट्रेलर आ गया है! एक ज़बरदस्त और रोमांचक सफ़र क...

एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के बीच उर्मिला मातोंडकर ने प्यार और वफ़ादारी पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया
फिल्म | न्यूज़

एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के बीच उर्मिला मातोंडकर ने प्या...

श्रीलीला ने अपने ड्राइवर के बर्ताव के लिए कैमरामैन से माफ़ी मांगी—जानिए क्या हुआ था
फिल्म | न्यूज़

श्रीलीला ने अपने ड्राइवर के बर्ताव के लिए कैमरामैन से माफ़ी मांगी—जानि...

फिल्म वर्कर्स ने सेट पर खराब खाने और बिना लाइसेंस वाले कैटरर्स के मामले में तुकाराम मुंडे से कार्रवाई की मांग की
फिल्म | न्यूज़

फिल्म वर्कर्स ने सेट पर खराब खाने और बिना लाइसेंस वाले कैटरर्स के मामल...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: टॉम हॉलैंड की फिल्म की कमाई फिर बढ़ी, नेट कलेक्शन 430 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: टॉम हॉलैंड की फि...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.