Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | रिलीज

‘तेरी मेरी डोरियां’ एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने अपने किरदार के दिमाग में चल रही उलझन पर की बात, बताया- ‘दिल और दिमाग में से किसकी सुनेगा अंगद’

Teri Meri Dooriyan: अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया ने अपने किरदार के दिमाग में चल रही उलझनों के बारे में दिलचस्प जानकारियां साझा की।

Author: विशाल दुबे
06 Apr,2023 15:33:30
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘तेरी मेरी डोरियां’ एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने अपने किरदार के दिमाग में चल रही उलझन पर की बात, बताया- ‘दिल और दिमाग में से किसकी सुनेगा अंगद’

स्टारप्लस के सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां’ ने अपने एपिसोड्स में कोई न कोई ट्विस्ट लाकर हमेशा दर्शकों के उत्साह को बनाए रखा है। अपने दिलचस्प प्रोमो और सामने आने वाले बड़े ड्रामा के जरिए दर्शकों को कहानी में एक नए ट्विस्ट से परिचित कराने के कारण शो से फैन्स की उम्मीदें काफी बढ़ गई है।

इस शो का वर्तमान ट्रैक शादी के बाद अंगद और साहिबा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है।
शो में अंगद और साहिबा की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं, और फैन्स यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि उनके लिए आगे क्या होने वाला है।

अब तक इस शो में दर्शकों ने कई बार हाई-वोल्टेज ड्रामा देखा है। अंगद ने साहिबा के सामने अपनी फीलिंग्स को कबूल किया था, लेकिन इस कबूलनामे में एक ट्विस्ट आ गया। साहिबा ने अंगद का कमजोर साइड देखा, जिससे वह इमोशनल हो गईं। हाल के एपिसोड्स में देखा गया कि कैसे अंगद का इमोशनल ब्रेकडाउन साहिबा को अंगद का एक अलग रूप दिखाता है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किस्मत ने उनके लिए क्या लिखा है।

वहीं हाल ही में प्रसारित प्रोमो, #AngadSahiba शिपर्स के लिए एक विजुअल ट्रीट है। इसमें हम देख सकते हैं कि अंगद और साहिबा एक दूसरे के करीब आ रहे हैं, और दोनों के बीच एक नई दोस्ती जन्म ले रही है। उनके बीच यह पॉजिटिव बदलाव आगे की खूबसूरत यात्रा का संकेत देता है, लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट है। अंगद और साहिबा की बढ़ती दोस्ती में तूफान लाने के लिए सीरत वापस आ गई है। 

इस पर अंगद की भूमिका निभा रहें विजयेंद्र कुमेरिया कहते हैं, ”अंगद, साहिबा और सीरत में से किसी एक को चुनने को लेकर दुविधा में रहने वाला है। उसका अतीत और आज उसके सामने खड़ा है। अंगद इस बात को लेकर कन्फ्यूज है कि साहिबा को चुनें या सीरत को। अंगद और साहिबा में एक दूसरे के लिए फीलिंग्स जागने लगी हैं, लेकिन अंगद के दिल की दहलीज पर एक नया मोड़ आने वाला है। सीरत ने अंगद और साहिबा के जीवन में फिर से एंट्री की है। तीनों के जीवन में होने वाले इस ड्रामा और अंगद किसको चुनेंगे यह देखना दिलचस्प होगा”।

तेरी मेरी डोरियां पंजाब में एक बहुत ही खूबसूरत लोकेशन में सेट है, एक ऐसी सेटिंग जो इसके साथ अद्वितीय रोमांस, उत्साह और ऊर्जा लाती है। तो जरूर देखें तेरी मेरी डोरियां जो स्टारप्लस पर शाम 7 बजे टेलिकास्ट होता है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

तेरी मेरी डोरियांविजयेंद्र कुमेरिया

Comment Box

Also Read

स्टार प्लस के नए शो
स्टार प्लस के नए शो "दीवानियत" के लीड विजयेंद्र कुमेरिया ने अपने लुक्स से लेकर किरदार के बारे में खोले कई राज
तेरी मेरी डोरियां में नजर आएंगे दिग्विजय पुरोहित, कमल दडियाला और नेहा खान
तेरी मेरी डोरियां में नजर आएंगे दिग्विजय पुरोहित, कमल दडियाला और नेहा खान
तेरी मेरी डोरियां के विजयेंद्र कुमेरिया उर्फ ​​अंगद ने अपने किरदार के पोस्ट लीप के बारे में दी खास जानकारी, पढ़ें
तेरी मेरी डोरियां के विजयेंद्र कुमेरिया उर्फ ​​अंगद ने अपने किरदार के पोस्ट लीप के बारे में दी खास जानकारी, पढ़ें
स्टार प्लस के सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' में आने वाला है लंबा लीप, एक दिलचस्प प्रोमो के साथ मेकर्स ने जारी की झलक
स्टार प्लस के सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' में आने वाला है लंबा लीप, एक दिलचस्प प्रोमो के साथ मेकर्स ने जारी की झलक

Also Read

सरू सीरियल स्पॉइलर: अनिका और कामिनी की गुप्त साजिश; सरू को अन्नपूर्णा के चौंकाने वाले फैसले के बारे में पता चला
टेलीविजन | स्पॉइलर

सरू सीरियल स्पॉइलर: अनिका और कामिनी की गुप्त साजिश; सरू को अन्नपूर्णा...

जुबीन गर्ग की मौत का मामला: असम के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर कोर्ट की सुनवाई पर टिप्पणी करने से इनकार किया, पत्नी ने सच्चाई की मांग की
म्यूजिक | न्यूज़

जुबीन गर्ग की मौत का मामला: असम के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर कोर्ट की सु...

सरू सीरियल स्पॉइलर: अनिका ने चंदा को सरू के बारे में सचेत किया, अन्नपूर्णा की संपत्तियों को चंदा के नाम पर स्थानांतरित करने की साजिश रची
टेलीविजन | स्पॉइलर

सरू सीरियल स्पॉइलर: अनिका ने चंदा को सरू के बारे में सचेत किया, अन्नपू...

प्रिया कपूर ने संजय कपूर-करिश्मा कपूर के तलाक के रिकॉर्ड्स की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
फिल्म | न्यूज़

प्रिया कपूर ने संजय कपूर-करिश्मा कपूर के तलाक के रिकॉर्ड्स की मांग करत...

डैडी निक जोनास और मम्मी प्रियंका चोपड़ा ने नन्ही मालती को चार साल की होने पर प्यार से नहलाया
फिल्म | न्यूज़

डैडी निक जोनास और मम्मी प्रियंका चोपड़ा ने नन्ही मालती को चार साल की ह...

ऋतिक रोशन गुरुवार को निरर्थक टिप्पणी के साथ आत्मनिरीक्षण करते हैं [पढ़ें]
फिल्म | न्यूज़

ऋतिक रोशन गुरुवार को निरर्थक टिप्पणी के साथ आत्मनिरीक्षण करते हैं [पढ़...

राहु केतु कलाकारों को फिल्मों, प्रसिद्धि और सोशल मीडिया के बारे में वास्तविक जानकारी मिलती है
फिल्म | न्यूज़

राहु केतु कलाकारों को फिल्मों, प्रसिद्धि और सोशल मीडिया के बारे में वा...

एनाकोंडा डे 21 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सर्वाइवल थ्रिलर तीसरे सप्ताह में स्थिर बनी हुई है
फिल्म | न्यूज़

एनाकोंडा डे 21 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सर्वाइवल थ्रिलर तीसरे सप्ताह में स्...

मलाइका अरोड़ा ने खुलकर की प्यार और रिश्ते के बारे में बात [पढ़ें]
फिल्म | न्यूज़

मलाइका अरोड़ा ने खुलकर की प्यार और रिश्ते के बारे में बात [पढ़ें]...

एनाकोंडा डे 20 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सर्वाइवल थ्रिलर ने भारत में अपना लगातार प्रदर्शन जारी रखा है
फिल्म | न्यूज़

एनाकोंडा डे 20 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सर्वाइवल थ्रिलर ने भारत में अपना लग...

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणवीर सिंह की फिल्म ने 40वें दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन दर्ज किया, कुल कमाई 865 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणवीर सिंह की फिल्म ने 40वें दिन सबसे ज्याद...

एनाकोंडा दिवस 19 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सर्वाइवल थ्रिलर ने तीसरे सप्ताह में अपनी पकड़ बनाए रखी
फिल्म | न्यूज़

एनाकोंडा दिवस 19 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सर्वाइवल थ्रिलर ने तीसरे सप्ताह म...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2025 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.