Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | स्निपिट

स्टाल प्लस के शो चाशनी के नए प्रोमो में नज़र आई साईं केतन राव संग अमनदीप सिद्धू की खूबसूरत केमिस्ट्री

Amandeep Sidhu's beautiful chemistry with Sai Ketan Rao seen in the new promo of Star Plus show Chashni: स्टाल प्लस के शो चाशनी के नए प्रोमो में नज़र आई साईं केतन राव संग अमनदीप सिद्धू की खूबसूरत केमिस्ट्री।

Author: विशाल दुबे
03 Mar,2023 19:01:44
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
स्टाल प्लस के शो चाशनी के नए प्रोमो में नज़र आई साईं केतन राव संग अमनदीप सिद्धू की खूबसूरत केमिस्ट्री

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए लुभावने और दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। जिसे देखते हुए कह सकते है कि यह एक ऐसा हब है जहां दर्शकों को अपने चहिते शोज के जरिए प्यार, ड्रामा, बदला जैसे हर तरह के इमोशन्स देखने का मौका मिलता है। इस चैनल पर अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, रज्जो और फालतू जैसे कई ऐसे कमाल के डोले सोप्स है, जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर फोकस करता है और साथ ही साथ दर्शकों को भरपूर एंटरटेन भी करता है।

अब चैनल अपने एक और नए शो चाशनी के साथ दर्शकों के लिए एक धामाकेदार या कहे की मसालेदार कहानी लेकर सामने आया है जो अपने नाम से एकदम अलग है और मनोरंजन से भरपूर है। स्क्रीन पर रिश्तों के एक बिग मिक्स को पेश करते हुए, यह शो दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा, जो सास बहू, चांदनी और रोशनी में बदल जाती हैं। ये शो 9 मार्च रात 11 बजे से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

इस नए शो के साथ स्टार प्लस एक नई और मसालेदार कहानी के जरिए भारतीय टेलीविजन में अपना लेवल और बढ़ा रहा है, जो दो बहनों पर बेस्ड है, जो बाद में सास-बहू बन जाती है। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर, स्टार प्लस दर्शकों के लिए एक नई कहानी लाने वाला है, जो इस नए शो चाशनी के साथ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गई है।

इस शो में अमनदीप सिद्धू, चांदनी की भूमिका निभा रही हैं, जो एक फायर फाइटर है, जबकि रोशनी भी एक रिबेल है। शो में एक घटना ने उनके इक्वेशन और रिश्ते से जुड़ी पूरी दुनिया बदल दी है।
दरअसल, रोशनी जो कि छोटी बहन है, वह बड़ी बहन चांदनी की सास बन जाती है। वहीं साई केतन राव शो में रौनक की भूमिका में हैं।।

स्टार प्लस ने अपने सबसे मसालेदार शो चाशनी का नया प्रोमो जारी किया है, जहां फैन्स को प्यार, नफरत, गुस्सा और बदले की विभिन्न भावनाएं देखने को मिलेंगी। शो के इस नए प्रोमो में चांदनी और रौनक के बीच की केमिस्ट्री को दिखाया गया है, साथ ही इसमें दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक उलझे हुए बंधन को भी दिखाया गया है। यह भी देखा जा सकता है कि चांदनी और रोशनी, जो पहले बहन का रिश्ता साझा करती हैं, लेकिन फिर एक दूसरे की सास और बहू बनने के बाद एक दूसरे के प्रति पत्थर दिल बन जाती हैं।

ऐसे में शो में रौनक की भूमिका निभाने वाले साई केतन राव ने नए प्रोमो के बारे में बात करते हुए कहा, “प्रोमो पॉजिटिव और प्रॉमिसिंग लग रहा है। दर्शक मुझे पर्दे पर वापस देखकर खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक अमनदीप (चांदनी) के साथ मेरी केमिस्ट्री की सराहना करेंगे। रौनक, केयर और लव की अपनी भावनाओं के साथ निभाने के लिए एक अलग किरदार है, जिसे दर्शक इस शो में देखेंगे।”

चाशनी में अमनदीप सिद्धू, सृष्टि सिंह और साई केतन राव मुख्य भूमिका में हैं। शो का निर्माण संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है।

तो तैयार हो जाइए केवल स्टार प्लस पर भारतीय टेलीविजन के सबसे मसालेदार शो – चाशनी को देखने के लिए।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

अमनदीप सिद्धूचाशनीसाई केतन रावसृष्टि सिंहस्टार प्लस

Comment Box

Also Read

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
अनुपमा: इस फ़ैमिली ड्रामा को क्या चीज़ सुर्खियों में बनाए रखती है?
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।
'ये फितूर तेरा', 'सयोनी': ये पाँच वजहें बताती हैं कि स्टार प्लस के इन शोज़ को आपकी वॉचलिस्ट में क्यों शामिल किया जाना चाहिए।

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.