Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | स्निपिट

टीवी एक्टर विजेंद्र कुमेरिया ने एक परफेक्ट ड्रंक सीन करने के लिए की काफी तैयारी

Teri Meri Dooriyan: तेरी मेरी डोरियां के बारे में जानें नवीनतम अपडेट।

Author: विशाल दुबे
24 Mar,2023 17:12:33
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
टीवी एक्टर विजेंद्र कुमेरिया ने एक परफेक्ट ड्रंक सीन करने के लिए की काफी तैयारी

Teri Meri Dooriyan: स्टारप्लस के ‘तेरी मेरी डोरियां’ ने एपिसोड्स में कोई न कोई ट्विस्ट लाकर हमेशा दर्शकों के उत्साह को बनाए रखा है। अपने दिलचस्प प्रोमो के साथ दर्शकों को कहानी में एक नए मोड़ से परिचित कराने के बाद, शो के निर्माताओं ने हमेशा दर्शकों के सामने और ज्यादा उम्मीद करने के लिए मजबूर किया है।

‘तेरी मेरी डोरियां’ का वर्तमान ट्रैक अंगद, साहिबा और शादी के बाद के उनके जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है। बहुप्रतीक्षित अंगद और साहिबा की शादी ढोल और धमाका के साथ पहुंची, ऐसे में सीरत के बजाय अंगद की शादी साहिबा से हो जाती है। जिसके बाद, अंगद और साहिबा की शादी ने उनके जीवन में हलचल मचा दी है।

‘तेरी मेरी डोरियां’ के आने वाले एपिसोड में फैन्स को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिलने वाला है। जहां अंगद साहिबा के लिए अपने प्यार का इज़हार करता है, लेकिन यहां एक ट्विस्ट है। क्योंकि अंगद अपने प्यार का इजहार तो करता है लेकिन सीरत से और साहिबा से नहीं। दरअसल अंगद साहिबा को सीरत मानते है और उसे अपनी भावनाओं के बारे में बता देता हैं। अंगद नशे में धुत होकर सीरत से मिले धोखे की कहानी कह देता है। पहली बार साहिबा अंगद के कमजोर साइड को देखती है जिससे वह इमोशनल हो जाती है। साहिबा नशे में पाए जाने पर होने वाली शर्मिंदगी से बचाने के लिए अंगद को उसके परिवार से बचाने की कोशिश करती है। यह अंगद के प्रति साहिबा के नरम होने का संकेत देता है, तो क्या हम दोनों के प्यार की शुरुआत और एक दूसरे को दूसरा मौका देते हुए देख पाएंगे?

फिलहाल अपने ड्रंक सीन के बारे में बताते हुए विजयेंद्र कुमेरिया ने साझा किया “ड्रंक सीन करना बहुत मुश्किल काम है, यह आसान दिखता है लेकिन इसे क्रैक करना मुश्किल सीन है, प्रदर्शन को जस्टिफाई करने के लिए, इसमें कड़ी मेहनत और कोशिश लगती हैं। अंगद को इसमें एक इमोशनली ड्रंक मैन के रूप में दिखाया गया है जो भावनाओं या शराब के बीच में अंतर नहीं कर सकता। मैं सीन को 100% देने और इसे रियल दिखाने में विश्वास करता हूं। मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया क्योंकि मैं चाहता था कि दर्शक अंगद से प्यार करें जो नशे में होने के कारण कमजोर है जो साहिबा के सामने अपनी भावनाओं को जाहिर कर देता है और दर्शक को अंगद के प्रति सहानुभूति महसूस कराएं। ऐसे में एक परफेक्ट ड्रंक सीन करने के लिए, मैंने किरदार की स्किन में उतरने से पहले कई अलग अलग फिल्मों के ड्रंक्स सीन को बार-बार देखा और फिर इस सीन की एक्टिंग की।

शो का ये धमाकेदार एपिसोड देखिए शुक्रवार, 24 मार्च को शाम 7 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर।

तेरी मेरी डोरियां पंजाब में एक बहुत ही खूबसूरत लोकेशन में सेट है, एक ऐसी सेटिंग जो इसके साथ अद्वितीय रोमांस, उत्साह और ऊर्जा लाती है। तो जरूर देखें तेरी मेरी डोरियां जो स्टारप्लस पर शाम 7 बजे टेलिकास्ट होता है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

तेरी मेरी डोरियांविजयेंद्र कुमेरिया

Comment Box

Also Read

स्टार प्लस के नए शो
स्टार प्लस के नए शो "दीवानियत" के लीड विजयेंद्र कुमेरिया ने अपने लुक्स से लेकर किरदार के बारे में खोले कई राज
तेरी मेरी डोरियां में नजर आएंगे दिग्विजय पुरोहित, कमल दडियाला और नेहा खान
तेरी मेरी डोरियां में नजर आएंगे दिग्विजय पुरोहित, कमल दडियाला और नेहा खान
तेरी मेरी डोरियां के विजयेंद्र कुमेरिया उर्फ ​​अंगद ने अपने किरदार के पोस्ट लीप के बारे में दी खास जानकारी, पढ़ें
तेरी मेरी डोरियां के विजयेंद्र कुमेरिया उर्फ ​​अंगद ने अपने किरदार के पोस्ट लीप के बारे में दी खास जानकारी, पढ़ें
स्टार प्लस के सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' में आने वाला है लंबा लीप, एक दिलचस्प प्रोमो के साथ मेकर्स ने जारी की झलक
स्टार प्लस के सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' में आने वाला है लंबा लीप, एक दिलचस्प प्रोमो के साथ मेकर्स ने जारी की झलक

Also Read

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।
म्यूजिक | न्यूज़

तलत अज़ीज़ के जुहू स्थित घर में आग लगी; दम घुटने से पांच लोग प्रभावित।...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूसरे शुक्रवार को ₹60 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म दूस...

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां से चले गए—वायरल वीडियो ने चर्चा छेड़ दी
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान के 'ट्रोल्स' वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर अरबाज खान वहां स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरुआत, 66.75 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अजय देवगन की फिल्म की ब...

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा,
डिजिटल | न्यूज़

करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण' के सीज़न 9 का ऐलान किया: कहा, "यह मेरा आखि...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते में ₹104.90 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: नानी की फिल्म ने पहले हफ़्ते मे...

'द व्वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ने 29.2% की गिरावट के बावजूद ₹49 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'द व्वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ने 29...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: नानी की फ़िल्म ने पहले हफ़्ते के आखिर से पहले ही ₹100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
Uncategorized |

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 6: नानी की फ़िल्म ने पहले हफ़्ते...

ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की, कहा,
टेलीविजन | न्यूज़

ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की, कह...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म पहले मंगलवार को फिर से आगे बढ़ी, ₹45 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म पहले...

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: नानी की एक्शन फ़िल्म ने पहले सोमवार को ₹97 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'द पैराडाइज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: नानी की एक्शन फ़िल्म ने पहले सो...

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग का नया शो देखने लायक है
टेलीविजन | न्यूज़

स्टार प्लस पर 'सयोनी': 5 वजहें जिनसे रश्मि देसाई, जान्हवी सोनी और गौतम...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.