Kavya – Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: अलका के लिए शादी का रिश्ता लेकर पहुंची काव्या, आदिराज को हुई गलतफहमी

Kavya - Ek Jazbaa, Ek Junoon Update: सोनी टीवी के काव्या - एक जज़्बा, एक जुनून में आदिराज गलतफहमी का शिकार हो जाता है।
Kavya - Ek Jazbaa, Ek Junoon Spoiler: अलका के लिए शादी का रिश्ता लेकर पहुंची काव्या, आदिराज को हुई गलतफहमी 45261

Kavya – Ek Jazbaa, Ek Junoon Ep 150, 19th April 2024 Spoiler: सोनी टीवी (Sony Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक काव्या – एक जज़्बा, एक जुनून (Kavya – Ek Jazbaa, Ek Junoon) में मजेदार ड्रामे ने दर्शको को स्क्रीन से बांधे रखा है। जैसा कि आप सभी ने अब तक देखा, कि अनुराग अपना कपड़ा अलका को सिलने के लिए देता है, जहां आदिराज (मिश्कत वर्मा) उन्हें देखता है और वह दोनों के गहरे रिश्ते को समझने की कोशिश करता है, जहां उसे समझ आता है, कि उन दोनों के बीच कुछ है। वहीं अनुराग आदीराज से कहता है,कि वह अलका को दिल और जान से प्यार करता है। जबकि दूसरी ओर, काव्या (सुम्बुल तौकीर खान) अलका को संजीव के प्यार को स्वीकार करने की सलाह देती है, जिसे आदिराज सुन लेता है। हालाँकि, आदिराज जब इस बारे में काव्या से बात करता है, तो उसे पता चलता है, कि वे एक ही घर में रहते हैं। हालांकि, आदिराज एक बड़े गलतफहमी में उलझ चुका है, क्योंकि उस ऐसा लग रहा है, कि काव्या अनुराग की बात कर रही हैं, मगर वह संजीव की बात करती है।

काव्या – एक जज़्बा, एक जुनून के आने वाले एपिसोड (Kavya – Ek Jazbaa, Ek Junoon) में दर्शक देखेंगे गजब का ड्रामा –

शो में अब आप देखेंगे, कि एक बार फिर से अनुराग और अम्मा जी जैसे दुश्मन अलका के जरिए आदिराज और काव्या के बीच दरार पैदा करने में सफल होते हैं। अम्मा जी आदिराज को बदनाम करने की योजना बनाती है। जल्दी ही आदिराज पर अपनी अस्सिटेंट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगता है, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं। सारे सबूत आदिराज के खिलाफ है, जिसके कारण सभी उसे दोषी समझते हैं।लेकिन, आदीराज इस बात से अनजान है, कि उसे फंसाया गया है। एक बार फिर से काव्या आदिराज के बचाव में उतर गई और वह सच्चाई के तह तक जाने की योजना में है।

खैर, दोस्तो अब आपको क्या लगता है? अब आगे क्या होगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।