Kismat Ki lakiro se: वरुण की खोज में जुटे अभय और श्रद्धा

Kismat Ki lakiro se latest Update: वरुण की खोज में जुटे अभय और श्रद्धा।
Kismat Ki lakiro se: वरुण की खोज में जुटे अभय और श्रद्धा 43868

Kismat Ki lakiro se full Episode 489: शेमारू (Shemaru) चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक किस्मत की लकीरों से (Kismat Ki lakiro se) में मजेदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आप सभी देखेंगे, कि वरुण के हादसे के बाद पूरा घर सदमे का शिकार हो जाता है। कीर्ति वरुण और अपनी पुरानी यादों को याद करती है और खूब रोती है। वहीं श्रद्धा और अभय भी वरुण को पहाड़ी पर खोजते हैं, मगर पुलिस वालों का मानना है, कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद किसी का जिंदा रहना मुश्किल है। अभय यह बात सुनकर बौखला जाता है और वह पुलिस वाले पर भड़क जाता है, मगर श्रद्धा मौके की नजाकत को समझते हुए अभय को संभालती है। घर पर नैना का भी बुरा हाल है। जल्दी ही अभय और श्रद्धा घर लौटते है, जिनसे पूरा परिवार वरुण के बारे में सवाल करता है। इसके अलावा कीर्ति इन सब का कसूरवार श्रद्धा को घोषित करती है। वह श्रद्धा पर आरोप लगाती हैं, कि उसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। साथ ही वह श्रद्धा का गला दबाने लगती हैं, जिससे श्रद्धा की सांसे अटक जाती है।

हालांकि, अभय कीर्ति को पकड़ता है और श्रद्धा को बचा लेता है। अभय और श्रद्धा एक-दूसरे को संभालते है। जल्दी ही उन्हें पुलिस स्टेशन से फोन आता है, कि उन्हें कोई शख्स जख्मी हालत में मिला है। घर पर सभी लोग खुश होते हैं और कीर्ति श्रद्धा से कहती हैं, कि वह वरुण को घर साथ लेकर ही आए। श्रद्धा और अभय जब अस्पताल पहुंचते हैं, तो वह कुछ ऐसा देखते है, जिसे देखकर उनके होश उड़ जाता है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।