Kismat Ki lakiro se: वरुण और कीर्ति की हुई मौत, सदमे में परिवार

Kismat Ki lakiro se latest Update: वरुण और कीर्ति की हुई मौत।
Kismat Ki lakiro se: वरुण और कीर्ति की हुई मौत, सदमे में परिवार 43812

Kismat Ki lakiro se full Episode 487: शेमारू (Shemaru) चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक किस्मत की लकीरों से (Kismat Ki lakiro se) में मजेदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आप सभी देखेंगे, कि रोशनी बेहद चालाकी से कीर्ति को किडनैप कर लेती है। वह अभय के सामने शर्त रखती हैं, कि अगर उसे कीर्ति जिंदा चाहिए, तो उसे उससे एकेले मिलना आना होगा। दूसरी ओर नैना, अभय, वरुण और श्रद्धा भी रोशनी की चाल का शिकार हुए रहते हैं। श्रद्धा कीर्ति के बारे में सोच- सोचकर परेशान होती है। इसके अलावा रोशनी कीर्ति को जान से मारने के लिए उसे एक सुनसान पहाड़ी पर लेकर जाती है। वह उसे गाड़ी में भरकर पहाड़ी से धक्का मारने की फिराक में रहती हैं, मगर रोशनी भूल जाती हैं, कि कीर्ति अतीत में एक जबाज पुलिस अफसर रह चुकी है, जिसके कारण वह रोशनी का सामना करती है।

जल्दी ही वरुण और श्रद्धा आ जाते हैं और वे दोनों मिलकर रोशनी की जमकर पिटाई करते हैं, जिससे रोशनी बेहोश हो जाती है। लेकिन, जल्दी ही रोशनी को होश आता है और वह श्रद्धा और वरुण पर हमला बोल देती है। इसके अलावा वह कीर्ति को पहाड़ी से धक्का भी मार देती हैं। कीर्ति खुद की जान बचाने के लिए एक पत्थर को पकड़ लेती है और मदद की गुहार लगाती है। श्रद्धा कीर्ति को बचाने की कोशिश करती है, तभी रोशनी दोबारा उसपर हमला करती है। तभी अचानक वहां अभय आ जाता है और वह कीर्ति को बचा लेता है। जबकि दूसरी ओर पूरा परिवार पुलिस के साथ वरुण द्वारा बताई गई जगह पर पहुंचता है। रोशनी पुलिस से बचने के लिए पीछे जाती है और तभी उसका पैर फिसल जाता है और वह खाई में गिर जाती है। वरुण भी रोशनी को देखने जाता है और वह भी खाई में गिर जाता है। वरुण को मरता देख नैना बेहोश हो जाती है और बाकी के सदस्य सदमे के शिकार हो जाते हैं।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।