Tose Nainaa Milaai Ke: चंदेल परिवार पर मंडराएं खतरे के बादल

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 197: चंदेल परिवार पर मंडराएं खतरे के बादल।
Tose Nainaa Milaai Ke: चंदेल परिवार पर मंडराएं खतरे के बादल 43818

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 194: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू को रिया के कपड़ों को साफ करने के लिए कमरे में रखती है। जल्दी ही कमरे में राजीव आता है और वह उस कपड़े को देखकर कहीं खो जाता है। राजीव को कपड़े से आ रही, महक जानी-पहचानी लगती हैं, जिसके बारे में वह कुहू से सवाल करता है। कुहू उसे कुछ भी बताने से बचती है और जल्दी ही उन दोनों के बीच प्यारी नोंक-झोंक शुरू होती है। राजीव समझ जाता है, कि कुहू उससे कुछ छुपा रही है। जबकि दूसरी ओर संजीव और शंभू टीवी पर देखते है, कि खुशबू कुहू के पिता यानी चंदनलाल को लेकर डीएसपी विराज त्यागी के ऑफिस में पहुंची है। दरअसल, खुशबू चंदनलाल द्वारा हंसिनी की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाने गई है।

जबकि पूरा परिवार डीएसपी राजीव त्यागी के बारे में सोच-सोचकर परेशान होता है। क्योंकि त्यागी एक पहुंचा हुए अफसर है, जो मुजरिम का दुश्मन है। चंदेल परिवार इस डर में है, कि अगर खुशबू हंसिनी की गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाती है, तो उनके पुराने कांड भी सभी के सामने आ जाएंगे। वहीं कुहू रिया को घर से जाने की सलाह देती है और वह उसके लिए अवधेश की मदद लेती है। इसके अलावा पूरा परिवार खुशबू की हरकत देव नारायण को बताता है और जब देव नारायण डीएसपी विराज त्यागी का नाम सुनता है, तो वह बेहोश हो जाता है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।