Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | स्पॉइलर

Mann AtiSundar: दिव्यम और कली की जोर जबरजस्ती की शादी, राधिका पर तनी बंदूक

Mann AtiSundar Full Episode 179: दिव्यम और कली की जोर जबरजस्ती की शादी।

Author: विशाल दुबे
19 Jan,2024 10:11:23
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Mann AtiSundar: दिव्यम और कली की जोर जबरजस्ती की शादी, राधिका पर तनी बंदूक

Man AtiSundar Full Episode: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक मन अतिसुंदर (Mann AtiSundar) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि पंडित जी वरमाला के लिए वर और वधू को एक साथ खड़े करते हैं। कली दिव्यम को वरमाला पहना देती हैं, जिससे सभी और भी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। दिव्यम कली को वरमाला नहीं पहनना चाहता है, मगर गांव का सरपंच दिव्यम को पिस्टल दिखा कर धमकाता है। लेकिन, मौके पर गोलू दिव्यम के साथ सेल्फी खींचवाने की कोशिश करता है और वरमाला को अग्नि कुंड में गिरा देता है। किन्तु, बुआ का मानना है, कि अभी मुख्य विधि बाकी है, जिसमें फेरे और मंगलसूत्र शामिल है। राधिका शादी को रोकने के लिए मंडप के पास में रखे घास को आग लगाती हैं, इसमें उसकी मदद सुजाता भी करती है। बाकी लोग आग पर काबू रखने की कोशिश करते हैं, वहीं कली की मां पंडित जी को मंत्र शुरू रखने की सलाह देती है। जल्दी ही राधिका से उसे किडनैप करने वाले टकराते हैं, जिन्हे देखकर राधिका दंग रह जाती है। राधिका उनसे सवाल करती हैं, मगर वह कुछ भी जवाब नहीं देते हैं। राधिका उनके फोन से बॉस को कॉल करती हैं, को कली की मां के हाथो में है। बार- बार कॉल करने के बाद कली फोन उठाती है, जिसके बाद राधिका मंडप में हंगामा मचाना शुरू करती है। राधिका अपने हाथों से कली और दिव्यम की शादी तोड़ती है और वह सभी को बताती हैं, कि उसे किडनैप कराने के पीछे कली का हाथ था। इसके अलावा वह सभी को यह भी बताती हैं, कि कली ही असली बॉस है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि राधिका की बातों को सुनकर सभी लोगो के होश उड़ जाते हैं, मगर कली लगातार झूठ बोलना जारी रखती है। बुआ भी राधिका को फटकार लगाती है और उसे मंडप में से बाहर भेजवाती है। कुछ लोग राधिका को पकड़ने के लिए आगे बढ़ते हैं, जिनका सामना दिव्यम अपने अंदाज से करता है। बुआ जी कुछ समझ पाए उसके पहले राधिका बुआ को बताती है, कि वह बंसल परिवार की नौकरानी नहीं बहू है। यह सच जानने के बाद भी बुआ राधिका के बातो पर भरोसा नहीं करता है और किडनैपिंग की बात को झुठला देती है। जल्दी ही गोलू उन दोनों किडनैपर्स को पकड़कर लेकर आता है और सभी के सामने पटकता है। वह पूरे गांव के सामने पूरी सच्चाइयां बयां करते हैं, जिसके बाद सभी लोग कली को फटकार लगाते है। किन्तु, कली सभी से कहती हैं, कि अब उससे शादी कौन करेगा? जिसके बाद गांव वाले जबरजस्ती दिव्यम और कली को मंडप में बैठने के लिए कहते हैं। लेकिन, दिव्यम ऐसा करने से इंकार कर देता है, जिसके बाद वे दिव्यम पर बंदूक तान देता है। दिव्यम बंदूक की नोक से भी नहीं घबराता है, जिसके कारण बाहुबली को राधिका को निशाना बनाना पड़ता है। राधिका सभी से कहती हैं, कि कली के बारे में सोचा जा रहा है, मगर राधिका के बारे में कोई क्यों नहीं सोच रहा है। राधिका भी किसी के घर की बेटी है, जिसके बाद सभी लोग बुआ को अपना फैसला सुनाने के लिए कहते हैं।

क्या राधिका के सामने होगी दिव्यम की दूसरी शादी?आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

दंगल टीवीमन अतिसुंदर

Comment Box

Also Read

26 जनवरी से देखिये दंगल पर एक गैंगस्टर और एक स्वाभिमानी मेडिकल स्टूडेंट के टकराव की जबरदस्त कहानी
26 जनवरी से देखिये दंगल पर एक गैंगस्टर और एक स्वाभिमानी मेडिकल स्टूडेंट के टकराव की जबरदस्त कहानी "इश्क़ जुनूनी"
Mann Atisundar Spoiler: दिव्यम ने कराया राधिका का मुंह मीठा, रानी को हुई जलन
Mann Atisundar Spoiler: दिव्यम ने कराया राधिका का मुंह मीठा, रानी को हुई जलन
Tose Nainaa Milaai Ke Update: हंसिनी के खिलाफ कुहू ने बनाया नया प्लान
Tose Nainaa Milaai Ke Update: हंसिनी के खिलाफ कुहू ने बनाया नया प्लान
Tose Nainaa Milaai Ke Update: राजीव ने बचाई कुहू की जान, हंसिनी की चाल हुई बर्बाद
Tose Nainaa Milaai Ke Update: राजीव ने बचाई कुहू की जान, हंसिनी की चाल हुई बर्बाद

Also Read

मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला के साथ अपनी दूसरी शादी के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया
टेलीविजन | न्यूज़

मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला के साथ अपनी दूसरी शादी के पीछे की स...

'रामायण पार्ट 1' में अपने किरदार पर काजल अग्रवाल:
फिल्म | न्यूज़

'रामायण पार्ट 1' में अपने किरदार पर काजल अग्रवाल: "कुछ फिल्मों में किर...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस पौराणिक फिल्म ने दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस पौराणिक...

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 46.7% की गिरावट, फिर भी कमाए ₹1.60 करोड़ (नेट)
फिल्म | न्यूज़

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 46.7...

विजय और त्रिशा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए: वायरल वीडियो देखें
फिल्म | न्यूज़

विजय और त्रिशा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए: वा...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस महाकाव्य फिल्म ने 64.85 करोड़ नेट की शानदार शुरुआत की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस महा...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों में ₹466.05 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़...

विराट कोहली 38 साल के हुए: क्रिकेट सुपरस्टार से आध्यात्मिक साधक तक - उनका अद्भुत बदलाव
स्पोर्ट्स | न्यूज़

विराट कोहली 38 साल के हुए: क्रिकेट सुपरस्टार से आध्यात्मिक साधक तक - उ...

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का अनुरोध किया
म्यूजिक | न्यूज़

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18.5% का उछाल, 12वें दिन ₹1.60 करोड़ (नेट) की कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18....

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.