Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | स्पॉइलर

Mann Sundar: रूही के हाथ लगी गुरु मां, पता चली सच्चाई

Mann Sundar Full Episode 762: रूही के हाथ लगी गुरु मां, पता चली सच्चाई।

Author: विशाल दुबे
23 Jan,2024 12:54:02
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Mann Sundar: रूही के हाथ लगी गुरु मां, पता चली सच्चाई

Mann Sundar Full Episode: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक मन सुंदर(Mann Sundar) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में, आप सभी ने अब तक देखा कि पूरा परिवार राम दरबार के लिए गया रहता है, जहां रूही और अग्नि भी रहती है। अग्नि रूही के खिलाफ एक और चाल चलते हुए उसके गहने पर नशीली स्प्रे छिड़क देती हैं। जैसे ही रूही उस गहनों को अपने बदन पर सजाती हैं, वैसे ही अग्नि का नशीली स्प्रे काम करना शुरू करती है। रूही बेहोश हो जाती है, मगर जल्दी ही रूही को होश आ जाता है।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि समर और नाहर बैडमिंटन खेलते रहते है, जिसे रूही दूर खड़ी होकर देखती है। बाद में, नाहर रूही को खेलने के लिए बुलाता है, मगर रूही उससे कहती हैं, कि उसे खेलना नहीं आता है। बस यही बात सुनकर नाहर रूही को बैडमिंटन सिखाने के लिए अपने करीब बुलाता है और उसे खेलना सीखाता है। इस दौरान दोनों में एक करीबी पल बनता है, जिसे सभी देखते है। लेकिन, रूही बैडमिंटन खेलते- खेलते बैट फेक देती हैं, जिसके कारण सभी उस पर हसने लगते हैं। जबकि अग्नि यह सब देखकर चिढ़ जाती हैं, कि नाहर और रूही बेहद करीब आ गए हैं। अग्नि उन दोनों के बीच दरार पैदा करने के लिए नई चाल बनाने का फैसला करती है। जल्दी ही सभी लोग खाना खाने बैठते हैं, तभी सभी लोग देखते है, कि अग्नि को बार- बार किसी का कॉल आ रहा है, जिसे वह कट कर रही है। इसके अलावा नाहर के पिता रूही का आभार व्यक्त करते हैं और उसकी तारीफ भी करते हैं। खाना खाने के बाद अग्नि कॉल पर बात करती है और यह कॉल किसी और का नहीं बल्कि नकली गुरु मां की रहती हैं, जो अग्नि से पैसों की मांग करती है। अग्नि उसे कहती हैं, कि वह उसके पैसे दे देगी, जिसे रूही सुन लेती है। बाद में, अग्नि पैसा लेकर निकलती है, तो उसका पैर फिसल जाता है और उसके बैग से पैसे नीचे गिर जाते हैं। पैसे उठाने में अग्नि की मदद रूही करती है और वह इन पैसों के बारे में उससे सवाल करती है। अग्नि रूही से कहती हैं, कि उसे पासपोर्ट बनवाने जाना है, इसलिए वह पैसे लेकर जा रही है।

अग्नि के जाने के बाद रूही देखती है, कि अग्नि का आधार कार्ड और पैन कार्ड नीचे गिरा है, जिसके बाद वह उसे यह सब देने का फैसला करती है। वह अग्नि की गाड़ी का पीछा करती है। अग्नि गुरु मां से मिलती है और पैसा देकर शहर छोड़ने के लिए कहती हैं, मगर जल्दी ही रूही उसके पीछे आ जाती है। लेकिन, अग्नि में रूही को पहले ही देख किया था, जिसके कारण उसने गुरु मां के जगह दूसरी लड़की को खड़ी कर दी। रूही अग्नि को उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड देकर घर जाने के लिए निकलती है। रूही की नजर रास्ते में खड़ी गुरु मां पर पड़ती हैं, जिसके बाद वह उसे रोकने की कोशिश करती है। गुरु मां रूही को देखकर भागती है और रूही उसे रोकने के लिए उसपर नारियल से हमला करती है। गुरु मां को रूही पकड़ लेती और उससे पूरा सच उगलवा लेती हैं। अग्नि यह सब देखकर परेशान हो जाती है।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

दंगल टीवीमन सुंदर

Comment Box

Also Read

26 जनवरी से देखिये दंगल पर एक गैंगस्टर और एक स्वाभिमानी मेडिकल स्टूडेंट के टकराव की जबरदस्त कहानी
26 जनवरी से देखिये दंगल पर एक गैंगस्टर और एक स्वाभिमानी मेडिकल स्टूडेंट के टकराव की जबरदस्त कहानी "इश्क़ जुनूनी"
Tose Nainaa Milaai Ke Update: हंसिनी के खिलाफ कुहू ने बनाया नया प्लान
Tose Nainaa Milaai Ke Update: हंसिनी के खिलाफ कुहू ने बनाया नया प्लान
Tose Nainaa Milaai Ke Update: राजीव ने बचाई कुहू की जान, हंसिनी की चाल हुई बर्बाद
Tose Nainaa Milaai Ke Update: राजीव ने बचाई कुहू की जान, हंसिनी की चाल हुई बर्बाद
Mann Atisundar Spoiler: राधिका ने किया रानी का भंडाफोड़, दिव्यम ने किया बेघर
Mann Atisundar Spoiler: राधिका ने किया रानी का भंडाफोड़, दिव्यम ने किया बेघर

Also Read

मैं वापस आऊंगा टीज़र: थ्रेड्स द ड्रीम्स ऑफ लव एंड लॉन्गिंग
फिल्म | न्यूज़

मैं वापस आऊंगा टीज़र: थ्रेड्स द ड्रीम्स ऑफ लव एंड लॉन्गिंग...

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 13 मार्च 2026: अरमान-अभिरा के लिए मायरा और मुक्ति का अप्रत्याशित कदम मचाएगा बड़ा हंगामा
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 13 मार्च 2026: अरमान-अभिरा के लिए...

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42: रानी मुखर्जी की फिल्म ने छठे सप्ताह में 50.94 करोड़ की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42: रानी मुखर्जी की फिल्म ने छठे सप्त...

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 13 मार्च 2026: गोपाल ने सार्वजनिक रूप से आर्य का समर्थन किया; अनु ने हर्ष की मंज़ूरी जीतने का फ़ैसला किया
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 13 मार्च 2026: गोपाल ने सार्वजनिक रूप से आर्य...

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 41: रानी मुखर्जी की फिल्म 51 करोड़ की ओर बढ़ी
फिल्म | न्यूज़

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 41: रानी मुखर्जी की फिल्म 51 करोड़ की...

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को टी20 विश्व कप समारोह के दौरान झंडे के आचरण को लेकर कानूनी शिकायत का सामना करना पड़ा
स्पोर्ट्स | न्यूज़

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को टी20 विश्व कप समारोह के दौरान झंडे क...

यामी गौतम ने पति आदित्य धर के लिए लिखा प्यारा जन्मदिन नोट, शेयर की खास तस्वीरें
फिल्म | न्यूज़

यामी गौतम ने पति आदित्य धर के लिए लिखा प्यारा जन्मदिन नोट, शेयर की खास...

निक जोनास ने बचपन की दोस्त माया किबेल के निधन पर दुख जताया, जो विल्सन की बीमारी से जूझ रही थीं
म्यूजिक | न्यूज़

निक जोनास ने बचपन की दोस्त माया किबेल के निधन पर दुख जताया, जो विल्सन...

संकल्प रिव्यू: मेंटर बनाम मेंटी ड्रामा लगातार चलता रहता है
डिजिटल | एडिटोरीअल

संकल्प रिव्यू: मेंटर बनाम मेंटी ड्रामा लगातार चलता रहता है...

स्टार प्लस के शो तारा का रिव्यू: एक जाना-पहचाना लव ट्रॉप, एक नए रंग के साथ
टेलीविजन | एडिटोरीअल

स्टार प्लस के शो तारा का रिव्यू: एक जाना-पहचाना लव ट्रॉप, एक नए रंग के...

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 10 मार्च 2026: अरमान ने अभिरा पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगाया; विद्या को पोल खुलने का डर
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 10 मार्च 2026: अरमान ने अभिरा पर ल...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद, कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका से की शादी, नया अध्याय शुरू करने की तैयारी में
स्पोर्ट्स | न्यूज़

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद, कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका से की...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.