Milke Bhi Hum Na Mile Spoiler: श्रुति ने रेवा को धक्के मारकर घर से किया बेघर

Milke Bhi Hum Na Mile Spoiler: दंगल चैनल के मिलके भी हम ना मिले में श्रुति रेवा को घर से बेघर करने की कोशिश करती है।
Milke Bhi Hum Na Mile Spoiler: श्रुति ने रेवा को धक्के मारकर घर से किया बेघर 45115

Milke Bhi Hum Na Mile Spoiler: दंगल टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक मिलके भी हम ना मिले (Milke Bhi Hum Na Mile) में काफी तूफानी ड्रामा चल रहा है, जहां अब तक आप सभी ने देखा, कि राज सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाता है और उसकी हालत गंभीर हो जाती है। वही अब आप देखेंगे, कि रेवा राज की जिंदगी बचाने के लिए भगवान के सामने तप करने लगती है। जबकि कश्मीरा का मानना हैं, कि राज की जिंदगी का आज आखिरी दिन है।दूसरी तरह श्रुति रेवा के तप के बीच रुकावट पैदा करने की कोशिश करती हैं, तभी उसे राज के गंभीर होने की खबर मिलती है। राज अपनी सास तोड़ने ही वाला होता है, तभी रेवा भगवान का जल लेकर उसके माथे पर लगा देती है और जल्दी ही राज को होश भी आ जात है। हालांकि, राज अब चलने के काबिल नहीं बचा।

7 दिनों के बाद राज को घर लाया जाता है। श्रुति रेवा को धक्का देकर घर से निकालने की कोशिश करती है। लेकिन रेवा भी राज को अपना पति कहती है और जब तक राज की हालत ठीक नहीं हो जाती वह यह घर नहीं छोड़ेगी. राज खुद से लड़ता है और रेवा कहती है कि उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसके ठीक होने के बाद रेवा खुद ही उसकी जिंदगी से हमेशा के लिए दूर चली जायेगी।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेंक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।