Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
टेलीविजन | स्पॉइलर

Tose Nainaa Milaai Ke: राजीव ने की हंसिनी से शादी करने की घोषणा

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 141: राजीव सभी के सामने हंसिनी के साथ शादी करने की घोषणा करती है।

Author: विशाल दुबे
30 Jan,2024 06:32:29
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Tose Nainaa Milaai Ke: राजीव ने की हंसिनी से शादी करने की घोषणा

Tose Nainaa Milaai Ke Full Episode 141: दंगल टीवी (Dangal Tv) के लोकप्रिय धारावाहिक तोसे नैना मिलाई के (Tose Nainaa Milaai Ke) में दिलचस्प ड्रामे की एंट्री हुई है। शो में आप सभी देखेंगे कि कुहू और राजीव के बीच की दरार को देखते हुए हंसिनी अपनी योजना को तैयार करती है। हंसिनी राजीव को कैफे में बुलाती हैं, जहां वह उसके और कुहू के रिश्ते के बारे में बात करती है। इसके अलावा वह अवधेश को कॉल करके अपनी चाल चलने के लिए कहती हैं, जिसके बाद कैफे को मीडिया वालों द्वारा घेर लिया जाता है और उनके रिश्तों के बारे में सवाल किया जाता है। मीडिया वाले उनके रिश्तों को रंगलियो का नाम देते हैं, जिसे चंदेल परिवार टीवी पर देखता है। जबकि हंसिनी अपनी चाल पर बेहद खुश होती है और घर वाले अपने इज्जत के बारे में सोच- सोचकर परेशान होते हैं। राजीव और हंसिनी मीडिया के सामने बात करने से कतराते हैं और उनके बेबुनियाद इल्ज़ामों का खंडन करते हैं। राजीव और हंसिनी मौका देखकर वहां से निकल जाते हैं।

राजीव के साथ बाइक पर बैठी हंसिनी अपने चाल के बारे में सोचकर खुश होती है और वह सोचती है, कि घर पर ज्यादा ड्रामा देखकर मजा आएगा। लेकिन, मीडिया वाले घर पर राजीव और हंसिनी से पहले पहुंचकर पूरे परिवार से उनके रिश्तों के बारे में सवाल करते हैं। सभी लोग मीडिया वालो को समझाने की कोशिश करते हैं, कि राजीव और हंसिनी के बीच कोई भी गलत रिश्ता नहीं है। जल्दी ही राजीव और हंसिनी भी घर पर पहुंचते हैं, जहां हंसिनी बातो को घुमाने की कोशिश करती हैं, मगर जब राजीव से सवाल किया जाता है, तो वह सभी से कहता है, कि वह हंसिनी के साथ जल्दी ही शादी करने वाला है। बस यही सुनकर कुहू दंग रह जाती है और हंसिनी खुश हो जाती है, मगर जल्दी ही हंसिनी को पता चलता है, कि यह सब बस उसका भ्रम था। राजीव पर सवाल के तीर देखकर कुहू उसका पक्ष लेने के लिए आगे आती है और सभी से कहती हैं, कि राजीव उसका पति है। राजीव कुहू भी बातो को सुनकर हैरान और खुश हो जाता है। इसके अलावा संजीव परिवार की इज्जत के लिए सभी के सामने हंसिनी को पत्नी के रूप में स्वीकारता है और कहता है, कि उन दोनों के बीच प्यार बना हुआ है। जल्दी ही घर में, से देव नारायण बाहर आता है और वह मडिया वालो को जाने का आग्रह करता है। मीडिया वालो के सवाल का जवाब देने के लिए शंभू, देव नारायण, संजीव, राजीव, कुहू और प्रभा एक दूसरे का हाथ पकड़ कर दिखाते हैं, कि उनका परिवार भारतीय परिवार है। इसके साथ कुहू प्रण लेती है, कि वह राजीव और घर पर कोई भी आंच नहीं आने देगी।

अब आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

तोसे नैना मिलाई केदंगल टीवी

Comment Box

Also Read

26 जनवरी से देखिये दंगल पर एक गैंगस्टर और एक स्वाभिमानी मेडिकल स्टूडेंट के टकराव की जबरदस्त कहानी
26 जनवरी से देखिये दंगल पर एक गैंगस्टर और एक स्वाभिमानी मेडिकल स्टूडेंट के टकराव की जबरदस्त कहानी "इश्क़ जुनूनी"
Tose Nainaa Milaai Ke Update: हंसिनी के खिलाफ कुहू ने बनाया नया प्लान
Tose Nainaa Milaai Ke Update: हंसिनी के खिलाफ कुहू ने बनाया नया प्लान
Tose Nainaa Milaai Ke Update: राजीव ने बचाई कुहू की जान, हंसिनी की चाल हुई बर्बाद
Tose Nainaa Milaai Ke Update: राजीव ने बचाई कुहू की जान, हंसिनी की चाल हुई बर्बाद
Mann Atisundar Spoiler: राधिका ने किया रानी का भंडाफोड़, दिव्यम ने किया बेघर
Mann Atisundar Spoiler: राधिका ने किया रानी का भंडाफोड़, दिव्यम ने किया बेघर

Also Read

सरू सीरियल स्पॉइलर: रोहित के खिलाफ साक्षी के धमाकेदार वीडियो ने तारा को चौंका दिया – सरू क्या करेगी?
टेलीविजन | स्पॉइलर

सरू सीरियल स्पॉइलर: रोहित के खिलाफ साक्षी के धमाकेदार वीडियो ने तारा क...

तुम से तुम तक रिटन अपडेट 4 मार्च 2026: आर्या गोपाल की मंज़ूरी के लिए जूझती है—क्या रघुपति का प्लान आर्या-अनु की लव स्टोरी खत्म कर देगा?
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुम से तुम तक रिटन अपडेट 4 मार्च 2026: आर्या गोपाल की मंज़ूरी के लिए ज...

टॉक्सिक स्थगित, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान के लिए तैयार
फिल्म | न्यूज़

टॉक्सिक स्थगित, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान के लिए तैयार...

तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - दिन 20
फिल्म | न्यूज़

तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - दिन 20...

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 20
फिल्म | न्यूज़

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 20...

नागिन 7 एपिसोड रिटन अपडेट (1 मार्च 2026): अहाना भारतीयों के लिए मसीहा बनी; एयरुल को नागमणि पर शक हुआ
टेलीविजन | स्पॉइलर

नागिन 7 एपिसोड रिटन अपडेट (1 मार्च 2026): अहाना भारतीयों के लिए मसीहा...

तुम से तुम तक रिटन अपडेट 2 मार्च 2026: पुष्पा ने गोपाल को चैलेंज किया; मीरा ने आर्य के खिलाफ साज़िश रची
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुम से तुम तक रिटन अपडेट 2 मार्च 2026: पुष्पा ने गोपाल को चैलेंज किया;...

रेनू देसाई ने ट्रोलर्स को चेतावनी दी: “बहुत हो गया, मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी”
फिल्म | न्यूज़

रेनू देसाई ने ट्रोलर्स को चेतावनी दी: “बहुत हो गया, मैं कानूनी कार्रवा...

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18
फिल्म | न्यूज़

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18...

तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18
फिल्म | न्यूज़

तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18...

तुम से तुम तक रिटन अपडेट 28 फरवरी 2026: गोपाल ने आर्या-अनु की शादी के लिए मना कर दिया – क्या आर्या कोशिश करना बंद कर देगी?
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुम से तुम तक रिटन अपडेट 28 फरवरी 2026: गोपाल ने आर्या-अनु की शादी के...

तेरे नाम रिविजिट: वह फिल्म जिसने एक पीढ़ी के लिए दुखद प्रेम को परिभाषित किया
फिल्म | न्यूज़

तेरे नाम रिविजिट: वह फिल्म जिसने एक पीढ़ी के लिए दुखद प्रेम को परिभाषि...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.