Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अरमान को अभिरा के सामने टेकने पड़े घुटने, घर वापसी की लगाई गुहार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1278 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान अभिरा को घर वापस चलने के लिए कहता है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अरमान को अभिरा के सामने टेकने पड़े घुटने, घर वापसी की लगाई गुहार 46145

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Ep 1278 4th May Written Episode Update: राजन शाही के डायरेक्टर कट द्वारा निर्मित स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दर्शकों को मनोरंजन स्वाद चखाना जारी रखा है। शो में आप सभी ने अब तक देखा कि अभिरा (समृद्धि शुक्ला) मुसीबत में फंस जाती हैं, जिसे बचाने के लिए अरमान (रोहित पुरोहित) आगे आता है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि अभिरा दोस्तो के साथ रेव पार्टी में शामिल हुई रहती हैं, तभी कुछ पुलिस वाले पार्टी में घुसते है। वहीं दूसरी ओर अरमान अपने परिवार के साथ टीवी देखता रहता है और उसे पता चलता है, कि अभिरा को पुलिस वालो ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय यह सब देखकर खुश होता है और वह अरमान से कहता है, कि अभिरा ने घर की इज्जत नीलाम कर दी। अरमान यह सब सुनने के बाद रेव पार्टी में जाता है और अभिरा से मुलाकात करता है। वह पुलिस वालों को अभिरा को गिरफ्तार करने से रोकता है और अभिरा से बहस करता है। आखिर में, दोनों एक-दूसरे से झगड़ जाते हैं।

अब आने वाले एपिसोड में, आप सभी देखेंगे कि अरमान अभिरा (समृद्धि शुक्ला) को घर लाने का फैसला करता, लेकिन अभिरा ने फैसला किया है कि वह कभी भी घर नहीं जाएगी। वह अपने हॉस्टल रुकती है, जहाँ उसकी सहेलियाँ उसकी सहेली अंजलि के संगीत समारोह की तैयारयों में जुटी रहती है। अभिरा इस संगीत में खूब धूम मचाती है और जमकर ठुमके लगाती है। जल्द ही, अरमान की एंट्री होती और अभिरा से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन डांस करते समय उसे चोट लग जाती है। बाद में, अरमान अभिरा को कमरे में लेकर जाता है और उसकी देखभाल करता है। इसके अलावा अरमान उसे घर ले जाने की इच्छा व्यक्त करता है, लेकिन अभिरा, अपनी स्वतंत्रता और दादीसा की इच्छा के बीच फंसकर सीधे इनकार कर देती है। जल्द ही, अरमान, आंखों में याचना के साथ, अभिरा से घर लौटने का अनुरोध करता है क्योंकि दादीसा ने उससे उसे वापस लाने के लिए कहा है।

अब क्या करेगी अभिरा? आपको क्या लगता है? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

 

अब क्या आगे क्या होगा? आपको क्या लगता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।