अनुष्का सेन और जन्नत ज़ुबैर रहमानी ने अपने कुल और स्टाइलिश लुक से फैंस का जीता दिल

अनुष्का सेन और जन्नत ज़ुबैर रहमानी ने अपने खुबसूरत लूक से अपने फैंस को प्रभावित किया ।देखिए यहां
Anushka Sen and Jannat Zubair Rahmani win hearts of fans with their cool and stylish looks 9049

अनुष्का सेन और जन्नत ज़ुबैर टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से है।दोनो ने अपने कैरियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की।जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने मेहनत से बहुत लोकप्रियता हासिल की है ।वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है।वह दोनो सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट और रील के कारण फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है।

खैर,यहां जन्नत ज़ुबैर रहमानी और अनुष्का सेन ने अपने इंस्ट्राग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।इन तस्वीर में दोनो बहुत खुबसूरत लग रही है।एक तरफ जन्नत ज़ुबैर ने ग्रीन और व्हाइट आउटफिट पहनी हुई है।जन्नत ने व्हाइट ब्रेलेट के साथ व्हाइट और ग्रीन फ्लोरल स्कर्ट पहना है।इस लुक के साथ उन्होंने ग्रीन जैकेट भी पहना है।उन्होंने इसे व्हाइट हेट के साथ पेयर किया। इस लुक के साथ उन्होंने क्यूट एक्सप्रेशन दिया है।जन्नत इस लुक में बेहद स्टाइलिश दिख रही है।देखिए यहां

वही अनुष्का सेन ने ब्राउन कलर चुना है।उन्होंने ब्राउन बैलेट के साथ ब्राउन शर्ट पहना है।उन्होंने बालों के मेसी रखते हुए पोज दिया है।इस तस्वीर में अनुष्का बहुत क्यूट एक्सप्रेशन दे रही है। अनुष्का इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।देखिए यहां

इसके बारे में आपकी क्या राय है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।