मिस्टीरियस वाईटी से लेकर पायल गेमिंग: जाने इन भारतीय महिला गेमर्स के बारे में, इनकी लोकप्रियता है काफी उच्चस्तरीय

Know about these Indian women gamers: जाने भारत की प्रसिद्ध महिला गेमर्स के बारे।
मिस्टीरियस वाईटी से लेकर पायल गेमिंग: जाने इन भारतीय महिला गेमर्स के बारे में, इनकी लोकप्रियता है काफी उच्चस्तरीय 713

Know about these Indian women gamers: वर्तमान में डिजिटल गेमिंग ने सभी के दिलों में एक खास जगह बना ली है। हालांकि, बहुत से लोग मानते हैं कि केवल लड़के ही उच्च तनाव वाले गेम जैसे वीडियो गेमिंग, रेसिंग या इस तरह के खेल खेल सकते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है, इस क्षेत्र में भी लड़कियों ने अपने कदम बढ़ाए हैं और इन खेलों के जरिए वे मोटी कमाई भी कर रही है। लड़कियां गेमिंग में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं और आज हम इसी से जुड़ा लेख अपने पाठकों के लिए लेकर आए हैं। इस लेख के माध्यम से हम अपने पाठकों को भारत की कुछ शीर्ष महिला गेमिंग इन्फ्लुएंसर्स से अवगत करवाएंगे।

मिस्टीरियस वाईटी (Mysterious YT)

‘मिस्टीरियस वाईटी’ उर्फ ‘शाज़िया अयूब’ ने गेमिंग जगत में अपना परचम लहराया है।शाज़िया भारत की लोकप्रिय महिला स्ट्रीमरों में से एक हैं, जिन्हें उनके फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। उनका एक यूट्यूब चैनल हैं, जिसका नाम ‘मिस्टीरियस वाईटी’ है। इस चैनल पर लगभग 3 लाख सब्सक्राइबर है और यह अपने चैनल पर स्ट्रीमिंग और गेमिंग करती है।

दस्ता गुप्ता (Xyaa)

भारतीय महिला स्ट्रीमर और गेमर्स में से एक हैं दस्ता गुप्ता उर्फ ‘Xyaa’। जिन्हें उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है।‌

पायल धरे (Payal Gaming)

पायल धरे एक बेहद लोकप्रिय और प्रसिद्ध भारतीय कंटेंट निर्माता हैं। इन्हें इनके गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए जाना जाता है। इनके यूट्यूब चैनल का नाम ‘पायल गेमिंग’ हैं, जिसपर वर्तमान में लगभग 28 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है। पायल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी काफी सक्रिय रहती है और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर लगभग 19 लाख फॉलोअर्स है।

अच्छा, देवियों और सज्जनों, इन महिला गेमर्स के बारे में जानकर आपको कैसा लगा? हमें अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए बने रहें हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।