PUBG ने अपने देशी अवतार में की वापसी, अब हिंदी भाषा में उपलब्ध होंगे

PUBG अब हिंदी भाषा में इंडिया में लॉन्च हुआ है।जानिए पूरी खबर यहां
PUBG returns in its native avatar, now available in Hindi language 6659

PUBG ऐप की इंडिया में वापसी हो चुकी है। लेकिन इस बार का गेमिंग ऐप पहले वाले से बिल्कुल अलग है। नए PUBG का नाम Road to Valor: Empire है। इस गेम को एंड्रॉइड और आई फोन दोनों यूजर्स इस्तेमाल कर सकते है। इसे बैटल ग्राउंड मोबाइन इंडिया यानी BGMI बनाने वाली कंपनी Krafton और Dreamotion ने बनाया है।

कंपनी का दावा है कि इस गेमिंग ऐप को भारतीय कंटेंट के हिसाब से बनाया गया है। साथ ही इसकी भाषा हिंदी है। इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन पहले ही 23 फरवरी से शुरू हो गया था। ऐसे में अब तक करीब 2.5 लाख से ज्यादा गेमर्स ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यूजर्स Road to Valor ऐप डाउलनोड करेंगे, उन्हें स्पेशल रिवॉर्ड दिए जाएंगे। प्लेयर इस गेम को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह krafton का पहला कैजुअल भारतीय गेम है। इसमें भारत की पुराने जमाने के युद्ध, सैनिकों और सेना का निर्माण शामिल है। इसमें गेमिंग के लिए अलग कस्टम रूम बनाने का ऑप्शन मिलेगा। गेमिंग ऐप हिंदी यूजर इंटरफेस के साथ आएगा। साथ ही जल्द अन्य भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। गेम नए 29 रुपये वाले स्टार्टर पैक के साथ आता है। इसमें इमर्सिव ग्राफिक्स, गेमप्ले और कई तरह की सुविधा देखने को मिलेगी। साथ ही नए कैरेक्टर, इन-गेम इवेंट्स और एस्पोर्ट्स टूर्नामेंट जैसे नए कंटेंट भी देखने को मिलेंगे।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।