Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | एडिटोरीअल

Chandu Champion Review: अब तक की सबसे बेहतरीन बायोपिक! कार्तिक आर्यन की एक्टिंग ने किया कमाल

Chandu Champion Movie Review: कार्तिक आर्यन ने ‘चंदू चैंपियन‘ को अब तक का सबसे शानदार बायोपिक बनाया है।

Author: विशाल दुबे
14 Jun,2024 13:33:45
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
Chandu Champion Review: अब तक की सबसे बेहतरीन बायोपिक! कार्तिक आर्यन की एक्टिंग ने किया कमाल

Chandu Champion Movie Review: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन की प्रदर्शन शक्ति बेहद लाजवाब है और एक नई बायोपिक ने इसका सबूत दिया है। जी हां! हम बात कर रहे हैं कार्तिक की बहुप्रीक्षित फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ की, जिसमें उन्होंने बेहद निराला प्रदर्शन किया है। फिल्म मुरलीकांत पेटकर के जीवन की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके सर पर बचपन से ही ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का जुनून सवार है। फिल्म में अभिनेता ने देश के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट की भूमिका निभाई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। अभिनेता ने इस किरदार के लिए खूब मेहनत की है और अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को दंग कर दिया है। फिल्म की कहानी बेहद शानदार है, जिसमें मुरली के जीवन की बड़ी-बड़ी चुनौतियों पर जोर दिया गया है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी बूढ़े मुरली से शुरू होती हैं, जो राष्ट्रपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन में जाता है। मुरली अपने लिए अर्जुन पुरस्कार चाहता है, जिससे उसके गांव की तरक्की हो जाए। पुलिस वाले को जब मुरली अपनी 40 साल पुरानी कहानी बताते हैं, तो सभी लोग हैरान हो जाते हैं। वह पुलिस स्टेशन में मौजूद सभी लोगो को अपने जुनून के बारे में बताते हैं, कि कैसे उन्होंने बेहद छोटी उम्र से ही ओलंपिक में गोल्ड मेडल का खिताब जीतने का मूड बना लिया था। मुरली दारा सिंह को अपना गुरु मानता है और वह पहलवानी करना शुरू करता है, मगर भाग्य उसे भौजी बनाता है, जहां से काहनी में नया मोड़ आता है। मुरली का मुकाम वहीं है, मगर अब उसने अब रास्ता बदल लिया है, क्योंकि वह अब मुक्केबाज के जरिए गोल्ड मेडल को अपने नाम करने की कोशिश में है। फिल्म बेहद लाजवाब तरीके से दर्शको को पर्दे से बांधे रखती है और हमें हमारे देश के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के सारे पहलुओं की जानकारी देती है।

अभिनय क्षमता

फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कई शानदार कलाकारों की टोली भी मौजूद है, जिसमें सबसे प्यारा किरदार मुझे विजयराज का लगा है। विजय ने इस फिल्म में कार्तिक के मुक्केबाज गुरु का किरदार अदा किया है, जहां उनकी नाम भूलने की आदत दर्शकों के ठहाके छुड़वाती है। वहीं बाकी के अन्य किरदारों ने भी मेहनत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जबकि पुलिस के किरदार में श्रेयस तलपड़े ने भी बेहतरीन काम किया है। अब अगर हमारे फिल्म के हीरो की बात करे, तो उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत किया है, जो फिल्म में साफ-साफ नजर आता है। कूल मिलाकर के सभी किरदारों ने अपने अंदाज से सभी को मज़ा दिलाया है।

कैसी है डायरेक्शन

2 घंटे 23 मिनट लंबी फिल्म दर्शको को लगातार बांधे रखती हैं, जिसका पूरा श्रेय फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान को जाती है। निर्देशन क्षेत्र में अजब-गजब काम करने कबीर खान ने इस फिल्म को बेहद लाजवाब बनाया है। इसके अलावा फिल्म सिनेमैटोग्राफी भी बेहद कमाल की है।

फिल्म रेटिंग

फिल्म एक प्रेरणादायक कहानी से मुलाकात कराती है, जिसे देखकर आप अच्छा महसूस करेंगे। वहीं इस फिल्म को मनोरंजन न्यूज द्वारा 4 स्टार दिए जाते हैं और अगर आप कार्तिक आर्यन के फैन है, तो इसे आपको जरूर देखना चाहिए।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

कार्तिक आर्यनचंदू चैंपियन

Comment Box

Also Read

कबीर खान की अगली फ़िल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट लगी—जानिए क्या है मामला
कबीर खान की अगली फ़िल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट लगी—जानिए क्या है मामला
बहस: 2027 में बॉलीवुड की ज़ॉम्बी लहर पर किसका कब्ज़ा होगा—कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह या टाइगर श्रॉफ?
बहस: 2027 में बॉलीवुड की ज़ॉम्बी लहर पर किसका कब्ज़ा होगा—कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह या टाइगर श्रॉफ?
चंदू चैंपियन के बाद, कबीर खान और कार्तिक आर्यन एक शक्तिशाली खेल कहानी के लिए फिर से एकजुट हुए
चंदू चैंपियन के बाद, कबीर खान और कार्तिक आर्यन एक शक्तिशाली खेल कहानी के लिए फिर से एकजुट हुए
फैंटेसी फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनय करेंगी प्रीति मुकुंदन
फैंटेसी फिल्म नागजिला में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनय करेंगी प्रीति मुकुंदन

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.