Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | न्यूज़

“पापा कभी नहीं चाहते थे कि मैं शादी करूं” पिता शत्रुघ्न के बारे में सोनाक्षी सिन्हा का पुराना वीडियो वायरल

Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha & Zaheer Iqbal’s Wedding: सोनाक्षी का एक पुराना इंटरव्यू काफी तगड़ी गति से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह कभी शादी करें। 

Author: विशाल दुबे
17 Jun,2024 12:03:54
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
“पापा कभी नहीं चाहते थे कि मैं शादी करूं” पिता शत्रुघ्न के बारे में सोनाक्षी सिन्हा का पुराना वीडियो वायरल

Shatrughan Sinha On Sonakshi Sinha & Zaheer Iqbal’s Wedding: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जल्दी ही अपने लंबे समय के कथित प्रेमी जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने वाली है। जी हां, कई रिपोर्ट्स का मानना है, कि सोनाक्षी 23 जून को शादी करेंगी। इस ख़बर पर भले ही सोनाक्षी और जाहिर ने चुप्पी बनाए रखी हैं, मगर उनके जिगरी दोस्त पूनम ढिल्लों, हनी सिंह और डेजी शाह ने उनकी शादी की पुष्टि कर दी है। लेकिन, अब सवाल यह उठता है, कि क्या इस शादी से पापा शत्रुघन खुश है? दरसअल, अब सोनाक्षी का एक पुराना इंटरव्यू काफी तगड़ी गति से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह कभी शादी करें।

सोनाक्षी ने इंटरव्यू में कहा था, “अगर यह बात उनके पिता पर निर्भर करती है तो वह (शत्रुघ्न) कभी नहीं चाहते कि मैं शादी करूं। मां कभी-कभी यह छोटा सा बम गिराती हैं कि अब तो टाइम हो गया, कर लेना चाहिए, और मैं उन्हें बस एक नजर देखती हूं और फिर वह कहती हैं कि अच्छा ठीक है ठीक है।” सोनाक्षी यही नहीं रुकती है, वह आगे कहती हैं, “नहीं, ऐसा नहीं है कि मैं खुश हूं कि उन्होंने मुझे उस तरह की आजादी दी है, जहां जब तक मैं शादी के लिए तैयार नहीं हो जाती, वे मेरे सिर पर बैठकर यह नहीं कहेंगे कि ‘शादी कर लो बेटा’, क्योंकि उन्हें पता है कि मैं अपने काम से खुश हूं और अच्छा कर रही हूं।”

वहीं हीरामंडी अभिनेत्री की शादी की खबरों के दौरान पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं उनकी शादी की खबरों की न तो पुष्टि कर रहा हूं और न ही खंडन। समय ही बताएगा। उन्हें हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा। सोनाक्षी मेरी आंखों का तारा है। वह मेरी इकलौती बेटी है और मेरे बहुत करीब है। मैं एक गौरवान्वित पिता हूं, क्योंकि पिछले कुछ सालों में वह एक अभिनेत्री के तौर पर भी उभरी हैं। लुटेरे से लेकर दहाड़ और अब हीरामंडी तक, उन्होंने एक शानदार अभिनेत्री होने का परिचय दिया है।”

शत्रुघ्न आगे कहते हैं, “अगर मेरी बेटी शादी कर रही है, तो मैं उसे अपना आशीर्वाद दूंगा और उसके फैसले और पसंद का समर्थन करूंगा। सोनाक्षी को अपना साथी चुनने का अधिकार है, और मैं उसकी शादी के दिन सबसे खुश पिता बनूंगा। मैं हमेशा उसके लिए शुभकामनाएं दूंगा… एक ही तो बेटी है मेरी।”

फैंस और यूजर्स सोनाक्षी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब यह तो वक्त बताएगा कि इस शादी से कौन खुश और कौन ना-खुश है? इस ख़बर से जुड़ी ताज़ा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

शत्रुघ्न सिन्हासोनाक्षी सिन्हा

Comment Box

Also Read

"सब दिख रहा है": सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने बताया कि कैसे सलमान खान ने 'डबल डेट' पर ही उनकी लव स्टोरी को भांप लिया था
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म 'जटाधारा' ने दक्षिण भारत में जमाई धाक, 10 दिनों में की ₹8.50 करोड़ की कमाई
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म 'जटाधारा' ने दक्षिण भारत में जमाई धाक, 10 दिनों में की ₹8.50 करोड़ की कमाई
‘जटाधारा’ ने मारी बड़ी बाजी! छह दिनों में फिल्म ने कमाए 6.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बॉक्स ऑफिस पर!
‘जटाधारा’ ने मारी बड़ी बाजी! छह दिनों में फिल्म ने कमाए 6.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बॉक्स ऑफिस पर!
जटाधारा' की विजयी यात्रा जारी ! फिल्म ने पांच दिनो ं में 6.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया !
जटाधारा' की विजयी यात्रा जारी ! फिल्म ने पांच दिनो ं में 6.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया !

Also Read

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया—जानिए क्यों
फिल्म | न्यूज़

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में व्यक्त...

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का संदेश लिखा, खुद को खुशनसीब बताया।
फिल्म | न्यूज़

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए दिल को छू लेने वाला जन्मदिन का स...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने वापसी की, ₹260 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: अजय देवगन की फिल्म ने व...

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहले 'कोका कोला' नाम से जानी जाने वाली) के सभी अधिकार उन्हीं के पास हैं।
फिल्म | न्यूज़

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहल...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फिल्म की कमाई गिरी, ₹1 करोड़ से कम नेट कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ₹200 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरा...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.