Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

विपुल अमृतलाल शाह ने वीडियो शेयर कर मनाया फोर्स के 13 साल पूरे होने का जश्न! शानदार कास्ट संग काम करने के बारे में की बात

फोर्स की 13वीं एनिवर्सरी पर विपुल अमृतलाल शाह ने साझा किया जॉन अब्राहम, जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल के साथ काम करने का दिलचस्प अनुभव!

Author: ManoranjanDesk
30 Sep,2024 17:00:17
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
विपुल अमृतलाल शाह ने वीडियो शेयर कर मनाया फोर्स के 13 साल पूरे होने का जश्न! शानदार कास्ट संग काम करने के बारे में की बात

सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह ने जॉन अब्राहम, विद्युत जामवाल और जेनेलिया डिसूजा के लीड रोल्स वाली एक्शन से भरपूर फिल्म फोर्स को प्रेजेंट किया। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर थी और रिलीज होने पर एक अनोखी थ्रिलर के रूप में सामने आई। निशिकांत कामत द्वारा डायरेक्टेड, फोर्स को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला, सभी ने फिल्म को एक्टिंग, एक्शन सीन्स, म्यूजिक और टेक्निकल पहलुओं की वजह से सराहा। अब, जब फिल्म अपनी रिलीज के 13 साल पूरे कर रही है, तो फिल्म मेकर ने फैंस के लिए एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें एक्शन और रोमांस को फिर से महसूस किया जा सकता है।

ऐसे में, फोर्स के मेकर्स ने फिल्म की 13वीं एनिवर्सरी मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ए.सी.पी. यशवर्धन, जिसका किरदार जॉन अब्राहम ने प्ले किया है, और माया, जो जेनेलिया डिसूजा का किरदार है, के रोमांटिक मोमेंट्स दिखाए गए हैं। साथ ही, फिल्म के एक्शन से भरपूर सीन भी दिखाये गये हैं, जिसमें ए.सी.पी. यशवर्धन और विष्णु रेड्डी ( विद्युत जामवाल द्वारा निभाया गया किरदार) के बीच के इंटेंस क्लैश को भी देखा जा सकता है। ऐसे में फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा करने वाले इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है:

“न भूलने वाले एक्शन और मनोरंजन के 13 साल, फोर्स का जश्न!

#13YearsOfForce

#VipulAmrutlalShah @aashin_shah”

इसके साथ ही, विपुल अमृतलाल शाह ने 2011 में रिलीज हुई फिल्म फोर्स के साथ एक्शन जॉनर को असल में बदल कर रख दिया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, विद्युत जामवाल और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थे और यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर थी। चाहे दो मजबूत एक्शन हीरोज़ को स्क्रीन पर साथ लाना हो या एक टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस को एक्शन थ्रिलर में कास्ट करना हो, विपुल अमृतलाल शाह ने एक शानदार एंटरटेनर दिया। जैसी ही ये फिल्म अपनी 13वीं सालगिरह मनाती है, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह अपनी कास्ट के साथ काम करने के अनुभव साझा करते हैं।

फोर्स की 13वीं एनिवर्सरी पर फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह ने कास्ट के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा है, “’फोर्स’ इसलिए खास थी क्योंकि मैं पहली बार जॉन और जेनेलिया के साथ काम कर रहा था और हमने विद्युत को फिल्म में एक नेगेटिव किरदार के रूप में पेश किया था। लेकिन जब हम उन्हें विलेन के रूप में लॉन्च कर रहे थे, तो हम हमेशा जानते थे कि वह एक हीरो बनने जा रहे हैं और हम अगली फिल्म उन्हें हीरो के रूप में लेकर बनाएंगे और इस तरह ‘कमांडो’ का जन्म हुआ।”

उन्होंने आगे कहा, ”क्लाइमेक्स में जॉन और विद्युत का एक्शन और बेर बॉडी उनकी लड़ाई आज भी मेरे लिए रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है। यह इंडियन सिनेमा में मेरे द्वारा देखे गए सबसे बेहतरीन सीना में से एक है। जेनेलिया और जॉन की कमाल की केमिस्ट्री और एक्शन फिल्म में बुनी गई लव स्टोरी इतनी शानदार थी कि इसने सभी की सांसें रोक दीं। इसलिए हर मायने में, जॉन, जेनेलिया और विद्युत ने एक कमाल की तिकड़ी बनाई और इसने ‘फोर्स’ को एक खास फिल्म बना दिया।”

30 सितंबर 2011 को रिलीज़ हुई फ़ोर्स को विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। इस फ़िल्म ने अब 13 साल पूरे कर लिए हैं और यह अभी भी बेहतरीन एक्शन थ्रिलर में से एक है।

वहीं, विपुल अमृतलाल शाह की अगली फिल्म ‘हिसाब’ की मेकिंग सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

About The Author
ManoranjanDesk

विपुल अमृतलाल शाह

Comment Box

Also Read

विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स ने ‘कुछ लव जैसा’ की 14वीं एनिवर्सरी का मनाया जश्न, शेयर की शेफाली शाह और राहुल बोस की झलक
विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स ने ‘कुछ लव जैसा’ की 14वीं एनिवर्सरी का मनाया जश्न, शेयर की शेफाली शाह और राहुल बोस की झलक
2 साल बाद खुलासा! 'द केरल स्टोरी' रिलीज़ के बाद इस वजह से विपुल अमृतलाल शाह ने नहीं ली थी पुलिस सुरक्षा?
2 साल बाद खुलासा! 'द केरल स्टोरी' रिलीज़ के बाद इस वजह से विपुल अमृतलाल शाह ने नहीं ली थी पुलिस सुरक्षा?
23 साल बाद भी 'आंखें' का क्रेज बरकरार, फैंस ने इस एनिवर्सरी पर विपुल शाह से की सीक्वल की मांग!
23 साल बाद भी 'आंखें' का क्रेज बरकरार, फैंस ने इस एनिवर्सरी पर विपुल शाह से की सीक्वल की मांग!
फिल्म इंडस्ट्री की बदलती दिशा में IPO सबसे सही कदम: विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स का IPO किया लॉन्च!
फिल्म इंडस्ट्री की बदलती दिशा में IPO सबसे सही कदम: विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स का IPO किया लॉन्च!

Also Read

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्माण पर विशाल चतुर्वेदी
फिल्म | न्यूज़

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्...

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच
डिजिटल | न्यूज़

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच...

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद विजय-पूजा की फ़िल्म 180 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने की ओर
फिल्म | न्यूज़

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद...

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
फिल्म | न्यूज़

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी:...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल्म की कमाई सोमवार को धीमी हुई, फिर भी 23.80 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल...

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
फिल्म | न्यूज़

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म तीसरे रविवार को भी मज़बूत बनी हुई है, 150 करोड़ के माइलस्टोन के करीब
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म तीसरे रवि...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म 300 करोड़ नेट के करीब पहुँची
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: टॉम हॉलैंड की फ़ि...

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना को 6 हफ़्ते आराम करने की सलाह: सेट पर चोट लगने से स्टार्स और फ़िल्म के बजट पर क्या असर पड़ता है
फिल्म | न्यूज़

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना को 6 हफ़्ते आराम करने की सलाह: सेट पर...

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वह किन बातों का ध्यान रखती हैं
फिल्म | न्यूज़

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वह...

मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी तक का सफ़र
फिल्म | न्यूज़

मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी...

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की प्यारी बर्थडे विश: कियारा आडवाणी 35 साल की हुईं
फिल्म | न्यूज़

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की प्यारी बर्थडे विश: कियारा आडवाणी 35 साल की हु...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.