Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

’तुम्बाड’ री-रिलीज़ की कामयाबी के बीच, सोहम शाह ने ‘तुम्बाड 2’ का किया ऐलान!

सोहम शाह फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस "तुम्बाड" 6 साल बाद सिनेमाघरों में वापस आ गई है। ऐसे में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब इसके सीक्वल तुम्बाड 2 की घोषणा कर दी है। "

Author: ManoranjanDesk
14 Sep,2024 14:30:08
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
’तुम्बाड’ री-रिलीज़ की कामयाबी के बीच, सोहम शाह ने ‘तुम्बाड 2’ का किया ऐलान!

सोहम शाह फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस “तुम्बाड” 6 साल बाद सिनेमाघरों में वापस आ गई है। ऐसे में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब इसके सीक्वल तुम्बाड 2 की घोषणा कर दी है। “तुम्बाड” की री-रिलीज़ ने इस फैंटेसी फिल्म के जादू को वापस ला दिया है और पहले दिन की कमाई के साथ ही इसने नए रिकॉर्ड सेट किए हैं। देश भर में लोगों ने उत्साह के साथ फिल्म का स्वागत किया है, जिससे इसकी री-रिलीज़ एक बड़ी हिट बन गई है।

“तुम्बाड” को फिर से रिलीज़ करने के साथ, इसने अपने ओरिजिनल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने “शोले”, “मुगल-ए-आज़म” और “रॉकस्टार” जैसी क्लासिक फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पार कर लिया है। कहना होगा की यह उपलब्धि “तुम्बाड” की एक टाइमलेस मास्टरपीस फिल्म होने के रूप में उसकी जगह को मजबूत करती है।

एक ड्रामेटिक वीडियो के ज़रिए “तुम्बाड 2” की घोषणा की जाती है, जिसके साथ ही उत्साह और भी बढ़ रहा है। टीज़र की शुरुआत विनायक और उसके बेटे पांडुरंग से होती है, जिसमें सोहम शाह की आवाज़ एक रहस्यमय चेतावनी देती हुई सुनाई देती है: “समय का पहिया गोल है, जो बीत गया वो फिर लौट के आएगा… दरवाज़ा भी एक बार फिर खुलेगा।” टीजर के आखिर में “प्रलय, प्रलय फिर आएगा” शब्द सुनाई देते हैं, जो आने वाले सीक्वल की भव्यता की ओर इशारा करते हैं।

फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है, “तुम्बाड हमारे लिए एक खास और प्यार भरा प्रोजेक्ट रहा है। फिल्म के लिए लगातार मिल रहे प्यार को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है और यह सोहम शाह फिल्म्स में हमारे इस विश्वास को मजबूत करता है कि अच्छा कंटेंट ही किंग है। तुम्बाड 2 के साथ, हम सिनेमाई अनुभव और सीमाओं को और भी आगे ले जाना चाहते हैं। तुम्बाड 2 दर्शकों को हमारी बनाई दुनिया में और भी गहराई से ले जाएगा, जिसमें बड़े ट्विस्ट और ज्यादा नजदीक से चीजे देखी जाएंगी, यह बताते हुए की जब लालच की कोई सीमा नहीं होती है तो क्या होता है।”

फैंस तुम्बाड 2 का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं, जिसमें वह कल्पना और लोककथा पर बनी दुनिया में और गहराई से उतर पाएंगे, जिसने पहली फिल्म को इतना पॉपुलर बनाया है। सीक्वल, “प्रलय आएगा” में आने वाले तूफान का संकेत देते हुए, मेकर्स एक और बेहद रोमांचक कहानी का वादा करते हैं, जो तुम्बाड की अंधेरी, पौराणिक दुनिया में एक बार फिर लेकर जाएगा।

About The Author
ManoranjanDesk

सोहम शाह

Comment Box

Also Read

प्रोड्यूसर सोहम शाह ने 'तुंबाड 2' के लिए आलिया भट्ट को शामिल किया: जानें पूरी जानकारी
प्रोड्यूसर सोहम शाह ने 'तुंबाड 2' के लिए आलिया भट्ट को शामिल किया: जानें पूरी जानकारी
तुम्बाड 2 की शुरुआत गणेश पूजा के साथ हुई, सोहम शाह ने शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें
तुम्बाड 2 की शुरुआत गणेश पूजा के साथ हुई, सोहम शाह ने शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें
सोहम शाह: छोटे बजट में बड़ी कहानियों का जादूगर!
सोहम शाह: छोटे बजट में बड़ी कहानियों का जादूगर!
दर्शकों के प्यार और जोरदार वर्ड-ऑफ-माउथ का असर, 'क्रेज़ी' के लिए देशभर में बढ़ाए गए शो!
दर्शकों के प्यार और जोरदार वर्ड-ऑफ-माउथ का असर, 'क्रेज़ी' के लिए देशभर में बढ़ाए गए शो!

Also Read

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई हुई
फिल्म | न्यूज़

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की बढ़ोतरी, ₹10 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने से बस ₹50 लाख पीछे
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ़ ₹50 लाख कमाए
Uncategorized |

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़...

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, कुल नेट कलेक्शन ₹8 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ...

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन में हैं
फिल्म | न्यूज़

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ₹5 करोड़ नेट के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वाग...

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म, सिर्फ़ 1 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.