Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

सोहम शाह की ‘क्रेजी’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘अभिमन्यु’ हुआ रिलीज़, देखें एक धमाकेदार विजुअल ट्रीट!

सोहम शाह की आने वाली फिल्म क्रेजी को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है, और अब इस फिल्म का मोस्ट अवेटेड प्रोमोशनल सॉन्ग "अभिमन्यु" रिलीज़ हो चुका है!

Author: ManoranjanDesk
20 Feb,2025 13:27:38
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
सोहम शाह की ‘क्रेजी’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘अभिमन्यु’ हुआ रिलीज़, देखें एक धमाकेदार विजुअल ट्रीट!

सोहम शाह की आने वाली फिल्म क्रेजी को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है, और अब इस फिल्म का मोस्ट अवेटेड प्रोमोशनल सॉन्ग “अभिमन्यु” रिलीज़ हो चुका है! इस गाने ने फिल्म को लेकर और ज्यादा क्रेज़ बढ़ा दिया है।

सोहम शाह ने गाने की रिलीज़ के साथ एक खास बात भी शेयर की। उन्होंने बताया कि “अभिमन्यु” का असली मजा फिल्म में देखने को मिलेगा, लेकिन इसके म्यूजिक वीडियो में दिखाए गए विजुअल्स सिर्फ “एंटरटेनमेंट पर्पस” के लिए हैं।

गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें दिग्गज गायक किशोर कुमार की ओरिजिनल आवाज़ बरकरार रखी गई है, जो फिल्म के साउंडट्रैक को एक नॉस्टैल्जिक टच देती है। लेकिन जो चीज़ इसे और खास बनाती है, वो हैं अद्भुत विजुअल्स, जो पहले कभी नहीं देखे गए। यह गाना सिर्फ एक संगीत अनुभव नहीं, बल्कि एक दमदार सिनेमैटिक स्पेक्टेकल है, जो दर्शकों को एक इंटरेक्टिव और हाइपर-रियलिस्टिक वर्ल्ड में ले जाता है। गाने में दिखाया गया चकव्यूह और उसमें फंसा संघर्ष इसे और भी रोमांचक और इमोशनल बना देता है।

फिल्म ने अभी से जबरदस्त चर्चा बटोर ली है और IMDb की 2025 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में सलमान खान स्टारर सिकंदर, विक्की कौशल की छावा और अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर वाली मेरे हसबैंड की बीवी भी शामिल हैं। कुछ दिन पहले जो टीज़र आया था, उसने सबका ध्यान खींच लिया, खासकर “अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गया है तू” गाने के बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म के मिस्ट्री और थ्रिलर एलिमेंट को और भी दमदार बना दिया।

फैन्स के लिए “अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गया है तू” सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक जबरदस्त म्यूज़िकल एक्सपीरियंस बनने वाला है। इसकी बीट्स, इमोशन्स और दमदार लिरिक्स फिल्म की कहानी को और भी गहराई देंगे। जबरदस्त म्यूजिक और थ्रिलिंग नैरेटिव के साथ ये फिल्म दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखेगी!

गिरीश कोहली के डायरेक्शन में बनी ‘क्रेजी’, जिसे सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है और अंकित जैन ने को-प्रोड्यूस किया है, अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार है। ये फिल्म 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

About The Author
ManoranjanDesk

सोहम शाह

Comment Box

Also Read

प्रोड्यूसर सोहम शाह ने 'तुंबाड 2' के लिए आलिया भट्ट को शामिल किया: जानें पूरी जानकारी
प्रोड्यूसर सोहम शाह ने 'तुंबाड 2' के लिए आलिया भट्ट को शामिल किया: जानें पूरी जानकारी
तुम्बाड 2 की शुरुआत गणेश पूजा के साथ हुई, सोहम शाह ने शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें
तुम्बाड 2 की शुरुआत गणेश पूजा के साथ हुई, सोहम शाह ने शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें
सोहम शाह: छोटे बजट में बड़ी कहानियों का जादूगर!
सोहम शाह: छोटे बजट में बड़ी कहानियों का जादूगर!
दर्शकों के प्यार और जोरदार वर्ड-ऑफ-माउथ का असर, 'क्रेज़ी' के लिए देशभर में बढ़ाए गए शो!
दर्शकों के प्यार और जोरदार वर्ड-ऑफ-माउथ का असर, 'क्रेज़ी' के लिए देशभर में बढ़ाए गए शो!

Also Read

Ohh My Dog बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अमित राय की फ़िल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
फिल्म | न्यूज़

Ohh My Dog बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अमित राय की फ़िल्म की ठीक-ठाक शुरु...

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की गिरकर मौत: क्या हुआ?
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की गिरकर मौत: क्या...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9: टॉम हॉलैंड की फिल्म अब 400 करोड़ नेट कमाई की ओर बढ़ रही है
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9: टॉम हॉलैंड की फिल...

प्रीति सिमोस ने 'कपिल शर्मा की एक्स' कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी: 'मेरे काम को नज़रअंदाज़ किया जाता है'
टेलीविजन | न्यूज़

प्रीति सिमोस ने 'कपिल शर्मा की एक्स' कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी: 'मेरे क...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: थलापति विजय की फ़िल्म तीसरे हफ़्ते में 185 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: थलापति विजय की फ़िल्म तीसरे हफ़्त...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे हफ़्ते में गिरावट के बावजूद टॉम हॉलैंड की फ़िल्म का कलेक्शन स्थिर रहा
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे हफ़्ते में...

यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2 जैसी रही, तो वह नए नंबर 1 स्टार बन सकते हैं'
फिल्म | न्यूज़

यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2...

हिसाब-किताब का समय आ गया है: विशेष फिल्म्स की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और यह बदले और प्रायश्चित की एक ज़बरदस्त कहानी का वादा करता है।
फिल्म | रिलीज

हिसाब-किताब का समय आ गया है: विशेष फिल्म्स की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रि...

राजकुमार संतोषी ने बताया कि क्यों 'बंटवारा 1947' के लिए बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट मंज़ूर किया गया
फिल्म | न्यूज़

राजकुमार संतोषी ने बताया कि क्यों 'बंटवारा 1947' के लिए बिना किसी कट क...

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने तीन दशक बाद अनबन की खबरों को खारिज किया
फिल्म | न्यूज़

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने तीन दशक बाद अनबन की खबरों को खारिज किया...

'आवारापन 2' को 'टॉक्सिक' और 'बंटवारा' के मुकाबले एक खास फायदा है, और इसकी वजह यह है:
फिल्म | न्यूज़

'आवारापन 2' को 'टॉक्सिक' और 'बंटवारा' के मुकाबले एक खास फायदा है, और इ...

फिल्म | रिलीज

"आवारापन सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, यह एक सफ़र है, शिवम का सफ़र है, और...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.