Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

दीपिका पादुकोण ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, ग्लोबल डिसरप्टर्स 2024 लिस्ट में शामिल होने वाली बनीं एकमात्र इंडियन सुपरस्टार

भारत की ग्लोबल एंबेसडर और आइकॉन दीपिका पादुकोण को हाल ही में एक प्रेस्टिज इंटरनेशनल पब्लिवेशन द्वारा 2024 के मूवर्स एंड शेकर्स वर्ग के लिए डिसरप्टर्स के रूप में ईवा लोंगोरिया, उमा थुरमन और ली सुंग जिन के साथ सम्मानित किया गया है।

Author: ManoranjanDesk
15 May,2024 17:53:08
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
दीपिका पादुकोण ने अपने नाम की एक और उपलब्धि, ग्लोबल डिसरप्टर्स 2024 लिस्ट में शामिल होने वाली बनीं एकमात्र इंडियन सुपरस्टार

भारत की ग्लोबल एंबेसडर और आइकॉन दीपिका पादुकोण को हाल ही में एक प्रेस्टिज इंटरनेशनल पब्लिवेशन द्वारा 2024 के मूवर्स एंड शेकर्स वर्ग के लिए डिसरप्टर्स के रूप में ईवा लोंगोरिया, उमा थुरमन और ली सुंग जिन के साथ सम्मानित किया गया है। यह बड़ा सम्मान दीपिका को उन प्रभावशाली लोगों के खास ग्रुप में शामिल करता है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बदल रहे हैं। उन्हें उन शख्सियतों में से एक माना जा रहा है, जो ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य को आकार देंगे। दीपिका ग्लोबल डिसरप्टर्स लिस्ट में मौजूद एकमात्र इंडियन स्टार हैं, जो वर्ल्ड स्टेज पर एक ट्रेंडसेटर के रूप में उनके पोजीशन को कन्फर्म करता है। दीपिका को इस मौके पर “रैकेट टू रॉकेट: इंडिया की सरप्राइज सुपरस्टार जो हर बाधाओं और वर्जनाओं को तोड़ने के मिशन पर हैं” के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया।

जैसा कि बताया गया है, दीपिका ने लगातार दो सालों तक भारत के बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। पिछले कुछ सालों में, उन्होंने लगातार दुनिया के कुछ सबसे प्रमुख प्लेटफॉर्म पर इंडिया को रिप्रेजेंट किया है। दीपिका का बॉलीवुड से लेकर ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक का सफ़र कई माइलस्टोन से भरा हुआ है। दीपिका ऑस्कर और बाफ्टा में एक प्रेजेंटर के रूप में स्टेज पर दिखाई दे चुकी हैं, उन्होंने कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर के रूप में काम किया है, और टाइम मैगजीन के कवर स्टार के रूप में फीचर हो चुकी हैं, जो उनके कई रिमार्केबल मोमेंट्स में से एक हैं। इसके अलावा, दीपिका ने फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया, जिससे उनके बेजोड़ प्रभाव और ग्लोबल पहुंच का पता चलता है। और ये वर्ल्ड स्टेज पर उनकी कई उपलब्धियों में से कुछ ही हैं।

डेडलाइन हॉलीवुड के एडिशन में सुपरस्टार को डिसरप्टर के रूप में सम्मान मिलना ग्लोबल एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनके जबरदस्त प्रभाव पर रोशनी डालता है। सांस्कृतिक और भौगोलिक बाधाओं को पार करने की उनकी क्षमता ने उन्हें दुनिया भर में एक जानी मानी हस्ती बना दिया है। अपनी जर्नी और मोटिवेशंस पर बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा है, “बेशक, एक फिल्म की सफलता, बॉक्स ऑफिस नंबर और अवॉर्ड्स जरूरी हैं, लेकिन मेरे लिए, लोगों के साथ बिताया गया वक्त और फिल्म सेट पर अनुभव सबसे ज्यादा मायने रखता है।” यह दीपिका के सिनेमा के लिए प्यार और इंडस्ट्री में टीमवर्क के लिए सम्मान को दर्शाता है, क्योंकि वह एक प्रोड्यूसर और एक एक्टर दोनों ही हैं।

https://www.deepikapadukone.com/latest-news/deadline-hollywood-disruptors-2024-edition

दीपिका का इनफ्लुएंस उनके एक्टिंग करियर से कहीं आगे तक जाता है। वह मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की पैरवी करती हैं और उनका फाउंडेशन, लिव लव लाफ, भारत और दूसरे जगहों पर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े मुद्दों को कम करने के लिए कड़ी मेहनत करता है। उनके काम ने उन्हें सम्मान और तारीफ दिलाई है, जिससे ग्लोबल आइकॉन के रूप में उनकी जगह मजबूत हुई है।

दीपिका पादुकोण दुनिया भर में दूसरों के लिए रास्ता बना रही हैं, कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं और नए स्टैंडर्ड सेट करते हुए आगे बढ़ रही हैं। एक डिसरप्टर के रूप में उनकी पहचान उनकी स्थायी विरासत और ग्लोबल सिनेमा के भविष्य पर उनके प्रभाव की पुष्टि करती है! भारत की टॉप फीमेल सुपरस्टार के रूप में, उन्होंने लगातार ग्लोबल स्टेज पर अपने देश की प्रतिभा और क्षमता को उजागर किया है, अपने साथियों और उभार रहे आर्टिस्टों की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक रास्ता दिखाया है।

 

About The Author
ManoranjanDesk

दीपिका पादुकोण

Comment Box

Also Read

दीपिका पादुकोण का 'स्पिरिट' से बाहर होना सिर्फ़ काम के घंटों की वजह से नहीं था; संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने सच बताया
दीपिका पादुकोण का 'स्पिरिट' से बाहर होना सिर्फ़ काम के घंटों की वजह से नहीं था; संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने सच बताया
फादर्स डे स्पेशल : 7 फिल्में जिन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा
फादर्स डे स्पेशल : 7 फिल्में जिन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा
दूसरी गर्भावस्था की घोषणा के बाद बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट लुक हुआ डिकोड
दूसरी गर्भावस्था की घोषणा के बाद बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट लुक हुआ डिकोड
एटली की साइंस-फाई फिल्म AA22 में रश्मिका मंदाना की भूमिका पर एक नज़र
एटली की साइंस-फाई फिल्म AA22 में रश्मिका मंदाना की भूमिका पर एक नज़र

Also Read

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल की फ़िल्म ने ₹150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 8: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले दिन ₹3 करोड़ नेट के साथ बुरी तरह फ्लॉप रही
फिल्म | न्यूज़

'हैवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म पहले द...

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्म | न्यूज़

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगा...

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा।
फिल्म | न्यूज़

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मा...

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
फिल्म | न्यूज़

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म न...

बिपाशा बसु को मसाबा गुप्ता से मिली सबसे बड़ी तारीफ़, लेकिन मृणाल ठाकुर का ज़िक्र क्यों हो रहा है?
फिल्म | न्यूज़

बिपाशा बसु को मसाबा गुप्ता से मिली सबसे बड़ी तारीफ़, लेकिन मृणाल ठाकुर...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.