Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

तेजस में कंगना रनौत के दमदार अवतार को देख होगा हर देशवासी को गर्व, टीजर हुआ रिलीज

कंगना रनौत स्टारर तेजस का टीजर हुआ रिलीज, देख हर भारतीय कहेगा - "भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं"

Author: ManoranjanDesk
02 Oct,2023 11:17:28
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
तेजस में कंगना रनौत के दमदार अवतार को देख होगा हर देशवासी को गर्व, टीजर हुआ रिलीज

रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी मूवीज़ के बैनर तले बनी, कंगना रनौत अभिनीत आगामी फिल्म ‘तेजस’ का दर्शकों द्वारा उत्सुकता से इंतज़ार किया जा रहा है। फिल्म को 27 अक्टूबर को रिलीज करने की घोषणा करने के साथ मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को एक अलग स्तर पर पंहुचा दिया है। ऐसे में अब, उत्साह को उसके चरम पर लेकर जाने के लिए, गांधी जयंती के अवसर पर फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। जी हां! यह टीज़र दर्शकों को युद्ध के मैदान पर राज करने के लिए तैयार भारत वायु सेना की सच्ची भावना से रूबरू कराता है।

गांधी जयंती के खास मौके पर आखिरकार तेजस का टीजर रिलीज हो गया है। वायु सेना के पायलट तेजस गिल की मुख्य भूमिका में सुपर टैलेंटेड कंगना रनौत को पेश करते हुए, टीज़र रोंगटे खड़े कर देने वाले बीजीएम और प्रेरणादायक होने के साथ ही गर्व महसूस कराने वाले सीन्स से भरपूर है। टीज़र असल में देश के गौरव को जगाते हुए, एक्शन से भरपूर रोमांच की गारंटी देता है। इसके अलावा, टीज़र ने अपने “भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं” डॉयलोग के साथ दर्शकों के बीच जोश भर दिया है, दूसरी तरफ यह कहना गलत नहीं होगा कि इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर के लिए टीज़र को देखने के बाद उत्साह बढ़ गया है, जो 8 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

बता दें कि तेजस एक वायु सेना पायलट तेजस गिल की असाधारण यात्रा की कहानी है जो उसके इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का उद्देश्य हर एक भारतीय को प्रेरित करना और उन्हें गर्व महसूस कराना है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमारे वायु सेना के पायलट अपने रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा के लिए अथक प्रयास करते हैं।

आरएसवीपी द्वारा निर्मित, तेजस में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत हैं। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

About The Author
ManoranjanDesk

कंगना रनौततेजस

Comment Box

Also Read

कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करारा जवाब।
कृति सेनन अपनी ड्रेस पसंद पर अडिग; ट्रोलर्स और कंगना रनौत को दिया करारा जवाब।
कंगना रनौत ने भारत भाग्य विधाता की शूटिंग पूरी की
कंगना रनौत ने भारत भाग्य विधाता की शूटिंग पूरी की
कंगना रनौत की किसान पोस्ट पंक्ति मुक्त भाषण और सार्वजनिक संवेदनशीलता में एक अध्ययन बन जाती है
कंगना रनौत की किसान पोस्ट पंक्ति मुक्त भाषण और सार्वजनिक संवेदनशीलता में एक अध्ययन बन जाती है
पहलगाम हमला: अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर और अन्य ने जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा की
पहलगाम हमला: अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर और अन्य ने जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा की

Also Read

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए नकाब पहनते थे: अभिनेता की 100वीं जयंती पर सुभाष घई
फिल्म | न्यूज़

राज कुमार वेदों और उपनिषदों के विद्वान थे, लोगों से दूरी बनाए रखने के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: अजय देवगन की फिल्म ₹250...

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

RIP: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने पहले मंगलवार को ₹216 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: अजय देवगन की फिल्म ने प...

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के सम्मान की मांग की
फिल्म | न्यूज़

जान्हवी कपूर ने AI डीपफेक की आलोचना की, महिलाओं की सहमति और सीमाओं के...

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले जन्मदिन के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
फिल्म | न्यूज़

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए अच्छी खबर; बेटी के पहले...

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहले 'कोका कोला' नाम से जानी जाने वाली) के सभी अधिकार उन्हीं के पास हैं।
फिल्म | न्यूज़

प्रोड्यूसर गणेश जैन का दावा है कि सनी लियोन स्टारर फिल्म 'चुड़ैल' (पहल...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फिल्म की कमाई गिरी, ₹1 करोड़ से कम नेट कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फैंटेसी फ...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरावट के बावजूद अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ₹200 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: सोमवार को कमाई में गिरा...

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
फिल्म | न्यूज़

IWMBuzz एक्सक्लूसिव: सुपरस्टार जीत, देव और सुभाश्री की फ़िल्म 'DeSu7'...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, नेट कलेक्शन ₹324 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 59: शोभिनव सत्या की फ़िल्म की कमाई म...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹70 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फ़िल्म ₹7...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.