Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

“दादी, कहाँ है खज़ाना?” “तुम्बाड” की री-रिलीज से पहले सोहम शाह ने जारी किया नया पोस्टर

सोहम शाह ने "तुम्बाड" को फिर से रिलीज़ करने के इशारे के साथ एक नया पोस्टर जारी कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। 2018 में पहली बार रिलीज़ हुई इस फिल्म को पौराणिक कथाओं, डरावनी कहानी, और लालच की अनोखी थीम के लिए काफी सराहना मिली थी।

Author: ManoranjanDesk
06 Sep,2024 20:00:37
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
“दादी, कहाँ है खज़ाना?” “तुम्बाड” की री-रिलीज से पहले सोहम शाह ने जारी  किया नया पोस्टर

सोहम शाह ने “तुम्बाड” को फिर से रिलीज़ करने के इशारे के साथ एक नया पोस्टर जारी कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। 2018 में पहली बार रिलीज़ हुई इस फिल्म को पौराणिक कथाओं, डरावनी कहानी, और लालच की अनोखी थीम के लिए काफी सराहना मिली थी। अब दर्शक इसकी जादूई कहानी का अनुभव फिर से कर पाएंगे जब यह फिल्म 13 सितंबर 2024 को इरोस नाउ द्वारा प्रेजेंट किए जाने के साथ फिर से थिएटर में वापस आएगी।

कैची पोस्टर और मच अवेटेड ट्रेलर के साथ फैंस और दर्शकों को थ्रिल करने के बाद, मेकर्स ने अब एक और जबरदस्त पोस्टर जारी किया है, जो दर्शकों को तुम्बाड की खौफनाक दुनिया में ले जाएगा। पोस्टर में एक बूढ़ी महिला की डरावनी छवि दिखाई गई है, जो अंधेरे, मुड़ी हुई शाखाओं में उलझी हुई है, जो कहानी को आगे बढ़ाने वाले गहरे लालच का संकेत देती है। टैगलाइन “दादी, कहाँ है खजाना?” साफ तौर से बताती है कि, छिपे हुए खजाने के लिए कितना लालच और उसे पाने का जुनून है, और यह चीज फिल्म के मुख्य विषय पर रोशनी डालती है। पोस्टर अपने डरावने रूप और परेशान करने वाले एहसास के साथ एक मजबूत प्रभाव डाल रहा है।

“दादी, कहाँ है खज़ाना?” "तुम्बाड" की री-रिलीज से पहले सोहम शाह ने जारी  किया नया पोस्टर 51678

“तुम्बाड” क्रिटिक्स के बीच एक बड़ी हिट बन गई। इसे 64वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में आठ नॉमिनेशन मिले और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट आर्ट डायरेक्टर और बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए तीन अवार्ड जीते। यह 75वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के क्रिटिक्स वीक सेक्शन में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म भी थी।

चूंकि फिल्म अपनी री-रिलीज़ के लिए तैयार है, यह सिर्फ़ एक और बार होने वाली स्क्रीनिंग से कहीं ज़्यादा है – यह इंडियन सिनेमा में किसी भी दुनिया से अलग अनुभव करने का एक अनोखा और खास मौका है। बता दें कि यह फिल्म 2024 में किसी भी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर अवेलेबल नहीं है, ऐसे में सिनेमाघरों में “तुम्बाड” को देखने का यह मौका बेहद खास है।

तुम्बाड का डायरेक्शन राही अनिल बर्वे ने किया है, जबकि आनंद गांधी इसके क्रिएटिव डायरेक्टर हैं और आदेश प्रसाद को-डायरेक्टर हैं। मितेश शाह, प्रसाद, बर्वे और गांधी द्वारा लिखित इस फिल्म को सोहम शाह, आनंद एल. राय, मुकेश शाह और अमिता शाह ने प्रोड्यूस किया है। सोहम शाह के साथ इस फिल्म में ज्योति मालशे और अनीता दाते-केलकर भी हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

सोहम शाह

Comment Box

Also Read

प्रोड्यूसर सोहम शाह ने 'तुंबाड 2' के लिए आलिया भट्ट को शामिल किया: जानें पूरी जानकारी
प्रोड्यूसर सोहम शाह ने 'तुंबाड 2' के लिए आलिया भट्ट को शामिल किया: जानें पूरी जानकारी
तुम्बाड 2 की शुरुआत गणेश पूजा के साथ हुई, सोहम शाह ने शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें
तुम्बाड 2 की शुरुआत गणेश पूजा के साथ हुई, सोहम शाह ने शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें
सोहम शाह: छोटे बजट में बड़ी कहानियों का जादूगर!
सोहम शाह: छोटे बजट में बड़ी कहानियों का जादूगर!
दर्शकों के प्यार और जोरदार वर्ड-ऑफ-माउथ का असर, 'क्रेज़ी' के लिए देशभर में बढ़ाए गए शो!
दर्शकों के प्यार और जोरदार वर्ड-ऑफ-माउथ का असर, 'क्रेज़ी' के लिए देशभर में बढ़ाए गए शो!

Also Read

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई हुई
फिल्म | न्यूज़

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की बढ़ोतरी, ₹10 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने से बस ₹50 लाख पीछे
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ़ ₹50 लाख कमाए
Uncategorized |

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़...

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी, कुल नेट कलेक्शन ₹8 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ...

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन में हैं
फिल्म | न्यूज़

करीना कपूर जन्मदिन विशेष: प्रतिष्ठित संवाद जो अब पहले से कहीं अधिक चलन...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ₹5 करोड़ नेट के आंकड़े तक भी नहीं पहुँच पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
फिल्म | न्यूज़

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वाग...

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: मैरी कॉम के बारे में Yung DSA—क्यों वे एक खास दायरा बनाए...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म, सिर्फ़ 1 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: करीना कपूर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.