Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

डायरेक्शन ही नहीं सिंगिंग में भी जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं, एक्सेल एंटरटेनमेंट की मडगांव एक्सप्रेस के डायरेक्टर कुणाल खेमू!

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को लेकर चर्चा तेज है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों ने लोगों की उत्सुक्ता को वाकई बढ़ा दिया है, क्योंकि अब बड़े पर्दे पर एक मज़ेदार रोलरकोस्टर राइड को देखने का वक्त नजदीक आ गया है।

Author: ManoranjanDesk
14 Mar,2024 11:44:42
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
डायरेक्शन ही नहीं सिंगिंग में भी जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं, एक्सेल एंटरटेनमेंट की मडगांव एक्सप्रेस के डायरेक्टर कुणाल खेमू!

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को लेकर चर्चा तेज है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों ने लोगों की उत्सुक्ता को वाकई बढ़ा दिया है, क्योंकि अब बड़े पर्दे पर एक मज़ेदार रोलरकोस्टर राइड को देखने का वक्त नजदीक आ गया है। और क्योंकि यह फिल्म कुणाल खेमू के निर्देशन में बनाई गई है और बतौर डायरेक्टर उनकी यह पहली फिल्म है, यह उनके लिए बहुत ही खास हैं। इसके अलावा यह फिल्म एक और वजह से कुणाल के लिए सुपर स्पेशल होने जा रही है और वो यह है कि फिल्म में उनका गाया गया ‘हम यहीं’ गाना भी है, जिसे उन्होंने खुद लिखा और को-कंपोज भी किया है।

इस गाने को कुणाल खेमू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन लिखा –
“मेरे लिए एक और शुरुआत !! एक सिंगर और सॉन्ग राइटर और को-कंपोजर के रूप में। उम्मीद है आप लोगों को यह पसंद आएगा.. 🤞
मडगांव एक्सप्रेस एल्बम में पूरा गाना सुनें, अब सभी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है #humyahi #madgaonexpress”

गाने के बारे में दिलचस्प किस्से साझा करते हुए, कुणाल खेमू ने कहा, “मुझे सिंगिंग पसंद है और मैंने इसे हमेशा एक शौक के रूप में इसे किया है। यह कभी भी प्लान कर के मैनें नहीं किया, एक दूसरे देश के एक कलाकार थे जो पूरी तरह से एक अलग भाषा बोलते थे, हमने सुना है वह गाना और हमें वह बहुत पसंद आया और यह दोस्ती पर आधारित गाना नहीं था लेकिन हमें धुन और आवाज बहुत पसंद आई और हम उस युवा कलाकार के पास पहुंचे। वह अपनी दुनिया में था, वह थोड़ा अलग था और मैं चाहता था कि वह इसे एक दोस्ती गीत के रूप में हिंदी में गाए लेकिन इसमें बहुत देरी हो रही थी।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है कि हम एक और गाना रिकॉर्ड कर रहे थे। अंकुर तिवारी और मैं स्टूडियो में थे और मैंने उनसे गिटार उठाने के लिए कहा, मैंने कहा कि वह आदमी कुछ नहीं कर रहा है हम कुछ करेंगे, जैसे ही उसने शुरुआत की गिटार बजाते समय मेरे मन में डोडो का ख्याल आया जो मूल रूप से ‘हम यहीं’ है और मुझे लगता है कि हर कोई इस गाने से जुड़ाव महसूस करेगा।”

“तो जब अंकुर प्ले कर रहा था तो मैंने इसे गुनगुनाना शुरू कर दिया और पहले मेरे पास केवल दो लाइन्स थीं लेकिन रातों-रात मैंने गाना लिख लिया। मैंने अगले दिन अंकुर को फोन किया और उसे बताया कि मेरे पास एक गाना है। मैंने उसे गाना सुनाया। उसे यह पसंद आया। हमने इसे फरहान और रितेश के सामने रखा और उन्हें भी यह पसंद आया। तो इस तरह यह गाना बोर्ड पर आया।” उन्होंने आगे बताया।

“बचपन के सपने… लग गए अपने,” इस टैगलाइन के साथ, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

About The Author
ManoranjanDesk

मडगांव एक्सप्रेस

Comment Box

Also Read

एक्सल एंटरटेनमेंट की
एक्सल एंटरटेनमेंट की "मडगांव एक्सप्रेस" ने थिएटर में पूरे किए अपने शानदार 50 दिन, अभी भी सिनेमाघरों में जारी है एंटरटेनमेंट का सिलसिला
एक्सल एंटरटेनमेंट ने जारी किया फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के गाने 'बेबी ब्रिंग इट ऑन' का BTS वीडियो, नजर आ रही है कास्ट की मस्ती भरी झलक
एक्सल एंटरटेनमेंट ने जारी किया फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के गाने 'बेबी ब्रिंग इट ऑन' का BTS वीडियो, नजर आ रही है कास्ट की मस्ती भरी झलक
एक्सेल एंटरटेनमेंट की मडगांव एक्सप्रेस को देख रणबीर कपूर ने दिया सरप्राइजिंग रिएक्शन, अविनाश तिवारी ने बताई पूरी बात
एक्सेल एंटरटेनमेंट की मडगांव एक्सप्रेस को देख रणबीर कपूर ने दिया सरप्राइजिंग रिएक्शन, अविनाश तिवारी ने बताई पूरी बात
मडगांव एक्सप्रेस की कास्ट संग प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और डायरेक्टर कुणाल खेमू ने की इफ्तार पार्टी
मडगांव एक्सप्रेस की कास्ट संग प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और डायरेक्टर कुणाल खेमू ने की इफ्तार पार्टी

Also Read

प्रीति जिंटा, फरहान अख्तर और दिल चाहता है की मेकिंग पर अयूब खान
फिल्म | न्यूज़

प्रीति जिंटा, फरहान अख्तर और दिल चाहता है की मेकिंग पर अयूब खान...

“दोस्ती और जवानी पर एक बिल्कुल नया नज़रिया”: ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर तरण आदर्श की राय
फिल्म | न्यूज़

“दोस्ती और जवानी पर एक बिल्कुल नया नज़रिया”: ‘दिल चाहता है’ के 25 साल...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: टॉम हॉलैंड की फिल्म की कमाई बढ़ी, नेट कलेक्शन 400 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11: टॉम हॉलैंड की फि...

Ohh My Dog बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अमित राय की फ़िल्म की ठीक-ठाक शुरुआत
फिल्म | न्यूज़

Ohh My Dog बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अमित राय की फ़िल्म की ठीक-ठाक शुरु...

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की गिरकर मौत: क्या हुआ?
फिल्म | न्यूज़

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की गिरकर मौत: क्या...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9: टॉम हॉलैंड की फिल्म अब 400 करोड़ नेट कमाई की ओर बढ़ रही है
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9: टॉम हॉलैंड की फिल...

प्रीति सिमोस ने 'कपिल शर्मा की एक्स' कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी: 'मेरे काम को नज़रअंदाज़ किया जाता है'
टेलीविजन | न्यूज़

प्रीति सिमोस ने 'कपिल शर्मा की एक्स' कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी: 'मेरे क...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: थलापति विजय की फ़िल्म तीसरे हफ़्ते में 185 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: थलापति विजय की फ़िल्म तीसरे हफ़्त...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे हफ़्ते में गिरावट के बावजूद टॉम हॉलैंड की फ़िल्म का कलेक्शन स्थिर रहा
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे हफ़्ते में...

यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2 जैसी रही, तो वह नए नंबर 1 स्टार बन सकते हैं'
फिल्म | न्यूज़

यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2...

हिसाब-किताब का समय आ गया है: विशेष फिल्म्स की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और यह बदले और प्रायश्चित की एक ज़बरदस्त कहानी का वादा करता है।
फिल्म | रिलीज

हिसाब-किताब का समय आ गया है: विशेष फिल्म्स की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रि...

राजकुमार संतोषी ने बताया कि क्यों 'बंटवारा 1947' के लिए बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट मंज़ूर किया गया
फिल्म | न्यूज़

राजकुमार संतोषी ने बताया कि क्यों 'बंटवारा 1947' के लिए बिना किसी कट क...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.