Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

7 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही फिल्म ‘जटाधारा’ के भव्य थिएट्रिकल रिलीज़ से पहले मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर

'जटाधारा' के शानदार ट्रेलर रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के बीच इसका क्रेज़ आसमान छू चुका है। हालांकि पहले ट्रेलर को जबरदस्त प्यार और प्रतिक्रिया मिलने के बाद, मेकर्स ने फिल्म की भव्य रिलीज़ से दो दिन पहले दूसरा ट्रेलर लॉन्च किया है और इसके साथ एडवांस बुकिंग की शुरुआत भी कर दी है।

Author: ManoranjanDesk
05 Nov,2025 15:20:27
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
7 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही फिल्म ‘जटाधारा’ के भव्य थिएट्रिकल रिलीज़ से पहले मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर

‘जटाधारा’ के शानदार ट्रेलर रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के बीच इसका क्रेज़ आसमान छू चुका है। हालांकि पहले ट्रेलर को जबरदस्त प्यार और प्रतिक्रिया मिलने के बाद, मेकर्स ने फिल्म की भव्य रिलीज़ से दो दिन पहले दूसरा ट्रेलर लॉन्च किया है और इसके साथ एडवांस बुकिंग की शुरुआत भी कर दी है। नया ट्रेलर एक बार फिर इस मेगा स्पेक्टेकल के लिए चर्चा और उत्साह को नई ऊंचाई पर पहुंचा रहा है। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत की जा रही है।

नए ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, रोमांच पैदा करने वाले दृश्य, आध्यात्मिकता, पौराणिक नाटक, भावनाओं के साथ सुधीर बाबू का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है, वहीं सोनाक्षी सिन्हा का धना पिशाची अवतार दर्शकों को चौंका रहा है।

ट्रेलर यह दिखाता है कि फिल्म का पैमाना कितना भव्य और विशाल है, जिससे साफ झलकता है कि मेकर्स ने इसे सच्चे मायनों में एक बिग स्क्रीन एंटरटेनर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और ट्रेलर का हर फ्रेम यह बात चीख-चीख कर बता रहा है।

फिल्म के मुख्य अभिनेता सुधीर बाबू ने कहा, “‘जटाधर सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक अनुभव है जो कल्पना से भी परे है। जिस पैमाने, दृष्टि और प्रामाणिकता से पूरी टीम ने इस दुनिया को बनाया है, वह असाधारण है। हर फ्रेम में एक जीवंत ऊर्जा महसूस होती है। एक अभिनेता के रूप में इस तरह की आध्यात्मिक और भव्य फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए परिवर्तनकारी रहा है। मुझे यकीन है यह फिल्म दर्शकों को भक्ति और नियति की शक्ति बड़े पर्दे पर महसूस कराएगी।”

वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल द्वारा निर्देशित जटाधर में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन से भरपूर महाकाव्य भारतीय पौराणिकता को आधुनिक दृश्यात्मकता से जोड़ता है और 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।फिल्म में दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कणकाला और शुभलेखा सुधाकर जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत जटाधर एक द्विभाषी सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर है, जिसका निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है। फिल्म में अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा सह-निर्माता हैं, जबकि दिव्या विजय क्रिएटिव प्रोड्यूसर और भावना गोस्वामी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर हैं।

ज़ी म्यूज़िक कंपनी के दमदार साउंडट्रैक के साथ, जटाधर इस साल की सबसे महत्वाकांक्षी और दृश्यात्मक रूप से भव्य सिनेमाई प्रस्तुतियों में से एक साबित होने जा रही है, जो आस्था, नियति और प्रकाश व अंधकार के अनंत संघर्ष की एक महागाथा है।

About The Author
ManoranjanDesk

इंदिरा कृष्णाजटाधाराज़ी स्टूडियोजझांसीदिव्या खोसलानवीन नेनीप्रेरणा अरोड़ारवि प्रकाशराजीव कणकालारोहित पाठकशिल्पा शिरोडकरशुभलेखा सुधाकरसुधीर बाबूसोनाक्षी सिन्हा

Comment Box

Also Read

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने 'द इंडिया स्टोरी' की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
"सब दिख रहा है": सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने बताया कि कैसे सलमान खान ने 'डबल डेट' पर ही उनकी लव स्टोरी को भांप लिया था
बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3: बॉबी देओल स्टारर रिकॉर्ड ग्रोथ, भारत में ₹2.45 करोड़ का आंकड़ा पार किया
बंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3: बॉबी देओल स्टारर रिकॉर्ड ग्रोथ, भारत में ₹2.45 करोड़ का आंकड़ा पार किया
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: जैकी श्रॉफ की फैंटेसी ने पहले मंगलवार को 0.16 करोड़ की कमाई की
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: जैकी श्रॉफ की फैंटेसी ने पहले मंगलवार को 0.16 करोड़ की कमाई की

Also Read

मास्टरशेफ़ पंकज भदौरिया ने अपना चौथा और आखिरी कीमोथेरेपी सेशन पूरा किया
टेलीविजन | न्यूज़

मास्टरशेफ़ पंकज भदौरिया ने अपना चौथा और आखिरी कीमोथेरेपी सेशन पूरा किय...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की अच्छी शुरुआत, ₹8 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म की अ...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे शुक्रवार को कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई गिरकर ₹85 लाख नेट हुई
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे शुक्रवार को कुणाल खेमू की फिल्म की...

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
टेलीविजन | न्यूज़

'F.I.R.' और 'भाभीजी घर पर हैं' के एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, परि...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमाई में 9.1% की गिरावट, ₹1 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म की कमा...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख कमाए
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म...

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई हुई
फिल्म | न्यूज़

इम्तियाज़ अली ने शेयर की तस्वीर: इडा अली की अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड...

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की बढ़ोतरी, ₹10 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने से बस ₹50 लाख पीछे
फिल्म | न्यूज़

Vibe बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: कुणाल खेमू की फिल्म की कमाई में 27.8% की...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ़ ₹50 लाख कमाए
Uncategorized |

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में कोई बढ़...

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन
फिल्म | न्यूज़

रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन...

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना करना पड़ा—जानिए क्या हुआ
टेलीविजन | न्यूज़

Bigg Boss 20: आसिफ खान की पत्नी को उनका बचाव करने पर आलोचना का सामना क...

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट, ₹5 करोड़ नेट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: करीना कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गि...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.