Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ की हुई भव्य शुरुआत, रॉकिंग स्टार यश, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर का द इंट्रोडक्शन 3 जुलाई को 9 शहरों में एक साथ होगा लॉन्च!

अब तक की सबसे बड़ी फिल्म रामायण की शुरुआत अब होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों में पहले दिन से ही जबरदस्त उत्साह है।

Author: ManoranjanDesk
01 Jul,2025 15:28:58
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ की हुई भव्य शुरुआत, रॉकिंग स्टार यश, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर का द इंट्रोडक्शन 3 जुलाई को 9 शहरों में एक साथ होगा लॉन्च!

अब तक की सबसे बड़ी फिल्म रामायण की शुरुआत अब होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों में पहले दिन से ही जबरदस्त उत्साह है। अब फिल्म का पहला यूनिट 3 जुलाई को देश के 9 बड़े शहरों में लॉन्च किया जाएगा। इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं विजनरी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, जो इसे एक भव्य और ऐतिहासिक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस लॉन्च के साथ रामायण की सिनेमाई यात्रा का पहला कदम उठाया जाएगा।

देश के 9 बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में रामायण फिल्म का खास और बड़ा लॉन्च किया जाएगा। इसका मकसद है इस बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी और सोच को सीधे देश के लोगों और मीडिया तक पहुंचाना। ये सिर्फ एक लॉन्च नहीं है, बल्कि एक शुरुआत है जहां दुनिया की सबसे पुरानी कहानी को आज की नई तकनीक और शानदार इंटरनेशनल टीम के साथ फिर से दिखाया जाएगा।

रामायण की शुरुआत से ही इसे लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्सुकता रही है। वजह ये है कि इसमें भारत की सबसे पूजनीय कहानी को दुनियाभर के बेहतरीन फिल्म बनाने वालों और टेक्निकल टीम के साथ मिलाकर दिखाया जा रहा है। ये फिल्म भारत और विदेश की टीम के साथ मिलकर बनाई जा रही है। पहले यूनिट का लॉन्च एक बड़ी शुरुआत है, जिससे रामायण की दुनिया तैयार की जा रही है, जो अलग-अलग देशों, सभ्यताओं और पीढ़ियों को जोड़ेगी।

नमित मल्होत्रा की 'रामायण' की हुई भव्य शुरुआत, रॉकिंग स्टार यश, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर का द इंट्रोडक्शन 3 जुलाई को 9 शहरों में एक साथ होगा लॉन्च! 58265

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डनेग द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही है। इस महाकाव्य का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगर सिर्फ पहले यूनिट के लॉन्च को नौ शहरों में इतने भव्य तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है, तो सोचिए फिल्म रिलीज़ होने पर इसका ग्लोबल असर कितना बड़ा होगा। ‘रामायण’ की यात्रा अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है और अब पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी है।

About The Author
ManoranjanDesk

नमित मल्होत्रारामायण

Comment Box

Also Read

रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन को याद किया, यश के मिलनसार और उदार स्वभाव की तारीफ की।
रवि दुबे ने चेन्नई के एक कार्यक्रम में 'रामायण' के लिए अपने पहले ऑडिशन को याद किया, यश के मिलनसार और उदार स्वभाव की तारीफ की।
अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फिल्म कुछ ही हिस्सों में खरी उतरती है
रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फिल्म कुछ ही हिस्सों में खरी उतरती है
रामायण और एवेंजर्स: डूम्सडे के ट्रेलर स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के साथ शामिल हुए।
रामायण और एवेंजर्स: डूम्सडे के ट्रेलर स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के साथ शामिल हुए।

Also Read

'नई नवेली' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: यामी गौतम की फिल्म लड़खड़ाई, सिर्फ ₹35 लाख नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

'नई नवेली' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: यामी गौतम की फिल्म लड़खड़ाई, सिर...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: राजकुमार राव की फिल्म ने दूसरे सोमवार को ₹45 लाख (नेट) की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11: राजकुमार राव की फिल्म ने दूसरे सोमवा...

RIP: दिग्गज निर्माता बी.पी. सिंह का 77 वर्ष की आयु में निधन
टेलीविजन | न्यूज़

RIP: दिग्गज निर्माता बी.पी. सिंह का 77 वर्ष की आयु में निधन...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: पहले रविवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹20 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: पहले रविवार को आयुष्मान खुराना की फ...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की एक्शन फिल्म भारत में 11 दिनों में ₹400 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रजनीकांत की एक्शन फिल्म भारत में 11 दिनों म...

'प्रहार' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे रविवार को राजकुमार राव की फिल्म की कमाई में उछाल, 10 दिनों में ₹20 करोड़ (नेट) का आंकड़ा पार
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे रविवार को राजकुमार राव की फिल्म की...

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज़: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया, हो गया सब  उलट-पुलट
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज़: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, ब...

‘प्रताप’ के नए कैरेक्टर पोस्टर में मीरा सेन के रूप में नजर आईं सीमा बिस्वास, वर्दी में दिखा दमदार अंदाज
फिल्म | रिलीज

‘प्रताप’ के नए कैरेक्टर पोस्टर में मीरा सेन के रूप में नजर आईं सीमा बि...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ₹25 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ₹25 करोड़ न...

'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत, ₹4.10 करोड़ नेट की कमाई
फिल्म | न्यूज़

'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म की ठीक-ठ...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंची, 8वें दिन ₹60 लाख की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राजकुमार राव की फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच...

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: राजकुमार राव ने पहले हफ्ते में ₹17.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया
फिल्म | न्यूज़

प्रहार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: राजकुमार राव ने पहले हफ्ते में ₹17.15...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.