Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

पल्लवी जोशी ने ‘द वैक्सीन वॉर’ को देश की मिडिल क्लास महिलाओं को डेडीकेट करते हुए कही ये खास बात

पल्लवी जोशी ने 'द वैक्सीन वॉर' को देश की मिडिल क्लास महिलाओं को कहीं ये बड़ी बात

Author: ManoranjanDesk
13 Sep,2023 15:55:14
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
पल्लवी जोशी ने ‘द वैक्सीन वॉर’ को देश की मिडिल क्लास महिलाओं को डेडीकेट करते हुए कही ये खास बात

पल्लवी जोशी भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली और शानदार प्रतिभाओं में से एक हैं, जिन्होंने ग्लोबल ब्लॉकबस्टर द कश्मीर फाइल्स में अपनी प्रतिभा द्वारा दर्शकों खूब मनोरंजित किया है। लेकिन एक असाधारण प्रतिभा होने के साथ-साथ पल्लवी का सही कंटेंट पर पकड़ भी सराहनीय है। वह फिलहाल भारत की पहली बायो-साइंटिस्ट फिल्म द वैक्सीन वॉर की रिलीज की तैयारी कर रही हैं जिसमें वह फिर से अभिनेता और निर्माता के रूप में काम कर रही हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने यूके और कई अन्य देशों में अपनी काबिलियत साबित की है, जहां निर्माताओं ने एक विशेष स्क्रीनिंग रखी थी, जिसे दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिली। वहीं पल्लवी जोशी ने हाल ही में वुमन एम्पावरमेंट के बारे में बात की और अपनी फिल्म देश की मिडिल-क्लास महिलाओं को समर्पित की।

वुमन एम्पावरमेंट के बारे में बात करते हुए, पल्लवी जोशी ने कहा, “इंटरव्यूज में मैंने इंडिक नारीवाद देखा – और मैं इसे इंडिक कहती हूं क्योंकि वेस्ट नारीवाद को बहुत अलग नजरिए से देखता है। लेकिन यहां हमारी मिडिल क्लास महिलाएं हैं जो रोजाना काम पर जाती हैं और साथ ही अपना घर भी संभालती हैं, खाना बनाती हैं और अपने ससुराल वालों और बच्चों का भी ख्याल रखती हैं और इसके साथ ही वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी बहुत अच्छी हैं। इसलिए हमने ऐसी महिलाओं के लिए यह फिल्म बनाने का सोचा। क्योंकि हमारे साथ जो साइंटिस्ट हैं, वे उसी तरह की महिलाएं हैं जो अपने पेशेवर और निजी जीवन को हमारे सभी भारतीय मूल्यों के साथ बहुत अच्छी तरह से संभालती हैं और इस फिल्म में उनकी भूमिका निभाना मजेदार था।”

पल्लवी जोशी की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ भी भारतीय महिला वैज्ञानिकों को संबोधित करती है और यह बहुप्रतीक्षित फिल्म उन महिला वैज्ञानिकों की भावना का जश्न मनाती है जिन्होंने देश भर में वैक्सीन पहुंचाने के लिए अपने पूरे जुनून के साथ दिन-रात काम किया। .

इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में होंगे। पल्लवी जोशी और आई एम बुद्धा द्वारा निर्मित, 28 सितंबर 2023 को केवल हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About The Author
ManoranjanDesk

द वैक्सीन वॉरपल्लवी जोशी

Comment Box

Also Read

द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने पहले वीकेंड में कमाए 6.65 करोड़
द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने पहले वीकेंड में कमाए 6.65 करोड़
OTT और रील्स के दौर में भी थिएटर को लेकर आशावान हैं पल्लवी जोशी, जानें क्या कहा
OTT और रील्स के दौर में भी थिएटर को लेकर आशावान हैं पल्लवी जोशी, जानें क्या कहा
द दिल्ली फाइल्स की तैयारी में पल्लवी जोशी ने क्यों गंवाई अपनी नींद? जानिए निर्माता का समर्पण!
द दिल्ली फाइल्स की तैयारी में पल्लवी जोशी ने क्यों गंवाई अपनी नींद? जानिए निर्माता का समर्पण!
निर्माता पल्लवी जोशी ने 'द दिल्ली फाइल्स' के सेट पर 50 स्ट्रे डॉग को दिया आश्रय!
निर्माता पल्लवी जोशी ने 'द दिल्ली फाइल्स' के सेट पर 50 स्ट्रे डॉग को दिया आश्रय!

Also Read

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्माण पर विशाल चतुर्वेदी
फिल्म | न्यूज़

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्...

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच
डिजिटल | न्यूज़

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच...

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद विजय-पूजा की फ़िल्म 180 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने की ओर
फिल्म | न्यूज़

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद...

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
फिल्म | न्यूज़

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी:...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल्म की कमाई सोमवार को धीमी हुई, फिर भी 23.80 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल...

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
फिल्म | न्यूज़

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म तीसरे रविवार को भी मज़बूत बनी हुई है, 150 करोड़ के माइलस्टोन के करीब
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म तीसरे रवि...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म 300 करोड़ नेट के करीब पहुँची
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: टॉम हॉलैंड की फ़ि...

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना को 6 हफ़्ते आराम करने की सलाह: सेट पर चोट लगने से स्टार्स और फ़िल्म के बजट पर क्या असर पड़ता है
फिल्म | न्यूज़

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना को 6 हफ़्ते आराम करने की सलाह: सेट पर...

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वह किन बातों का ध्यान रखती हैं
फिल्म | न्यूज़

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वह...

मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी तक का सफ़र
फिल्म | न्यूज़

मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी...

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की प्यारी बर्थडे विश: कियारा आडवाणी 35 साल की हुईं
फिल्म | न्यूज़

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की प्यारी बर्थडे विश: कियारा आडवाणी 35 साल की हु...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.