Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

परेश रावल स्टारर ‘द ताज स्टोरी’ को महाराष्ट्र के साथ विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से मिला जबरदस्त समर्थन

स्क्रीनिंग का माहौल भावनाओं से भरा हुआ था, जहां सैकड़ों सदस्य पूरे जोश और श्रद्धा के साथ फिल्म देख रहे थे। हर प्रभावशाली संवाद पर जय श्रीराम और अन्य भक्तिमय नारों से थिएटर गूंज उठा।

Author: ManoranjanDesk
05 Nov,2025 14:32:10
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
परेश रावल स्टारर ‘द ताज स्टोरी’ को महाराष्ट्र के साथ विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से मिला जबरदस्त समर्थन

एकता और भक्ति की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए आज विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के सदस्यों ने परेश रावल अभिनीत इस चर्चित और सराही गई फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की विशेष सामूहिक स्क्रीनिंग में भाग लिया।

स्क्रीनिंग का माहौल भावनाओं से भरा हुआ था, जहां सैकड़ों सदस्य पूरे जोश और श्रद्धा के साथ फिल्म देख रहे थे। हर प्रभावशाली संवाद पर जय श्रीराम और अन्य भक्तिमय नारों से थिएटर गूंज उठा। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। बात चाहे कहानी कहने की हो या परेश रावल के दमदार अभिनय की, दोनों ने मिलकर इस फिल्म को साल की सबसे असरदार फिल्मों में शामिल कर दिया है।

परेश रावल स्टारर ‘द ताज स्टोरी’ को महाराष्ट्र के साथ विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से मिला जबरदस्त समर्थन 60575

परेश रावल स्टारर ‘द ताज स्टोरी’ को महाराष्ट्र के साथ विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से मिला जबरदस्त समर्थन 60576

परेश रावल स्टारर ‘द ताज स्टोरी’ को महाराष्ट्र के साथ विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से मिला जबरदस्त समर्थन 60577

परेश रावल स्टारर ‘द ताज स्टोरी’ को महाराष्ट्र के साथ विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से मिला जबरदस्त समर्थन 60578

हालांकि फिल्म के अंत में थिएटर का माहौल चरम पर पहुंच गया, जब महाराष्ट्र के आराध्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारों से पूरा हॉल गूंज उठा।

‘द ताज स्टोरी’ की दृश्यात्मक भव्यता और भावनात्मक गहराई दर्शकों के मन में गर्व, आस्था और देशभक्ति की भावना जगा रही है। शुरुआती प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक हैं। सिर्फ यही नहीं कई दर्शकों ने इसे “शक्तिशाली और निर्भीक सिनेमाई प्रस्तुति” बताया है, जो दिल और आत्मा, दोनों को झकझोर देती है।

तुषार अमरीश गोयल के निर्देशन में बनी और सीए सुरेश झा द्वारा स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित यह फिल्म अपने साहसी विषय और जोशीले प्रदर्शन के कारण देशभर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। महाराष्ट्र में फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता दर्शाती है कि यह दर्शकों के दिलों में गहराई से उतर रही है, जहां लोग इसे आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव का उत्सव मानकर देख रहे हैं।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही सामूहिक स्क्रीनिंग्स और दर्शकों की अपार भीड़ यह साबित कर रही है कि ‘द ताज स्टोरी’ सिर्फ देखी नहीं जा रही, बल्कि महसूस की जा रही है। ऐसे में हर शो एक सांस्कृतिक और भावनात्मक उत्सव में बदलता जा रहा है।

About The Author
ManoranjanDesk

द ताज स्टोरीपरेश रावलबजरंग दलविश्व हिंदू परिषद

Comment Box

Also Read

'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला सोमवार औसत रहा, 8.50 करोड़ की कमाई की
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला सोमवार औसत रहा, 8.50 करोड़ की कमाई की

Also Read

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना को 6 हफ़्ते आराम करने की सलाह: सेट पर चोट लगने से स्टार्स और फ़िल्म के बजट पर क्या असर पड़ता है
फिल्म | न्यूज़

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना को 6 हफ़्ते आराम करने की सलाह: सेट पर...

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वह किन बातों का ध्यान रखती हैं
फिल्म | न्यूज़

सान्या मल्होत्रा ​​ने बताया कि किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वह...

मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी तक का सफ़र
फिल्म | न्यूज़

मृणाल ठाकुर 34 साल की हुईं: टेलीविज़न स्टार से पैन-इंडिया सक्सेस स्टोरी...

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की प्यारी बर्थडे विश: कियारा आडवाणी 35 साल की हुईं
फिल्म | न्यूज़

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की प्यारी बर्थडे विश: कियारा आडवाणी 35 साल की हु...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने...

क्या आर्यन खान डेटिंग कर रहे हैं? विनी टकैयर के साथ लंदन में घूमने से उड़ीं अफवाहें
फिल्म | न्यूज़

क्या आर्यन खान डेटिंग कर रहे हैं? विनी टकैयर के साथ लंदन में घूमने से...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: थलपति विजय की फ़िल्म 8वें दिन 155 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: थलपति विजय की फ़िल्म 8वें दिन 155 करोड़...

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने ज़बरदस्त ओपनिंग की
फिल्म | न्यूज़

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म...

संभावना सेठ ने बताया कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई; कहा कि घटना में घर का काम करने वाला व्यक्ति शामिल है।
टेलीविजन | न्यूज़

संभावना सेठ ने बताया कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई; कहा...

कीर्ति कुल्हारी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुईं, कुछ ही मिनटों में 2.4 लाख रुपये से ज़्यादा गंवाए।
फिल्म | न्यूज़

कीर्ति कुल्हारी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुईं, कुछ ही मिनटों में 2.4 ला...

रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फिल्म कुछ ही हिस्सों में खरी उतरती है
फिल्म | न्यूज़

रामायण ट्रेलर समीक्षा: रणबीर कपूर-यश अभिनीत भव्य दृश्य वाली महाकाव्य फ...

अमित राय ने कन्फर्म किया कि OMG 3 पर काम चल रहा है:
फिल्म | न्यूज़

अमित राय ने कन्फर्म किया कि OMG 3 पर काम चल रहा है: "कहानी OMG 2 से बे...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.