Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

प्रोड्यूसर महावीर जैन ने कहा ‘डंकी’ जैसी फिल्म हमारे समाज के लिए बेहद जरूरी है

राजकुमार हिरानी की डंकी ने दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ा है। यह फिल्म वास्तव में दर्शकों, खासकर के विदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन तोहफा साबित हुई है।

Author: ManoranjanDesk
05 Jan,2024 17:15:14
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
प्रोड्यूसर महावीर जैन ने कहा ‘डंकी’ जैसी फिल्म हमारे समाज के लिए बेहद जरूरी है

राजकुमार हिरानी की डंकी ने दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ा है। यह फिल्म वास्तव में दर्शकों, खासकर के विदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन तोहफा साबित हुई है। फिल्म ने अपनी दिल छू लेने वाली कहानी से लोगों के दिलों को छू लिया। खैर, इन सालों में वाकई कई ऐसी फिल्में आईं जो समाज पर अलग प्रभाव छोड़ती हैं। इसे लेकर निर्माता महावीर जैन की मांग है कि फिल्म निर्माता ऐसी फिल्में बनाएं जो दर्शकों पर पॉजिटिव प्रभाव छोड़ें।

उन्होंने कहा, “मेरा गहरा विश्वास है कि फिल्में दर्शकों के अंतर मन में गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। चाहे हम इसे स्वीकार करें या न करें, वास्तविकता यह है कि उनका प्रभाव तेजी से बढ़ता है। क्राइम इंडेक्स तेजी से बढ़ रहा है, मेंटल हेल्थ समस्याएं हाल के दिनों में एक बड़ी चिंता बन गई हैं और स्टडीज से पता चलता है कि इसका एक अगम हिस्सा लोगों द्वारा देखें जाने वाले कंटेंट को जाता है। यह गंभीर चिंता का विषय है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं दृढ़ता से महसूस करता हूं कि किसी फिल्म की सफलता को मापते समय, समाज पर इसके पॉजिटिव इम्पैक्ट को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। यह पूछने के बजाय कि किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना पैसा इकट्ठा किया है, रिलेटेबल सवाल यह होना चाहिए कि इसका दर्शकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ा है।”

प्रोड्यूसर महावीर जैन ने आगे कहा, “डंकी, 12वीं फेल और उंचाई जैसी फिल्में हमारे समाज को आकार देने में अहम भूमिका निभाती हैं। भले ही उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया हो, लेकिन उनकी असली सफलता दर्शकों के दिलो-दिमाग पर उनके द्वारा डाले गए पॉजिटिव इम्पैक्ट में छिपी है। ये तीनों फिल्में एक दिल छू लेने वाला संदेश देती हैं जो पारिवारिक दर्शकों को अच्छी लगती है।”

उन्होंने आगे कहा, “एंटरटेनमेंट के साथ-साथ, ये फिल्में दर्शकों पर जो भावनात्मक प्रभाव छोड़ती हैं, वह वास्तव में कीमती है। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस नंबरों से आगे निकल जाती हैं, उनकी सफलता उनके इरादे और भरपूर एंटरटेनमेंट देने की क्षमता के कारण गहरी है। ऐसी फिल्में हमारे समाज को सही दिशा में सोचने और हमारी मानसिक शांति को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। जबकि मैं सभी क्रिएटिव दिमाग वाले लोगों का सम्मान करता हूं और उन्हें किसी भी शैली की फिल्में बनाने की आजादी है, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हमें अधिक से अधिक अच्छे को प्राथमिकता देनी चाहिए और ऐसी प्रभावशाली फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए अधिक समर्थन देना चाहिए। ऐसा करके, हम कैरेक्टर बिल्डिंग में अपना योगदान देते हैं, जो राष्ट्र-निर्माण की नींव बनाता है।”

उन्होने खत्म करते हुए कहा, “मैं हमारे देश की सभी रचनात्मक प्रतिभाओं से हेल्थी एंटरटेनमेंटको प्रेरित करने की गुजारिश करता हूं, चाहे वह फिल्में, सीरीज, शो, संगीत या सोशल मीडिया के लिए डिजिटल कंटेंट हो, क्योंकि हम अपने कंटेंट के साथ अधिक खुशी, प्यार, शांति और अच्छाई ला सकते हैं।”

डंकी में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

About The Author
ManoranjanDesk

डंकीमहावीर जैनराजकुमार हिरानी

Comment Box

Also Read

आमिर खान और राजकुमार हिरानी 11 साल बाद एक नई फिल्म के लिए फिर साथ आएंगे
आमिर खान और राजकुमार हिरानी 11 साल बाद एक नई फिल्म के लिए फिर साथ आएंगे
राजकुमार हिरानी का कहना है कि संजय दत्त उन्हें 'मुन्ना भाई 3' न करने की धमकी दे सकते हैं
राजकुमार हिरानी का कहना है कि संजय दत्त उन्हें 'मुन्ना भाई 3' न करने की धमकी दे सकते हैं
राजकुमार हिरानी की 'डंकी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर: 13 अक्टूबर को शाम 8 बजे!
राजकुमार हिरानी की 'डंकी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर: 13 अक्टूबर को शाम 8 बजे!
तापसी पन्नू के लिए बर्थडे के अलावा इन चीजों के लिए खास होने वाला है अगस्त का महीना!
तापसी पन्नू के लिए बर्थडे के अलावा इन चीजों के लिए खास होने वाला है अगस्त का महीना!

Also Read

मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला के साथ अपनी दूसरी शादी के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया
टेलीविजन | न्यूज़

मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला के साथ अपनी दूसरी शादी के पीछे की स...

'रामायण पार्ट 1' में अपने किरदार पर काजल अग्रवाल:
फिल्म | न्यूज़

'रामायण पार्ट 1' में अपने किरदार पर काजल अग्रवाल: "कुछ फिल्मों में किर...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस पौराणिक फिल्म ने दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस पौराणिक...

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 46.7% की गिरावट, फिर भी कमाए ₹1.60 करोड़ (नेट)
फिल्म | न्यूज़

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में 46.7...

विजय और त्रिशा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए: वायरल वीडियो देखें
फिल्म | न्यूज़

विजय और त्रिशा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए: वा...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस महाकाव्य फिल्म ने 64.85 करोड़ नेट की शानदार शुरुआत की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रणबीर कपूर और यश स्टारर इस महा...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों में ₹466.05 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 21वां दिन: रजनीकांत की फिल्म ने तीन हफ्तों...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़ नेट के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13: आयुष्मान खुराना की फिल्म ₹50 करोड़...

विराट कोहली 38 साल के हुए: क्रिकेट सुपरस्टार से आध्यात्मिक साधक तक - उनका अद्भुत बदलाव
स्पोर्ट्स | न्यूज़

विराट कोहली 38 साल के हुए: क्रिकेट सुपरस्टार से आध्यात्मिक साधक तक - उ...

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का अनुरोध किया
म्यूजिक | न्यूज़

कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की, गोपनीयता का...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹465 करोड़...

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18.5% का उछाल, 12वें दिन ₹1.60 करोड़ (नेट) की कमाई
फिल्म | न्यूज़

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में 18....

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.