Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

“द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर” की रिलीज़ डेट आई सामने! विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 15 अगस्त 2025 को होगी रिलीज़

अग्निहोत्री ने इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के साथ फिर से हाथ मिलाया है, जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स की मेकिंग में अहम भूमिका निभाई थी, इस फिल्म को काफी तारीफ मिली थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया था।

Author: ManoranjanDesk
03 Oct,2024 15:52:00
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
“द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर” की रिलीज़ डेट आई सामने! विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 15 अगस्त 2025 को होगी रिलीज़

फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए सुर्खियां बटोरने से लेकर हलचल मचाने तक के लिए जान जाते हैं। उनकी फिल्मों की कहानियां दर्शकों पर असर डालने से लेकर उनकी बोल्ड स्टोरी टेलिंग के अंदाज को भी सामने रखती हैं। द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीन वॉर जैसी सफल फिल्में बनाने के बाद, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर अपनी अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स के साथ एक और दिलचस्प कहानी कहने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म ने अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही खबरों में जगह बनाई हुई है। इसके अलावा, फिल्ममेकर ने इसे अनोखा बनाने के लिए अपनी टीम के साथ मिलकर एक लंबी और गहन रिसर्च की है।

अग्निहोत्री ने इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के साथ फिर से हाथ मिलाया है, जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स की मेकिंग में अहम भूमिका निभाई थी, इस फिल्म को काफी तारीफ मिली थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया था। अग्रवाल ने अपनी कंपनी अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के ज़रिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग फ़िल्म कार्तिकेय 2 और क्रिटिकली एक्लेमेड फ़िल्म गुडाचारी को प्रोड्यूस किया है। बता दें कि वे खास ऐतिहासिक कहानियों पर केंद्रित फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

काफी उत्सुकता के बाद, फिल्म मेकर ने मच अवेटेड फिल्म द दिल्ली फाइल्स की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, जो दो पार्ट्स में बनाई जाएगी। ऐसे में उन्होंने खुलासा किया है कि द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर 15 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर का एक दिलचस्प पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है:

अपने कैलेंडर पर मार्क करें: 15 अगस्त, 2025।

कई सालों के रिसर्च के बाद, #TheDelhiFiles की कहानी एक पार्ट के लिए बहुत शक्तिशाली है। हम आपके लिए द बंगाल चैप्टर लाने के लिए उत्साहित हैं – दो पार्ट में से पहला, जो हमारे इतिहास के एक अहम चैप्टर से पर्दा उठाता है।

#RightToLife

https://x.com/vivekagnihotri/status/1841712301704986986?s=48&t=V29q1AM0yHCkj8lSdKgl4A

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए गहराई तक रिसर्च के लिए केरल से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक यात्रा की और लोगों से मिलकर सारी जानकारी इकट्ठा की। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है कि उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा लेख पढ़े, जो उनकी फिल्म की पटकथा को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने और उनकी टीम ने 20 राज्यों में यात्रा की और 7000 से ज्यादा रिसर्च पेजेज और 1000 से ज्यादा आर्काइव आर्टिकल्स की स्टडी की है, जो उनकी फिल्म को और भी प्रभावी बनाने में मदद करेंगे। यह उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है कि वह अपने फिल्म को कितना महत्व देते हैं और कैसे वह अपने दर्शकों के लिए एक सच्ची और प्रभावी कहानी पेश करना चाहते हैं।

देशभर में सराहना हासिल करने के बाद, विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी फिल्म द दिल्ली फाइल्स के जरिए दर्शकों को एक और मजबूत कहानी की यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं। अभिषेक अग्रवाल के सहयोग के साथ, द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर को लेकर उत्साह काफी ज्यादा है।

विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्टेड और अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी द्वारा अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के बैनर तले प्रोड्यूस की जाने वाली दिल्ली फाइल्स 15 अगस्त, 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्ध द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है।

About The Author
ManoranjanDesk

विवेक रंजन अग्निहोत्री

Comment Box

Also Read

विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स, यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज पार!
विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स, यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज पार!
यहाँ देखें ‘द दिल्ली फाइल्स’ का BTS वीडियो, परफेक्शनिस्ट फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की मेहनत की झलक!
यहाँ देखें ‘द दिल्ली फाइल्स’ का BTS वीडियो, परफेक्शनिस्ट फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की मेहनत की झलक!
निर्माता पल्लवी जोशी ने 'द दिल्ली फाइल्स' के सेट पर 50 स्ट्रे डॉग को दिया आश्रय!
निर्माता पल्लवी जोशी ने 'द दिल्ली फाइल्स' के सेट पर 50 स्ट्रे डॉग को दिया आश्रय!
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स के सेट पर अपने भावनात्मक अनुभव के बारे में किया खुलासा
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स के सेट पर अपने भावनात्मक अनुभव के बारे में किया खुलासा

Also Read

रिलीज से पहले कानूनी मुश्किलों में फंसी काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े स्टारर 'द इंडिया स्टोरी'
फिल्म | न्यूज़

रिलीज से पहले कानूनी मुश्किलों में फंसी काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े स्ट...

‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज़ से पहले फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दमदार पोस्ट से छेड़ी अहम बहस
फिल्म | रिलीज

‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज़ से पहले फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दम...

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कमाई बढ़ी, मंगलवार को 1.65 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कम...

उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के दो साल बाद मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट से शादी की
फिल्म | न्यूज़

उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के दो साल बाद मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट स...

विजय के फ़ैन्स के लिए अच्छी ख़बर: रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तमिलनाडु के CM तलाक के बीच पत्नी संगीता के साथ सुलह करने पर विचार कर रहे हैं।
फिल्म | न्यूज़

विजय के फ़ैन्स के लिए अच्छी ख़बर: रिपोर्ट्स के मुताबिक़, तमिलनाडु के C...

RIP: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले का निधन, कथित तौर पर आत्महत्या की
टेलीविजन | न्यूज़

RIP: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले का निधन, कथित तौर पर आत्महत्या की...

भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कंगना रनौत की फिल्म ने पहले वीकेंड में 5 करोड़ का आंकड़ा पार किया
फिल्म | न्यूज़

भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: कंगना रनौत की फिल्म ने पहले...

“बेटी हुई है!”—सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया; हिना खान से लेकर निया शर्मा तक ने दी बधाई।
टेलीविजन | न्यूज़

“बेटी हुई है!”—सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने अपने पहले बच्चे...

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: वरुण धवन की फिल्म ने 1.85 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: वरुण धवन की फिल्म...

स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियलिटी शो, 'इंडिया के टॉप 1%' की घोषणा की।
टेलीविजन | रिलीज

स्टार प्लस ने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले अपने अगले बड़े रियल...

'डॉ. आरंभी' एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने खरीदा नया घर, देखिए झलक
टेलीविजन | न्यूज़

'डॉ. आरंभी' एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने खरीदा नया घर, देखिए झलक...

सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और कई अन्य ने इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा की प्रशंसा की
फिल्म | रिलीज

सेलेब्स और फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अदिति राव हैदरी, अनुराग कश्यप और...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.