Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स, यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज पार!

विवेक अग्निहोत्री एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जो सच्ची और कड़वी हकीकत को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए जाने जाते हैं।

Author: ManoranjanDesk
11 Feb,2025 12:50:54
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स, यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज पार!

विवेक अग्निहोत्री एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जो सच्ची और कड़वी हकीकत को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए कई संवेदनशील मुद्दों को उठाया है, जिससे उनकी एक बोल्ड और बेबाक फिल्ममेकर की पहचान बनी है। अब उनकी अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। हाल ही में मेकर्स ने इसका मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज किया, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती का दमदार और इंटेंस अवतार देखने को मिला। टीजर आते ही दर्शकों के बीच हलचल मच गई। इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, लोग इसकी गहराई और असरदार प्रस्तुति की खूब तारीफ कर रहे हैं। सिर्फ कुछ ही समय में द दिल्ली फाइल्स के टीजर ने यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए, जो यह साबित करता है कि इस फिल्म को लेकर लोगों में कितना एक्साइटमेंट है।

टीजर में मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक सामने आया, जो वाकई रोंगटे खड़े करने वाला है। वीडियो में वह एक सुनसान कॉरिडोर में जले हुए जीभ के साथ भारतीय संविधान का पाठ करते नजर आ रहे हैं। उनका रफ लुक, सफेद दाढ़ी और तीखी नजरें उनके किरदार की गंभीरता को और गहराई देती हैं। मिथुन चक्रवर्ती की यह दमदार परफॉर्मेंस लोगों के दिलों पर सीधा असर कर रही है। इस झलक ने दर्शकों को फिल्म के प्रति और ज्यादा आकर्षित कर दिया है, जिससे थिएटर्स में इसे देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है।

द दिल्ली फाइल्स एक दमदार फिल्म है, जो बंगाल की त्रासदी पर से पर्दा उठाती है—एक ऐसा अध्याय जो इतिहास के पन्नों में कहीं खो सा गया था। फिल्म की कहानी न सिर्फ दिल को छू लेने वाली है, बल्कि दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर कर देती है। शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म एक गहरी भावनात्मक यात्रा का अहसास कराएगी।

द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर एक ऐसी फिल्म है, जिसे विवेक रंजन अग्निहोत्री डायरेक्ट कर रहे हैं। इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस प्रेजेंट कर रहे हैं। ये ऐतिहासिक फिल्म 15 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी, जो एक बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

About The Author
ManoranjanDesk

द दिल्ली फाइल्सविवेक रंजन अग्निहोत्री

Comment Box

Also Read

यहाँ देखें ‘द दिल्ली फाइल्स’ का BTS वीडियो, परफेक्शनिस्ट फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की मेहनत की झलक!
यहाँ देखें ‘द दिल्ली फाइल्स’ का BTS वीडियो, परफेक्शनिस्ट फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की मेहनत की झलक!
निर्माता पल्लवी जोशी ने 'द दिल्ली फाइल्स' के सेट पर 50 स्ट्रे डॉग को दिया आश्रय!
निर्माता पल्लवी जोशी ने 'द दिल्ली फाइल्स' के सेट पर 50 स्ट्रे डॉग को दिया आश्रय!
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स के सेट पर अपने भावनात्मक अनुभव के बारे में किया खुलासा
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स के सेट पर अपने भावनात्मक अनुभव के बारे में किया खुलासा
"द दिल्ली फाइल्स - द बंगाल चैप्टर" की रिलीज़ डेट आई सामने! विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 15 अगस्त 2025 को होगी रिलीज़

Also Read

प्रीति सिमोस ने 'कपिल शर्मा की एक्स' कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी: 'मेरे काम को नज़रअंदाज़ किया जाता है'
टेलीविजन | न्यूज़

प्रीति सिमोस ने 'कपिल शर्मा की एक्स' कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी: 'मेरे क...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: थलापति विजय की फ़िल्म तीसरे हफ़्ते में 185 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: थलापति विजय की फ़िल्म तीसरे हफ़्त...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे हफ़्ते में गिरावट के बावजूद टॉम हॉलैंड की फ़िल्म का कलेक्शन स्थिर रहा
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे हफ़्ते में...

यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2 जैसी रही, तो वह नए नंबर 1 स्टार बन सकते हैं'
फिल्म | न्यूज़

यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2...

हिसाब-किताब का समय आ गया है: विशेष फिल्म्स की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और यह बदले और प्रायश्चित की एक ज़बरदस्त कहानी का वादा करता है।
फिल्म | रिलीज

हिसाब-किताब का समय आ गया है: विशेष फिल्म्स की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रि...

राजकुमार संतोषी ने बताया कि क्यों 'बंटवारा 1947' के लिए बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट मंज़ूर किया गया
फिल्म | न्यूज़

राजकुमार संतोषी ने बताया कि क्यों 'बंटवारा 1947' के लिए बिना किसी कट क...

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने तीन दशक बाद अनबन की खबरों को खारिज किया
फिल्म | न्यूज़

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने तीन दशक बाद अनबन की खबरों को खारिज किया...

'आवारापन 2' को 'टॉक्सिक' और 'बंटवारा' के मुकाबले एक खास फायदा है, और इसकी वजह यह है:
फिल्म | न्यूज़

'आवारापन 2' को 'टॉक्सिक' और 'बंटवारा' के मुकाबले एक खास फायदा है, और इ...

फिल्म | रिलीज

"आवारापन सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, यह एक सफ़र है, शिवम का सफ़र है, और...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म की नज़र 200 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म क...

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क्यों पसंद करते हैं?
फिल्म | न्यूज़

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क...

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई
फिल्म | न्यूज़

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म पह...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.