Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

शाश्वत चटर्जी हुए दीपिका पादुकोण के फैन! ‘प्रोजेक्ट के’ में आएंगे एक्ट्रेस के साथ नजर

दीपिका पादुकोण के 'प्रोजेक्ट के' को-स्टार शाश्वत चटर्जी ने की उनकी सरहाना, कहा- एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री पर छोड़ी है ना मिटने वाली छाप

Author: विशाल दुबे
23 Jun,2023 13:48:10
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
शाश्वत चटर्जी हुए दीपिका पादुकोण के फैन! ‘प्रोजेक्ट के’ में आएंगे एक्ट्रेस के साथ नजर

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में सबसे ऊपर आती हैं। दुनिया भर में दीपिका के लाखों दीवाने मौजूद हैं। दीपिका की खूबसूरती, बेजोड़ प्रतिभा और करिश्माई व्यक्तित्व  का जादू कुछ ऐसा हैं कि उनके साथ काम करने वाले उनके को-स्टार भी उन पर फिदा हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ उनकी अपकमिंग फिल्म “प्रोजेक्ट के” के सेट्स पर हुआ। इस फिल्म में दीपिका के को-एक्टर शाश्वत चटर्जी उनके फैन हो गए और एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए, उन्होंने दीपिका को एलिगेंस, शिष्टता और ताकत का एक उल्लेखनीय संयोजन और दूसरी अभिनेत्रियों को प्रेरित करने वाला बताया।

शाश्वत चटर्जी ने कहा,”दीपिका सहजता से ग्रेस और पावर को बैलेंस करती हैं, अपनी कमाल की आभा से ध्यान आकर्षित करती है। दीपिका ने अपने प्रदर्शन के जरिए दिखाया है कि फेमिनिटी और स्ट्रेंथ परस्पर अनन्य नहीं हैं, बल्कि सामंजस्यपूर्ण रूप से सह-अस्तित्व में रह सकते हैं। इस संतुलन ने अन्य अभिनेत्रियों को अपनी फेमिनिटी को अपनाने के लिए प्रेरित किया है, जिससे उन्हें भारतीय सिनेमा में एक ‘मजबूत महिला किरदार’ की धारणा को फिर से परिभाषित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।”

शाश्वत, दीपिका पादुकोण के विविध किरदारों को निभाने और उनमें जान फूंकने की उनकी क्षमता को देखकर हैरान हैं। वह कहते हैं, “दीपिका ने अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाया है, जिनमें से हर किरदार की अपनी जटिलताएं और कहानी हैं। बाजीराव मस्तानी में एक मजबूत इरादों वाली योद्धा की भूमिका निभाने से लेकर छपाक में एक बहादुर एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाने तक, दीपिका ने बिना किसी डर पारंपरिक अपेक्षाओं को खारिज करने वाली अपरंपरागत भूमिकाएं निभाई हैं। इस तरह के विविध और दमदार किरदारों को शोकेस करने के उनके समर्पण ने दूसरी अभिनेत्रियों को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने और नई चीजें एक्सप्लोर करने के लिए प्रेरित किया है।

यही नहीं, शाश्वत चटर्जी ने आगे दीपिका की अपने किरदारों में गहराई और भावनात्मक लानें की उनकी क्षमता पर भी रोशनी डाली। उन्होंने उनकी उल्लेखनीय प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा, “चाहे वह तमाशा में दिल टूटने वाले सीन को पर्दे पर उतारना हो या पीकू में लचीलापन, दीपिका के प्रदर्शनों ने दर्शकों के साथ कनेक्ट किया है, जिससे उन्हें उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के साथ सहानुभूति मिलती है। भावनात्मक प्रामाणिकता के इस स्तर ने दूसरों को भी अपनी गहराई का पता लगाने और अपने प्रदर्शन में ज्यादा रियल बनने के लिए प्रेरित किया है।”

शाश्वत चटर्जी आगे कहते हैं, “स्टीरियोटाइप को चुनौती देने, भावनात्मक गहराई जाहिर करने, सुंदरता और ताकत के बीच बैलेंस रखने और ऑफ-स्क्रीन महिलाओं को सशक्त बनाने की उनकी क्षमता ने उद्योग पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अपनी कलात्मकता और सक्रियता के जरिए दीपिका अपनी साथी एक्ट्रेसेज को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके साथ ही दीपिका उन्हें उनकी विशिष्टता को अपनाने, सीमाओं को पार करने और एक्सीलेंस के लिए कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित भी करती हैं।”

‘प्रोजेक्ट के’ में दीपिका पादुकोण के साथ प्रभास नजर आएंगे और फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

About The Author
विशाल दुबे

पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।

दीपिका पादुकोण

Comment Box

Also Read

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुभ दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी का नाम 'देवी' रखा है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शुभ दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी का नाम 'देवी' रखा है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर से माता-पिता बने, दूसरी बेटी का स्वागत किया
दीपिका पादुकोण का 'स्पिरिट' से बाहर होना सिर्फ़ काम के घंटों की वजह से नहीं था; संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने सच बताया
दीपिका पादुकोण का 'स्पिरिट' से बाहर होना सिर्फ़ काम के घंटों की वजह से नहीं था; संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने सच बताया
फादर्स डे स्पेशल : 7 फिल्में जिन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा
फादर्स डे स्पेशल : 7 फिल्में जिन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा

Also Read

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे
फिल्म | न्यूज़

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे...

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस नोट इंटरनेट पर छाया हुआ है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस न...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,500 करोड़ का आंकड़ा पार किया, भारत में ₹850 करोड़ नेट की ओर नज़र
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म न...

'ईथा' में अपने किरदार के लिए, श्रद्धा कपूर ने लावणी की आत्मा को समझने के वास्ते सिर्फ डांस वर्कशॉप से ​​कहीं आगे बढ़कर तैयारी की!
फिल्म | रिलीज

'ईथा' में अपने किरदार के लिए, श्रद्धा कपूर ने लावणी की आत्मा को समझने...

'नेशनल अवार्ड लोडिंग': 'ईथा' फिल्म के श्रद्धा कपूर के गाने 'जी जी रे जी' को ऑनलाइन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है; फैंस उनके लावणी डांस मूव्स को बार-बार देख रहे हैं।
फिल्म | रिलीज

'नेशनल अवार्ड लोडिंग': 'ईथा' फिल्म के श्रद्धा कपूर के गाने 'जी जी रे ज...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने भारत में ₹820 करोड़ नेट की कमाई पार की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने भा...

दीपक मुकुट ने बताया कि सनी देओल की ‘सूर्या’ 20 नवंबर को क्यों रिलीज नहीं होगी
फिल्म | न्यूज़

दीपक मुकुट ने बताया कि सनी देओल की ‘सूर्या’ 20 नवंबर को क्यों रिलीज नह...

'रामायण' के अभिनेता आदिनाथ कोठारे:
फिल्म | न्यूज़

'रामायण' के अभिनेता आदिनाथ कोठारे: "रणबीर कपूर एक बहुत ही सुरक्षित (आत...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 12वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म दुनिया भर में 1,500 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की ओर बढ़ रही है
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 12वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म दुनिय...

‘लैला मजनू’ के 50 साल: एक सदाबहार प्रेम कहानी, अविस्मरणीय संगीत और बॉक्स-ऑफिस का एक हैरान करने वाला सफर
म्यूजिक | न्यूज़

‘लैला मजनू’ के 50 साल: एक सदाबहार प्रेम कहानी, अविस्मरणीय संगीत और बॉक...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 11वां दिन: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म दुनिया भर में ₹1400 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 11वां दिन: रणबीर कपूर और यश स्टारर...

विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
फिल्म | रिलीज

विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बय...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.