Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

दुनिया भर के कुछ मशहूर एक्शन निर्देशकों ने जवान के शानदार एक्शन सीक्वेंस को किया हैं डिजाइन

शाहरुख खान की जवान के लिए दुनिया भर के 6 सबसे बड़े एक्शन निर्देशक आए साथ, फिल्म में होगा फुलऑन एक्शन का धमाका

Author: ManoranjanDesk
22 Aug,2023 13:30:47
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
दुनिया भर के कुछ मशहूर एक्शन निर्देशकों ने जवान के शानदार एक्शन सीक्वेंस को किया हैं डिजाइन

बहुप्रतीक्षित ‘जवान’ के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान दुनिया भर के अपने फैन्स और दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं। जबकि फिल्म के शानदान प्रीव्यू और गानों को पहले ही लोगों के दिलों में खास जगह मिल गई है, फिल्म के एक्शन सीक्वेंस भी यादगार होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स ने जवान के धमाकेदार एक्शन सीन्स को ग्रैंड बनाने के लिए टॉप क्लास एक्शन निर्देशकों की एक पूरी फौज हायर की थी जिसमें 6 बड़े एक्शन डायरेक्टर्स शुमार है।

इन नामों में स्पिरो रज़ाटोस, यानिक बेन, क्रेग मैक्रे केचा खम्फाकडी, सुनील रोड्रिग्स और अनल अरासु शामिल हैं जिन्होंने विश्व स्तर पर कुछ बेहतरीन एक्शन फिल्मों पर काम किया हैं।

प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, “जवान के एक्शन को 6 सबसे बड़े एक्शन निर्देशकों, स्पाइरो रजाटोस, यानिक बेन, क्रेग मैक्रे, केचा खम्फकडी, सुनील रोड्रिग्स और अनल अरासु ने कोरियोग्राफ किया हैं। उन्होंने विश्व स्तर पर कुछ बेहतरीन फिल्मों के लिए एक्शन कोरियोग्राफ किया है। जवान में एक्शन प्रारूपों की एक विस्तृत रेंज शामिल है, जिसमें हैंड टू हैंड कॉम्बैट, रोमांचक बाइक सीक्वेंस, दिल दहला देने वाले ट्रक और कार चेस जैसे कई सीक्वेंस शामिल है। पूरी सावधानी से डिजाइन किए गए ये एक्शन सीक्वेंस फिल्म की कहानी का अभिन्न हिस्सा हैं, जो फिल्म में गहराई और रियलिज्म जोड़ते है। इन छह असाधारण एक्शन निर्देशकों की संयुक्त प्रतिभा के साथ, जवान एक बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर फिल्म बनने के लिए तैयार है।”

“द फास्ट एंड द फ्यूरियस,” “कैप्टन अमेरिका,” टीनएज म्यूटेंट निंजा टर्टल’ जैसी कई हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर स्पिरो रज़ाटोस, फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन में अपनी महारत लाते हैं। अपने समय से आगे की फिल्म “रा वन” के साथ उनकी पिछले काम को उसके अभूतपूर्व वीएफएक्स और एक्शन के लिए सराहा गया है, जो उनकी असाधारण विशेषज्ञता को प्रमाणित करता है।

प्रोफेशनल पार्कौर ट्यूटर यानिक बेन को न केवल हॉलीवुड में, बल्कि तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी एक्शन कोरियोग्राफर के रूप में पहचाना जाता है। “ट्रांसपोर्टर 3,” “डनकर्क,” और “इंसेप्शन” के साथ-साथ उनकी लोकप्रिय तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी कोरियोग्राफी का काम है, जैसे कि “रईस,” “टाइगर ज़िंदा है,” “अट्टारिंटिकी,” “डेरेडी,” “नेनोक्कडाइन,” और और भी कई। उनके अलग-अलग स्किल सेट उन्हें अलग दिशाओं में ऊंचे स्तर पर पंहुचा रहे हैं, जिसमें फिल्म के एक्शन सीक्वेंस शामिल हैं।

“मैड मैक्स: फ्यूरी रोड” और “एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन” जैसी पॉपुलर फिल्मों में आने वाले एक्शन सीन्स के पीछे की विजनरी, क्रेग मैक्रे ने “जवान” फिल्म में उनकी एक्सपेर्टीसे का प्रदर्शन किया है। “वॉर” जैसी फिल्मों में भी उनके सहयोग से, उनकी अनोखे क्षमता ने हैरान करने वाले एक्शन मोमेंट्स को उजागर किया है।

केचा खम्फकडी एक अंग्रेजी स्टंट निर्देशक हैं जिन्होंने कन्नड़, मलयालम, हिंदी, तमिल, अंग्रेजी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में प्रमुख काम किया है। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी अपने एक्शन के लिए पहचान बनाई है, जैसे कि “थुप्पाक्की,” “बाहुबली 2: द कन्क्लूजन,” और “बागी 2″। उन्होंने 2018 में “बाहुबली 2: द कन्क्लूजन” के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन के राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड भी जीता है।

दुनिया भर के कुछ मशहूर एक्शन निर्देशकों ने जवान के शानदार एक्शन सीक्वेंस को किया हैं डिजाइन 25585

सुनील रोड्रिग्स एक्शन सीन्स के निर्माण, तकनीकी डिज़ाइन, निर्देशन और उत्पादन में माहिर हैं। उन्हें “शेरशाह,” “सूर्यवंशी,” और “पठान” जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार एक्शन सीन्स के निर्देशन के लिए जाना जाता है।

अनल अरासु भारतीय एक्शन मास्टर/कोरियोग्राफर हैं, जो तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्म इंडस्ट्रीज में काम करते हैं। उन्हें “सुल्तान,” “कत्थी,” और “किक” जैसी फिल्मों में एक्शन निर्देशन के लिए पॉपुलैरिटी हासिल है।

‘जवान’ एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

About The Author
ManoranjanDesk

जवानशाहरुख खान

Comment Box

Also Read

शाहरुख खान और सुहाना खान को 'किंग' की शूटिंग के लिए एक साथ देखा गया, BTS वीडियो लीक होकर वायरल हो गया।
शाहरुख खान और सुहाना खान को 'किंग' की शूटिंग के लिए एक साथ देखा गया, BTS वीडियो लीक होकर वायरल हो गया।
शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बताया
अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बताया
नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन

Also Read

FWICE ने नेटफ्लिक्स से पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचाए हैं संग समेट लो' की भारत में रिलीज रोकने का आग्रह किया
डिजिटल | न्यूज़

FWICE ने नेटफ्लिक्स से पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचाए हैं संग समेट लो' की भ...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 21वां दिन: रणबीर, साई और यश की फिल्म ने दुनिया भर में 1,755 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 21वां दिन: रणबीर, साई और यश की फिल...

ऊपर से प्यारी, खेल में आक्रामक: कैसे अरिशफा खान बिग बॉस 20 की सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक बनकर उभर रही हैं
टेलीविजन | न्यूज़

ऊपर से प्यारी, खेल में आक्रामक: कैसे अरिशफा खान बिग बॉस 20 की सबसे दमद...

CBFC ने 'गनमास्टर G9' को 'A' सर्टिफिकेट दिया; कई बड़े कट लगाने और यौन उत्पीड़न के दृश्यों को हटाने का निर्देश दिया
फिल्म | न्यूज़

CBFC ने 'गनमास्टर G9' को 'A' सर्टिफिकेट दिया; कई बड़े कट लगाने और यौन...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 20वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म की नजर दुनिया भर में ₹1,750 करोड़ की कमाई पर
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 20वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल...

ये प्रेम मोल लिया बनाम गनमास्टर जी9 बॉक्स ऑफिस: राज बंसल ने आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपये, इमरान हाशमी की फिल्म के लिए 4-4.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की भविष्यवाणी की है।
फिल्म | न्यूज़

ये प्रेम मोल लिया बनाम गनमास्टर जी9 बॉक्स ऑफिस: राज बंसल ने आयुष्मान ख...

कम चर्चा: क्या 'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी?
फिल्म | न्यूज़

कम चर्चा: क्या 'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी?...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 19वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,700 करोड़ का आंकड़ा पार किया, भारत में ₹1,000 करोड़ के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 19वां दिन: रणबीर-यश की फिल्म ने दुन...

ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश मिश्रा के साथ कथित चैट साझा की; रजत दलाल ने कड़ी चेतावनी जारी की
टेलीविजन | न्यूज़

ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश मिश्रा के साथ कथित चैट साझा की; रज...

क्या सलमान खान हिट और फ्लॉप से ​​ऊपर हैं? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने उनके स्टारडम और बॉक्स ऑफिस पर उनकी खींचने की क्षमता पर अपनी राय दी है।
फिल्म | न्यूज़

क्या सलमान खान हिट और फ्लॉप से ​​ऊपर हैं? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने उनके स्ट...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म ने ₹35.60 करोड़ (नेट) की कमाई की, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1700 करोड़ के करीब पहुंचा।
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म ने...

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार
टेलीविजन | न्यूज़

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.