Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘जटाधारा’ के क्लाइमैक्स के लिए सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा का जबरदस्त कमिटमेंट, की 24 घंटे लगातार शूटिंग!

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत सुपरनैचुरल स्पेक्टेकल 'जटाधारा' की रिलीज़ में अब बस दो हफ्ते बचे हैं और दर्शकों का उत्साह चरम पर है।

Author: ManoranjanDesk
24 Oct,2025 17:55:01
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘जटाधारा’ के क्लाइमैक्स के लिए सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा का जबरदस्त कमिटमेंट, की 24 घंटे लगातार शूटिंग!

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत सुपरनैचुरल स्पेक्टेकल ‘जटाधारा’ की रिलीज़ में अब बस दो हफ्ते बचे हैं और दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इसके धमाकेदार टीज़र से लेकर रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर तक, हर झलक ने इस फिल्म के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ा दिया है, जो भारतीय सिनेमा में एक बिल्कुल अनोखा अनुभव होगा।

हालांकि इन सबमें एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसके तहत फिल्म के भव्य क्लाइमैक्स की शूटिंग के लिए दोनों लीड कलाकारों ने कई दिनों तक लगातार 24 घण्टे शूटिंग कर फ़िल्म के प्रति अपने समर्पण और सहनशक्ति का परिचय दिया, जो भारतीय सिनेमा में बहुत ही कम देखने को मिलती है।

वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल द्वारा निर्देशित ‘जटाधारा’ एक विजुअली स्टनिंग सुपरनैचुरल घटनाओं से भरपूर है, जिसमें पौराणिक कथाओं, ब्लैक मैजिक, प्राचीन श्राप और एक रहस्यमयी खजाने की खोज को जोड़ा गया है। प्रकाश और अंधकार के महाकाय युद्ध से सजा फ़िल्म का क्लाइमैक्स, टीम के अनुसार फ़िल्म का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण सीक्वेंस है, जिसमें विशाल सेट्स, जटिल एक्शन प्लानिंग और बेहद भावनात्मक परफॉर्मेंस शामिल थीं। यही वजह है कि इस सीन में इन दोनों कलाकारों ने अपनी शारीरिक ही नहीं, मानसिक क्षमता का परिचय देते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।

प्रोड्यूसर शिविन नारंग ने इस कठिन शेड्यूल के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा, “ फ़िल्म का क्लाइमैक्स ‘जटाधारा’ की आत्मा है। यह वह जगह है जहां प्रकाश और अंधकार की दो शक्तिशाली ताकतें टकराती हैं। हम इसे हर तरह से बड़ा महसूस कराना चाहते थे और इसके लिए सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा ने जिस तरह का डेडिकेशन दिखाया, वह सिर्फ डेडिकेशन नहीं, बल्कि डिवोशन है। उन्होंने तीन दिनों तक लगातार 24 घंटे तक शूटिंग की और अपनी पूरी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक ऊर्जा झोंक दी। यह उन सबसे कठिन और महत्वाकांक्षी क्लाइमैक्स में से एक है जिसे आप बड़े पर्दे पर देखेंगे।”

गौरतलब है कि ‘जटाधारा’ को ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा पेश किया गया है और इसे उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है। अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा सह-निर्माता हैं। दिव्या विजय क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में और भाविनी गोस्वामी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ी हैं। फिल्म का इमर्सिव साउंडस्केप ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा तैयार किया गया है।

ऐसे में यह कहें तो गलत नहीं होगा कि 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में रिलीज़ होने जा रही ‘जटाधारा’, दर्शकों के लिए एक सांसें थमा देने वाला सिनेमैटिक अनुभव साबित होगी। यह एक ऐसी थ्रिलिंग यात्रा है, जहां आस्था और भय की जंग में मिथक पागलपन से टकराते हैं।

About The Author
ManoranjanDesk

अक्षय केजरीवालअभिषेक जायसवालअरुणा अग्रवालउमेश कुमार बंसलकुसुम अरोड़ाजटाधारानिखिल नंदाप्रेरणा अरोड़ावेंकट कल्याणशिल्पा सिंघलशिविन नारंगसुधीर बाबूसोनाक्षी सिन्हा

Comment Box

Also Read

"सब दिख रहा है": सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने बताया कि कैसे सलमान खान ने 'डबल डेट' पर ही उनकी लव स्टोरी को भांप लिया था
दो दीवाने सहर में ट्रेलर: इस वैलेंटाइन यह सब प्यार है
दो दीवाने सहर में ट्रेलर: इस वैलेंटाइन यह सब प्यार है
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म 'जटाधारा' ने दक्षिण भारत में जमाई धाक, 10 दिनों में की ₹8.50 करोड़ की कमाई
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म 'जटाधारा' ने दक्षिण भारत में जमाई धाक, 10 दिनों में की ₹8.50 करोड़ की कमाई
‘जटाधारा’ ने मारी बड़ी बाजी! छह दिनों में फिल्म ने कमाए 6.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बॉक्स ऑफिस पर!
‘जटाधारा’ ने मारी बड़ी बाजी! छह दिनों में फिल्म ने कमाए 6.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बॉक्स ऑफिस पर!

Also Read

प्रीति सिमोस ने 'कपिल शर्मा की एक्स' कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी: 'मेरे काम को नज़रअंदाज़ किया जाता है'
टेलीविजन | न्यूज़

प्रीति सिमोस ने 'कपिल शर्मा की एक्स' कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी: 'मेरे क...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: थलापति विजय की फ़िल्म तीसरे हफ़्ते में 185 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 15: थलापति विजय की फ़िल्म तीसरे हफ़्त...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे हफ़्ते में गिरावट के बावजूद टॉम हॉलैंड की फ़िल्म का कलेक्शन स्थिर रहा
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे हफ़्ते में...

यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2 जैसी रही, तो वह नए नंबर 1 स्टार बन सकते हैं'
फिल्म | न्यूज़

यश, 'टॉक्सिक' और पैन-इंडिया रेस पर रमेश बाला: 'अगर 'टॉक्सिक' K.G.F. 2...

हिसाब-किताब का समय आ गया है: विशेष फिल्म्स की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और यह बदले और प्रायश्चित की एक ज़बरदस्त कहानी का वादा करता है।
फिल्म | रिलीज

हिसाब-किताब का समय आ गया है: विशेष फिल्म्स की 'आवारापन 2' का ट्रेलर रि...

राजकुमार संतोषी ने बताया कि क्यों 'बंटवारा 1947' के लिए बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट मंज़ूर किया गया
फिल्म | न्यूज़

राजकुमार संतोषी ने बताया कि क्यों 'बंटवारा 1947' के लिए बिना किसी कट क...

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने तीन दशक बाद अनबन की खबरों को खारिज किया
फिल्म | न्यूज़

सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने तीन दशक बाद अनबन की खबरों को खारिज किया...

'आवारापन 2' को 'टॉक्सिक' और 'बंटवारा' के मुकाबले एक खास फायदा है, और इसकी वजह यह है:
फिल्म | न्यूज़

'आवारापन 2' को 'टॉक्सिक' और 'बंटवारा' के मुकाबले एक खास फायदा है, और इ...

फिल्म | रिलीज

"आवारापन सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, यह एक सफ़र है, शिवम का सफ़र है, और...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म की नज़र 200 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म क...

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क्यों पसंद करते हैं?
फिल्म | न्यूज़

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क...

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई
फिल्म | न्यूज़

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म पह...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.