Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

सुपरस्टार शाह रुख खान की जवान का प्रीव्यू यानी झलक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

जवान प्रीव्यू आउट: शाहरुख खान की फ़िल्म के प्रीव्यू ने जीता दिल, नज़र आई एक्शन से लेकर सितारों से भरी फ़िल्म

Author: ManoranjanDesk
10 Jul,2023 11:52:05
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
सुपरस्टार शाह रुख खान की जवान का प्रीव्यू यानी झलक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बात हो और दर्शकों के बीच हलचल देखने न मिले ऐसा हो नहीं सकता। दरअसल, शाहरुख की मेगा फिल्म ‘जवान’ के बहुप्रतीक्षित प्रीव्यू ने आज रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जवान, एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है, जो एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा है जो अपने काम से समाज में मौजूद गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी स्पेशल अपीयरेंस में है और इसलिए भी फैन्स के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है।

शाहरुख खान की इस एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को एक अलग स्तर पर पहूंचा दिया है। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर बनी इस फ़िल्म ने अपनी भव्यता से सभी के होश को उड़ा दिया है, साथ ही एक असाधारण सिनेमाई अनुभव का वादा किया है। जवान जो कि एक्शन और इमोशन का एक परफेक्ट मिक्स है, उसके प्रीव्यू में मौजूद शानदार सीन्स और बड़े पैमाने पर उसे प्रदर्शित करने की वजह से दर्शकों के बीच उसे लेकर उत्साह को बढ़ा दिया है। प्रीव्यू का हर फ्रेम ध्यान खींचने वाला है और जवान की दुनिया की झलक पेश करता है।

प्रीव्यू की शुरुआत किंग खान की अनोखी आवाज के साथ होती है, जो आने वाले समय के लिए उत्साह को बढ़ाता है। फैन्स के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक शाहरुख के अलग-अलग लुक को देखना है, जिन्हें दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है। इतना ही नहीं फ़िल्म से जुड़ी खास बात यह भी है कि इसमें पूरे भारतीय सिनेमा के जाने माने नाम स्टार कास्ट के रूप में नज़र आने वाले हैं। दूसरी तरफ दमदार एक्शन सीन्स की झलक, शानदार गाने और रेट्रो ट्रैक “बेकरार करके” पर शाहरुख का जबरदस्त प्रदर्शन फिल्म के कमाल का होने का वादा करता है।

सफल फिल्में देने के लिए जाने जानें वाले एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ अपनी निर्देशन क्षमता का परिचय देती है। हाल के समय की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों में अपने संगीत के लिए जाने जाने वाले अनिरुद्ध द्वारा रचित खूबसूरत बैकग्राउंड स्कोर और ट्रैक उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। जवान में ग्रैमी-नामांकित और बेहद लोकप्रिय कलाकार राजा कुमारी का ‘द किंग खान रैप’ भी शामिल है, जो एक हाई-एनर्जी और जबरदस्त ट्रैक है, जिसे प्रीव्यू में भी दिखाया गया है।

Main kaun hoon, kaun nahin, jaanne ke liye, READY AH?
 #JawanPrevue Out Now!
 #Jawan releasing worldwide on 7th September 2023, in Hindi, Tamil & Telugu. https://t.co/6uL1EsSpBw

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 10, 2023

जवान सबसे प्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जिसे किसी भारतीय फिल्म के लिए पहले कभी नहीं देखे गए पैमाने पर निर्मित किया गया है, इसे असाधारण कलाकारों का समर्थन मिला है, जिसमें शाहरुख के साथ भारत के सभी हिस्सों से मनोरंजन उद्योग के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं। शाहरुख खान की इस फ़िल्म में नयनतारा, और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनके अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में इन सितारों की मौजूदगी ने सभी भारतीय भाषाओं के दर्शकों के लिए अपनी अपील को बढ़ाया है, और इस तरह से यह एक सच्ची पैन इंडिया फिल्म बन गई है।

जवान की प्रीव्यू बेशक साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक होने का वादा करती है। दिलचस्प पोस्टर और एक छोटे टीज़र के साथ दर्शकों को लुभाने के बाद, प्रीव्यू आखिरकार धमाकेदार अंदाज में आ गया है।

जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

About The Author
ManoranjanDesk

जवानशाहरुख खान

Comment Box

Also Read

क्या शाहरुख खान की 'किंग' 450 करोड़ रुपये के बजट के साथ उनकी सबसे महंगी फिल्म बन जाएगी?
क्या शाहरुख खान की 'किंग' 450 करोड़ रुपये के बजट के साथ उनकी सबसे महंगी फिल्म बन जाएगी?
श्रेयस तलपड़े ने खुलासा किया कि कैसे फराह खान ने उन्हें ओम शांति ओम में कास्ट किया; कहते हैं शाहरुख खान के पत्र ने उन्हें अपना पहला घर खरीदने में मदद की
श्रेयस तलपड़े ने खुलासा किया कि कैसे फराह खान ने उन्हें ओम शांति ओम में कास्ट किया; कहते हैं शाहरुख खान के पत्र ने उन्हें अपना पहला घर खरीदने में मदद की
सौरभ शुक्ला ने खुलासा किया कि 'किंग' के पास फिल्म उद्योग का 70% हिस्सा है; शाहरुख खान को सच में करिश्माई बताते हैं
सौरभ शुक्ला ने खुलासा किया कि 'किंग' के पास फिल्म उद्योग का 70% हिस्सा है; शाहरुख खान को सच में करिश्माई बताते हैं
मेजर राम वापसी के लिए तैयार: शाहरुख खान की मैं हूं ना सीक्वल का विकास जारी है [रिपोर्ट]
मेजर राम वापसी के लिए तैयार: शाहरुख खान की मैं हूं ना सीक्वल का विकास जारी है [रिपोर्ट]

Also Read

अनुपम खेर 'सारांश 2' को डायरेक्ट करेंगे; महेश भट्ट राइटर के तौर पर वापसी करेंगे
फिल्म | न्यूज़

अनुपम खेर 'सारांश 2' को डायरेक्ट करेंगे; महेश भट्ट राइटर के तौर पर वाप...

'इक्का' पारिवारिक मुद्दों पर आधारित फिल्म है: सनी देओल
फिल्म | न्यूज़

'इक्का' पारिवारिक मुद्दों पर आधारित फिल्म है: सनी देओल...

धर्मेंद्र को दिल से दी गई श्रद्धांजलि से हेमा मालिनी के सिनेमा में 60 साल पूरे होने का जश्न और भी खास हो गया।
फिल्म | न्यूज़

धर्मेंद्र को दिल से दी गई श्रद्धांजलि से हेमा मालिनी के सिनेमा में 60...

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे हफ़्ते में धीमी पड़ी आलिया भट्ट-शर्वरी की फ़िल्म
फिल्म | न्यूज़

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: दूसरे हफ़्ते में धीमी पड़ी आलिया भट्ट-श...

'सदमा' में श्रीदेवी और कमल हासन दोनों ही ज़बरदस्त थे: गुलशन ग्रोवर
फिल्म | न्यूज़

'सदमा' में श्रीदेवी और कमल हासन दोनों ही ज़बरदस्त थे: गुलशन ग्रोवर...

एक्टर राजपाल यादव को कानूनी राहत: चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने जेल की सज़ा कम की
फिल्म | न्यूज़

एक्टर राजपाल यादव को कानूनी राहत: चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने जेल की...

आदित्य रॉय कपूर भूषण कुमार की अगली ज़बरदस्त म्यूज़िकल लव स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाएंगे; मिलाप ज़वेरी करेंगे निर्देशन
फिल्म | न्यूज़

आदित्य रॉय कपूर भूषण कुमार की अगली ज़बरदस्त म्यूज़िकल लव स्टोरी में मु...

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: आलिया भट्ट-शर्वरी की फिल्म पहले हफ़्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7: आलिया भट्ट-शर्वरी की फिल्म पहले हफ़्ते...

'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार की फिल्म की रफ़्तार धीमी हुई, 14वें दिन नेट कलेक्शन 125 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार की फिल्म की रफ़्तार...

'द इंडिया स्टोरी' का एक और दमदार पोस्टर हुआ रिलीज़; काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े का सामना गुस्साई भीड़ से
फिल्म | रिलीज

'द इंडिया स्टोरी' का एक और दमदार पोस्टर हुआ रिलीज़; काजल अग्रवाल और श्...

राजेश शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है; AICWA ने प्रभास की फौजी सेट घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
फिल्म | रिलीज

राजेश शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है; AICWA ने प्रभास की फौजी सेट घटना...

सुपरस्टार जीत की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'केउ बोले बिप्लोबी, केउ बोले डाकत' स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होगी
फिल्म | न्यूज़

सुपरस्टार जीत की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'केउ बोले बिप्लोबी, केउ बोले डाक...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.