Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘जटाधारा’ की शूटिंग के दौरान मेकर्स ने करवाए असली तांत्रिक अनुष्ठान

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू अभिनीत मैग्नम ओपस ‘जटाधारा’ अपनी रिलीज़ से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है और हाल ही में सामने आए एक बिहाइंड-द-सीन्स खुलासे ने फिल्म की गहराई और इसकी प्रामाणिकता के प्रति निर्माताओं की प्रतिबद्धता को और भी उजागर कर दिया है।

Author: ManoranjanDesk
04 Nov,2025 11:24:24
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘जटाधारा’ की शूटिंग के दौरान मेकर्स ने करवाए असली तांत्रिक अनुष्ठान

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू अभिनीत मैग्नम ओपस ‘जटाधारा’ अपनी रिलीज़ से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है और हाल ही में सामने आए एक बिहाइंड-द-सीन्स खुलासे ने फिल्म की गहराई और इसकी प्रामाणिकता के प्रति निर्माताओं की प्रतिबद्धता को और भी उजागर कर दिया है।

वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल द्वारा निर्देशित ‘जटाधारा’ केवल एक अलौकिक ड्रामा नहीं, बल्कि संस्कृति, अनुष्ठान और भावनाओं से जुड़ी एक सिनेमाई यात्रा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के दौरान टीम ने एक अहम सीक्वेंस के लिए न सिर्फ वास्तविक तांत्रिक अनुष्ठान करवाए, बल्कि सच्चे मंत्रों का जाप भी करवाया, जिससे दृश्य को आध्यात्मिक रूप से प्रामाणिक और ऊर्जावान बनाया जा सके। सांस्कृतिक और धार्मिक सटीकता सुनिश्चित करने के लिए निर्माताओं ने गहन शोध किया और अपने काम में महारत हासिल कर चुके तांत्रिकों से परामर्श लिया, जिन्होंने सेट पर अनुष्ठान का मार्गदर्शन किया।

कास्ट और क्रू के अनुसार, उन दिनों का माहौल एक सामान्य फिल्म शूट जैसा नहीं था, बल्कि विशेषज्ञ तांत्रिकों की निगरानी में, सभी की सुरक्षा व सहजता को ध्यान में रखते हुए, पूरी सावधानी और सम्मान के साथ अनुष्ठान करवाए गए।

इस संदर्भ में निर्देशक वेंकट कल्याण कहते हैं, “हम सिर्फ उस ऊर्जा को दोहराना नहीं चाहते थे, बल्कि हम उसे महसूस करना चाहते थे। ‘जटाधारा’ जैसी कहानी में बात सिर्फ दृश्यों या इफेक्ट्स की नहीं है, बल्कि उस गहराई को जगाने की है जो मनुष्य को अदृश्य से जोड़ती है। ये अनुष्ठान दिखावे के लिए नहीं थे, बल्कि सच्चाई के लिए थे, जिससे हमारे लिए साथ दर्शकों के लिए भी यह अनुभव पवित्र और वास्तविक बन सके।”

निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “‘जटाधारा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था और निर्भीकता से जन्मा एक अनुभव है। हम ऐसा संसार बनाना चाहते थे जो सच्चा लगे। हर मंत्र, हर अनुष्ठान, हर भावना, सब कुछ सच्चाई से उपजा था। सेट की ऊर्जा शब्दों से परे थी और ऐसा लग रहा था जैसे सिनेमा और दिव्यता का संगम हो गया हो।”

सह-निर्देशक अभिषेक जायसवाल भी कहते हैं, “जब आप रहस्यमय तत्वों को दिखाने की कोशिश करते हैं, तो विजुअल इफेक्ट्स पर निर्भर होना आसान है, लेकिन हम प्रामाणिकता चाहते थे। वो कंपन, वो ध्वनि, जो प्राचीन अनुष्ठानों में होती है उन्हें दिखाना बेहद ज़रूरी था। विशेष रूप सेट पर वे पल बेहद शक्तिशाली थे, और मुझे यकीन है दर्शक भी स्क्रीन पर उसकी तीव्रता महसूस करेंगे।”

भव्य पैमाने और भावनात्मक गहराई से भरी कहानी के ज़रिए ‘जटाधारा’ आस्था, भय और भक्ति जैसे विषयों को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने जा रही है। यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी जहां रहस्य और मानवता का संगम होता है।

ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘जटाधारा’ एक द्विभाषी (बाइलिंगुअल) सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर है, जिसका निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने किया है। फिल्म में अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा सह-निर्माता, दिव्या विजय क्रिएटिव प्रोड्यूसर और भविनी गोस्वामी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकाला और सुबलेखा सुधाकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

सच कहें तो ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा प्रस्तुत इसके शक्तिशाली साउंडट्रैक के साथ, ‘जटाधारा’ वर्ष की सबसे महत्वाकांक्षी और दृष्टिगत रूप से शानदार सिनेमाई प्रस्तुतियों में से एक साबित होने जा रही है। यह एक ऐसी महागाथा होगी, जो आस्था, नियति और प्रकाश-अंधकार के अनंत संघर्ष की कहानी कहती है।

About The Author
ManoranjanDesk

जटाधारासुधीर बाबूसोनाक्षी सिन्हा

Comment Box

Also Read

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
"सब दिख रहा है": सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने बताया कि कैसे सलमान खान ने 'डबल डेट' पर ही उनकी लव स्टोरी को भांप लिया था
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म 'जटाधारा' ने दक्षिण भारत में जमाई धाक, 10 दिनों में की ₹8.50 करोड़ की कमाई
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म 'जटाधारा' ने दक्षिण भारत में जमाई धाक, 10 दिनों में की ₹8.50 करोड़ की कमाई
‘जटाधारा’ ने मारी बड़ी बाजी! छह दिनों में फिल्म ने कमाए 6.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बॉक्स ऑफिस पर!
‘जटाधारा’ ने मारी बड़ी बाजी! छह दिनों में फिल्म ने कमाए 6.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) बॉक्स ऑफिस पर!

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने सिर्फ़ ₹45 लाख नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

'द व्वान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: बढ़त के बावजूद सिद्धार्थ-तमन्ना की...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.