Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

महिलाओं की संघर्षों का चौंका देने वाला आईना है फिल्म “हमारे बारह” की कहानी, ट्रेलर हुआ रिलीज

अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म "हमारे बारह" अपनी घोषणा के समय से ही अपनी अनोखी कहानी के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और वे फिल्म से जुड़ी चीजों के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उत्साहित हैं।

Author: ManoranjanDesk
30 May,2024 20:04:11
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
महिलाओं की संघर्षों का चौंका देने वाला आईना है फिल्म “हमारे बारह” की कहानी, ट्रेलर हुआ रिलीज

अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म “हमारे बारह” अपनी घोषणा के समय से ही अपनी अनोखी कहानी के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और वे फिल्म से जुड़ी चीजों के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उत्साहित हैं। बता दें कि फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल में सभी द्वारा प्रीमियर के मौके पर स्टैंडिंग ओवेशन मिल चुका है, जो की अपने आप में बेहद बड़ी बात है।

फिल्म मेकर्स ने अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिससे हमें कहानी के बारे में बेहतर तरीके से समझने का मौका मिल रहा है। हमारे बारह फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बैकड्राप पर सेट है, जहां बढ़ रही आबादी के मुद्दे को मेनस्ट्रीम सिनेमा के जरिए उठाने की कोशिश पहली बात की गई है। फिल्म में अश्विनी कालसेकर, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान, अदिति भटपहरी और इशलिन प्रसाद जैसे दूसरे टैलेंटेड कास्ट भी हैं। यह फिल्म सामाजिक समस्याओं और व्यक्तिगत चुनौतियों का आइना होने वाली है।

टीजर की तरह ही ट्रेलर भी दुनिया की बढ़ती आबादी की वजह से लोगों के सामने आने वाली मुश्किल परिस्थितियों को दिखाकर एक मजबूत संदेश देता है। भारतीय सिनेमा में ऐसे जरूरी मुद्दे को उठाना एक साहसिक कदम है और ‘हमारे बारह’ इस कांसेप्ट को उस गंभीरता के साथ पेश करने के लिए तैयार है जिसकी वह हकदार है।

फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि यह महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले रोजमर्रा के मुद्दों पर रोशनी डालती है, साथ ही उन विषयों की ओर भी ध्यान आकर्षित करती है जिन्हें अक्सर सभी द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाता है। टीजर से पता चलता है कि ‘हमारे बारह’ का मकसद अच्छी कहानी और प्रभावशाली सिनेमेटोग्राफी के जरिए भावनाओं की गहराई और सामाजिक आलोचना के बारे में बताना है।

बीरेंद्र भगत, रवि एस गुप्ता, शिव बालक सिंह और संजय नागपाल द्वारा एक साथ प्रोड्यूस, त्रिलोक नाथ प्रसाद द्वारा को-प्रोड्यूस और कमल चंद्रा द्वारा डायरेक्टेड, “हमारे बारह” सिनेमाई मास्टरपीस बनने का वादा करती है। राजन अग्रवाल द्वारा लिखी गई कहानी गहराई के साथ जुड़ा महसूस कराने वाले सामाजिक मुद्दों पर रोशनी डालती है।

यह फिल्म भारत में वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी, जबकि राइजिंग स्टार एंटरटेनमेंट यूके वैश्विक रिलीज का जिम्मा संभाल रहा है।

दर्शक 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में “हमारे बारह” के रिलीज के साथ एक आकर्षक सिनेमाई अनुभव को एंजॉय कर सकते हैं। यह फिल्म समाज की धारणाओं को चुनौती देने और दिल और दिमाग पर एक कभी न मिटने वाली छाप छोड़ने का वादा करती है।

About The Author
ManoranjanDesk

अन्नू कपूरमनोज जोशी

Comment Box

Also Read

”ड्रीम गर्ल
”ड्रीम गर्ल" में कॉमेडी से "हमारे बारह" में सीरियस किरदार तक, खुद को हर किरदार में डालने में माहिर हैं दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर
अयोध्या राम मंदिर पर आधारित डॉक्यूड्रामा में नजर आएंगे मनोज जोशी
अयोध्या राम मंदिर पर आधारित डॉक्यूड्रामा में नजर आएंगे मनोज जोशी

Also Read

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 2 मई 2026: अरमान को सता रहा है पछतावा; मायरा की गुज़ारिश से अभिरा हैरान
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 2 मई 2026: अरमान को सता रहा है पछत...

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा ने अच्छी शुरुआत की, 11.35 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा...

गिन्नी वेड्स सनी 2 दिन 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट
फिल्म | न्यूज़

गिन्नी वेड्स सनी 2 दिन 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट...

धुरंधर: द रिवेंज 44वें दिन स्थिर बनी हुई है, दुनिया भर में ₹1,800 करोड़ के करीब
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज 44वें दिन स्थिर बनी हुई है, दुनिया भर में ₹1,800 करोड...

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 30 अप्रैल 2026: कावेरी अरमान और अभिरा को करीब लाने की कोशिश करती है, विद्या गुस्से से लाल हो जाती है
टेलीविजन | स्पॉइलर

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटन अपडेट 30 अप्रैल 2026: कावेरी अरमान और अभ...

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 30 अप्रैल 2026: मंदिर में एक भावुक मुलाकात: आर्य ने अनु को अपना राज बताया
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 30 अप्रैल 2026: मंदिर में एक भावुक मुलाकात: आ...

गिन्नी वेड्स सनी 2 का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म | न्यूज़

गिन्नी वेड्स सनी 2 का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 42...

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 29 अप्रैल 2026: आर्य ने अनु को एक ज़रूरी मुलाक़ात के लिए बुलाया, लेकिन उससे पहले ही एक दुखद हादसा हो गया
टेलीविजन | स्पॉइलर

तुमसे तुम तक लिखित अपडेट 29 अप्रैल 2026: आर्य ने अनु को एक ज़रूरी मुला...

गिन्नी वेड्स सनी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5
फिल्म | न्यूज़

गिन्नी वेड्स सनी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5...

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 41
फिल्म | न्यूज़

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 41...

दूसरी गर्भावस्था की घोषणा के बाद बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट लुक हुआ डिकोड
फिल्म | न्यूज़

दूसरी गर्भावस्था की घोषणा के बाद बाहर निकलीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.