Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

”ड्रीम गर्ल” में कॉमेडी से “हमारे बारह” में सीरियस किरदार तक, खुद को हर किरदार में डालने में माहिर हैं दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर

दर्शक हमारे बारह की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप पर सेट है, जिसमें भारत में बढ़ती आबादी की समस्या पर रोशनी डाली गई है। यह फिल्म औरतों के सामने आने वाली मुश्किलों पर भी बात करती हैं।

Author: ManoranjanDesk
29 May,2024 16:17:04
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
”ड्रीम गर्ल” में कॉमेडी से “हमारे बारह” में सीरियस किरदार तक, खुद को हर किरदार में डालने में माहिर हैं दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर

अन्नू कपूर, जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं, उन्होंने एक बार फिर बेजोड़ सच्चाई और गहराई के साथ अलग अलग किरदार निभाने की अपनी जबरदस्त क्षमता से दर्शकों को इंप्रेस किया है।अपनी हास्य से भरी ड्रीम गर्ल की भूमिका को लेकर अपने आने वाली फिल्म हमारे बारह तक, कपूर हमेशा ऐसे परफॉर्मेंस देते हैं, जिससे वह स्क्रीन पर लोगों के दिलों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ते हैं।

2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ड्रीम गर्ल में कपूर ने आयुष्मान खुराना के किरदार करमवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सिंह का अपने बेटे के दूसरे रूप, पूजा के लिए हंसाने वाला जुनून था, अपने इस किरदार को कपूर ने बेहद खूबसूरत और मजेदार तरीके से निभाया था। सिंह के इस अजीब जुनून को दर्शाने के लिए कपूर ने मुस्लिम लिबास पहना, उर्दू बोली और कुछ कुछ होता है मैं शाहरुख खान के किरदार की तरह एक्ट तक किया। यह कहना होगा कि यह सब कपूर की वर्सेटिलिटी और कमाल की कॉमेडी टाइमिंग का सबूत है। नेशनल अवार्ड विनिंग एक्टर ने हर किरदार को बड़ी आसानी से दर्शकों के सामने ऐसी परफॉर्मेंस दिए हैं, जिनसे दर्शक अपने आप जुड़े हैं।

हमारे बारह में अन्नु कपूर के आने वाले किरदार का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसमें वह एक ऐसी भूमिका निभा रहे हैं जो महिलाओं के प्रति समाज की रूढ़िवादी सोच को अपना समर्थन देता है। ड्रीम गर्ल में उनके कॉमेडी से भरी भूमिका से यह बड़ा बदलाव कपूर की अलग अलग शैलियों के बीच आसानी से शिफ्ट होने और पूरी तरह से अलग मोटिवेशन और खासियत वाले किरदारों को निभाने की उनकी क्षमता को दर्शाता है। एक सख्त किरदार निभाते हुए, कपूर ने इंसानों के व्यवहार के बुरे पक्ष पर रोशनी डाली है, और ऐसा किरदार पेश किया है जो दर्शकों को सोचने और सामाजिक मानदंडों पर सवाल उठाने के लिए मजबूर करता है।

दर्शक हमारे बारह की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप पर सेट है, जिसमें भारत में बढ़ती आबादी की समस्या पर रोशनी डाली गई है। यह फिल्म औरतों के सामने आने वाली मुश्किलों पर भी बात करती हैं। इतना ही नहीं गाल में कपूर द्वारा दिल से की गई अपील के साथ, फिल्म का संदेश और भी ज्यादा मजबूत होता नजर आ रहा है, जो दर्शकों को कोई भी फैसला लेने से पहले इसकी कहानी को पूरी तरह से समझने के लिए प्रोत्साहित करता है।

बीरेंद्र भगत, रवि एस गुप्ता, शिव बालक सिंह और संजय नागपाल द्वारा एक साथ प्रोड्यूस, त्रिलोक नाथ प्रसाद द्वारा को-प्रोड्यूस और कमल चंद्रा द्वारा डायरेक्टेड, “हमारे बारह” सिनेमाई मास्टरपीस बनने का वादा करती है। राजन अग्रवाल द्वारा लिखी गई कहानी गहराई के साथ जुड़ा महसूस कराने वाले सामाजिक मुद्दों पर रोशनी डालती है।

यह फिल्म भारत में वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी, जबकि राइजिंग स्टार एंटरटेनमेंट यूके वैश्विक रिलीज का जिम्मा संभाल रहा है।

About The Author
ManoranjanDesk

अन्नू कपूरड्रीम गर्ल

Comment Box

Also Read

महिलाओं की संघर्षों का चौंका देने वाला आईना है फिल्म
महिलाओं की संघर्षों का चौंका देने वाला आईना है फिल्म "हमारे बारह" की कहानी, ट्रेलर हुआ रिलीज
ड्रीम गर्ल की पूजा गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर का करेंगी दौरा, जाने खास वजह
ड्रीम गर्ल की पूजा गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर का करेंगी दौरा, जाने खास वजह

Also Read

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख:
फिल्म | न्यूज़

राजा शिवाजी पर जेनेलिया देशमुख: "रितेश पिछले 10 सालों से इस सपने को जी...

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद
फिल्म | न्यूज़

यह शर्मनाक और घिनौना है: CINTAA की अंदरूनी लड़ाई पर कुनिका सदानंद...

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?
फिल्म | रिलीज

उड़ने की आशा: स्टार प्लस पर यह शो किस बात से अलग और खास है?...

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और गिरी, अभी तक ₹25 करोड़ नेट का आंकड़ा नहीं छू पाई
फिल्म | न्यूज़

'I'm Game' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: दुलकीर सलमान की फिल्म की कमाई और ग...

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की कमाई में मिडवीक गिरावट, नेट कलेक्शन ₹130 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19: निविन पॉली की फिल्म की...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल स्टारर फ़िल्म की नज़र ₹150 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 5: पंकज त्रिपाठी और अली फ़...

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्म | न्यूज़

क्या 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' कॉपीराइट विवाद में फंसी? रैपरिया बालम ने लगा...

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा।
फिल्म | न्यूज़

'लेगो एयरप्लेन' वाली टिप्पणी को लेकर नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मा...

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने सोमवार का टेस्ट पास किया, ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हुई
फिल्म | न्यूज़

मिर्ज़ापुर: द मूवी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 4: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म न...

बिपाशा बसु को मसाबा गुप्ता से मिली सबसे बड़ी तारीफ़, लेकिन मृणाल ठाकुर का ज़िक्र क्यों हो रहा है?
फिल्म | न्यूज़

बिपाशा बसु को मसाबा गुप्ता से मिली सबसे बड़ी तारीफ़, लेकिन मृणाल ठाकुर...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फिल्म की कमाई में 31वें दिन ज़बरदस्त उछाल, नेट कलेक्शन ₹122 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शोभिनव सत्या की फिल्म की कमाई में 31वें...

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ज़बरदस्त कमाई की, 3 दिनों में ₹100 करोड़ नेट के करीब पहुँची
फिल्म | न्यूज़

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ने ज...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.