Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

‘द ताज स्टोरी’ ने पहले वीकेंड में ₹8.10 करोड़ की शानदार कमाई दर्ज की, बन सकती है साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

परेश रावल द्वारा अभिनीत और तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित साल की सबसे चर्चित और सराही गई फिल्म ‘द ताज स्टोरी’, ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है।

Author: ManoranjanDesk
03 Nov,2025 17:00:22
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
‘द ताज स्टोरी’ ने पहले वीकेंड में ₹8.10 करोड़ की शानदार कमाई दर्ज की, बन सकती है साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

परेश रावल द्वारा अभिनीत और तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित साल की सबसे चर्चित और सराही गई फिल्म ‘द ताज स्टोरी’, ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिलहाल फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में शानदार ₹8.10 करोड़ की कमाई करते हुए ट्रेड सर्किल को चौंका दिया है। दिलचस्प बात यह है कि हर दिन के साथ फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

‘द ताज स्टोरी’ की खासियत सिर्फ इसके आंकड़े नहीं हैं, बल्कि इसकी स्थिरता और दर्शकों का लगातार बढ़ता प्यार है। फिल्म के लिए वर्ड ऑफ माउथ ज़बरदस्त साबित हुआ है और दर्शक इसे एक बोल्ड, भावनात्मक और सोचने पर मजबूर कर देने वाला सिनेमाई अनुभव बता रहे हैं। साथ ही इसे परेश रावल के करियर की सबसे प्रभावशाली परफॉर्मेंस मान रहे हैं।

आज के कलेक्शन भी उत्साहजनक हैं, और मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ‘द ताज स्टोरी’ का सफर ‘द केरला स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों की राह पकड़ सकता है। हालांकि दोनों ही फिल्मों ने धीमी शुरुआत के बावजूद दर्शकों के समर्थन से इतिहास रचा था। फिल्म की कहानी, जो गहरी भावनाओं और सामाजिक टिप्पणी से जुड़ी है, हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छू रही है।

परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित सशक्त फिल्म है, जो हमारे समय के सबसे उकसाने वाले सवालों में से एक एक सवाल को पूरी ताकत से उठाती है और वो सवाल है, “क्या आज़ादी के 79 साल के बावजूद हम अब भी बौद्धिक आतंकवाद के गुलाम हैं?”

फिल्म का संगीत रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ ने तैयार किया है। यह केवल एक ऐतिहासिक या पीरियड फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक डिबेट है, जो सामाजिक टिप्पणी और इतिहास के पुनर्पाठ को एक साथ पिरोती है, और दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर करती है।

About The Author
ManoranjanDesk

तुषार अमरीश गोयलद ताज स्टोरीपरेश रावल

Comment Box

Also Read

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ने तीसरे हफ़्ते में 131.85 करोड़ रुपये कमाए
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म की कमाई में बड़ी गिरावट
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए
वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (दिन 5): अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले मंगलवार को 9.25 करोड़ कमाए

Also Read

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़ नेट के करीब, दुनिया भर में ₹200 करोड़ के पार
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: रजनीकांत की फिल्म भारत में ₹100 करोड़...

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो लोखंडवाला अपार्टमेंट बेचे
फिल्म | न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे को ₹6 करोड़ में दो...

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक शुरुआत की, 3.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ने ठीक-ठाक...

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव की फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए
फिल्म | न्यूज़

'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राजकुमार राव...

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की, ₹59.70 करोड़ की नेट कमाई की
फिल्म | न्यूज़

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: रजनीकांत की फिल्म ने दमदार शुरुआत की,...

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में मध्यस्थता का निर्देश दिया।
फिल्म | न्यूज़

क्या राजपाल यादव को कानूनी राहत मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस माम...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ने दूसरे हफ्ते ₹333 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ समापन किया।
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14: अजय देवगन की थ्रिलर फ...

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के गंभीर नतीजों का खुलासा किया
फिल्म | न्यूज़

पुनीत राजकुमार के डॉक्टर ने अभिनेता के आखिरी घंटों को याद किया, ECG के...

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अंत तक अजय देवगन की फिल्म ₹330 करोड़ नेट के आंकड़े के करीब पहुंची
फिल्म | न्यूज़

दृश्यम 3: द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 13वां दिन: दूसरे हफ्ते के अ...

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अन्य बातों पर खुलकर बात की
फिल्म | न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने अपने रिश्ते, सलमान खान की सलाह और अ...

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले आती हैं”
फिल्म | न्यूज़

कोरियोग्राफर विजय गांगुली: “यामी अपने डांस में भरपूर मज़ा और मस्ती ले...

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10वें मंगलवार को ₹1.30 करोड़ नेट कमाए
फिल्म | न्यूज़

हनुमान अंश बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 68: शोभिनव सत्या स्टारर फ़िल्म ने 10...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.