Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

विपुल अमृतलाल शाह ने की 2024 में आने वाली अपनी फिल्मों के शानदार लाइनअप की घोषणा

"भावनाओं के बवंडर के लिए खुद को तैयार रखें! चार आकर्षक कहानियां, चार यात्राएं सामने आने का इंतजार कर रही हैं। सनशाइन पिक्चर्स की लेटेस्ट मास्टरपीस की दुनिया में गोता लगाएं और प्यार में बह जाने के लिए तैयार रहें। हंसी, आँसू, और इनके बीच सब कुछ। जल्द आ रहा है!"

Author: ManoranjanDesk
21 Dec,2023 11:45:18
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
विपुल अमृतलाल शाह ने की 2024 में आने वाली अपनी फिल्मों के शानदार लाइनअप की घोषणा

विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स ने इस साल अपनी ‘द केरल स्टोरी’ के साथ एंटरटेनमेंट जगत में धमाका किया है। इस रियल लाइफ बेस्ड फिल्म को ऑडियंस ने अपना प्यार और सपोर्ट दिया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके अलावा, सनशाइन पिक्चर्स ने इस साल अपने सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर डिजिटल ओरिजिनल शो ‘कमांडो’ के साथ बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है। ऐसे में साल 2023 में शानदार यात्रा के बाद, सनशाइन पिक्चर्स और विपुल अमृतलाल शाह साल 2024 में भी एक जबरदस्त सिनेमाई सफर के लिए तैयारी कर चुके है। जी हां, मेकर्स ने अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ साल 2024 के लिए दिलचस्प स्लेट की घोषणा की है। ये प्रोजेक्ट अनाउंसमेंट्स से ही दिलचस्प लग रहे हैं और उन्हें सॉलिड बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ अनाउंस किया गया है। अब जैसा कि हम साल 2024 की ओर बढ़ रहे हैं, आइए साल 2024 के लिए अग्रणी प्रोडक्शन हाउस द्वारा की गई विशाल लाइन-अप घोषणा पर एक नज़र डालें।

1) बस्तर-द नक्सल स्टोरी

‘द केरल स्टोरी’ की ब्लॉकबस्टर टीम, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा 2024 में एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। और इसका नाम ‘बस्तर – द नक्सल स्टोरी’ है। यह फिल्म निर्माताओं द्वारा घोषित 2024 की स्लेट की पहली फिल्म है और 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2) हिसाब
फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, जिन्होंने हमें निर्देशक के रूप में आंखें और वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम सहित कुछ सुपरहिट फिल्में दी हैं, फिल्म ‘हिसाब’ के साथ निर्देशक की कुर्सी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि फिल्म से जुड़ी जानकारी को सीक्रेट ही रखा गया है लेकिन फिल्म का निर्माण फिल्म मेकर की सनशाइन पिक्चर्स के तहत किया जाएगा।

3) सैमुक
विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म ‘सैमुक’ के लिए फिल्म मेकर कनिष्क वर्मा के साथ सहयोग किया है। यह फिल्म 2024 की स्लेट में घोषित होने वाली तीसरी फिल्म है और घोषणा से ही यह परियोजना रोमांचक लग रही है। इसके साथ निर्माता और निर्देशक अपनी सुपरहिट फिल्म सनक के बाद फिर से एक साथ आए हैं।

4) गवर्नर
सनशाइन पिक्चर्स ने फिल्म निर्माता अपूर्व सिंह कार्की के साथ हाथ मिलाया है, जिन्होंने इस साल समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म बंदा दी थी। फिल्म की शैली का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन घोषित फिल्म एक ऐसी शैली बताई जा रही है जिसे भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा या पेश किया गया है। अपूर्व ने मेगा हिट फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है दी है।

बता दें, सनशाइन पिक्चर्स भारत के टॉप फिल्म प्रोडक्शन हाउस में से एक है। सोशल मीडिया पर घोषणा साझा करते हुए, प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, “भावनाओं के बवंडर के लिए खुद को तैयार रखें! चार आकर्षक कहानियां, चार यात्राएं सामने आने का इंतजार कर रही हैं। सनशाइन पिक्चर्स की लेटेस्ट मास्टरपीस की दुनिया में गोता लगाएं और प्यार में बह जाने के लिए तैयार रहें। हंसी, आँसू, और इनके बीच सब कुछ। जल्द आ रहा है!”

About The Author
ManoranjanDesk

विपुल अमृतलाल शाह

Comment Box

Also Read

विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स ने ‘कुछ लव जैसा’ की 14वीं एनिवर्सरी का मनाया जश्न, शेयर की शेफाली शाह और राहुल बोस की झलक
विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स ने ‘कुछ लव जैसा’ की 14वीं एनिवर्सरी का मनाया जश्न, शेयर की शेफाली शाह और राहुल बोस की झलक
2 साल बाद खुलासा! 'द केरल स्टोरी' रिलीज़ के बाद इस वजह से विपुल अमृतलाल शाह ने नहीं ली थी पुलिस सुरक्षा?
2 साल बाद खुलासा! 'द केरल स्टोरी' रिलीज़ के बाद इस वजह से विपुल अमृतलाल शाह ने नहीं ली थी पुलिस सुरक्षा?
23 साल बाद भी 'आंखें' का क्रेज बरकरार, फैंस ने इस एनिवर्सरी पर विपुल शाह से की सीक्वल की मांग!
23 साल बाद भी 'आंखें' का क्रेज बरकरार, फैंस ने इस एनिवर्सरी पर विपुल शाह से की सीक्वल की मांग!
फिल्म इंडस्ट्री की बदलती दिशा में IPO सबसे सही कदम: विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स का IPO किया लॉन्च!
फिल्म इंडस्ट्री की बदलती दिशा में IPO सबसे सही कदम: विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स का IPO किया लॉन्च!

Also Read

फिल्म | रिलीज

"आवारापन सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, यह एक सफ़र है, शिवम का सफ़र है, और...

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म की नज़र 200 करोड़ नेट पर
फिल्म | न्यूज़

जना नायकन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 13: थलपति विजय की विदाई वाली फ़िल्म क...

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क्यों पसंद करते हैं?
फिल्म | न्यूज़

भारतीय दर्शक अभी भी अपने देश के सुपरहीरो के बजाय हॉलीवुड सुपरहीरो को क...

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म पहले हफ़्ते के खत्म होने से पहले ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई
फिल्म | न्यूज़

Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म पह...

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्माण पर विशाल चतुर्वेदी
फिल्म | न्यूज़

'मैंने यह फ़िल्म बनाने के लिए अपनी फ़ीस छोड़ दी': 'हनुमान अंश' के निर्...

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच
डिजिटल | न्यूज़

क्या श्रेया कालरा ने 'लॉक अप' सीज़न 2 की ट्रॉफी जीती? जानिए क्या है सच...

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद विजय-पूजा की फ़िल्म 180 करोड़ नेट का आंकड़ा छूने की ओर
फिल्म | न्यूज़

Jana Nayagan बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन: दूसरे सोमवार को कमाई घटने के बावजूद...

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी: 5 अभिनेता जिनके लंबे बालों वाला लुक तुरंत प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया
फिल्म | न्यूज़

पठान में शाहरुख खान, धुरंधर में रणवीर सिंह, आवारापन 2 में इमरान हाशमी:...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल्म की कमाई सोमवार को धीमी हुई, फिर भी 23.80 करोड़ कमाए
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: टॉम हॉलैंड की फिल...

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल
फिल्म | न्यूज़

अरविंद त्रिवेदी और रामायण पर परेश रावल...

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म तीसरे रविवार को भी मज़बूत बनी हुई है, 150 करोड़ के माइलस्टोन के करीब
फिल्म | न्यूज़

'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म तीसरे रवि...

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: टॉम हॉलैंड की फ़िल्म 300 करोड़ नेट के करीब पहुँची
फिल्म | न्यूज़

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: टॉम हॉलैंड की फ़ि...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.