Manoranjan News
  • टेलीविजन
  • डिजिटल
  • फिल्म
  • म्यूजिक
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरीज
फिल्म | रिलीज

पठान, जवान और डंकी के साथ, शाहरुख खान एक ही साल में 8 करोड़ दर्शकों को सिनेमाघरों में खीचने वाले बनें पहले हिंदी सुपरस्टार

शाहरुख खान न सिर्फ जनता के दिलों में बसते हैं, बल्कि अपने दम पर वो 8 करोड़ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खीचने में हुए कामयाब

Author: ManoranjanDesk
08 Jan,2024 18:44:35
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
पठान, जवान और डंकी के साथ, शाहरुख खान एक ही साल में 8 करोड़ दर्शकों को सिनेमाघरों में खीचने वाले बनें पहले हिंदी सुपरस्टार

साल 2023 हर मायने में शाहरुख खान का साल रहा हैं। बीते साल उन्होंने अपनी तीनों फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज किया। सुपरस्टार ने इतिहास में पहली बार एक साल में दो ऑल टाइम ग्रॉसर्स दी। इसने उन्हें यकीनन बॉलीवुड के किंग के रूप में स्थापित किया है। शाहरुख की सफलता का सिलसिला सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक ही सीमित नहीं है। जी हां, क्योंकि वो पूरे साल में 8 करोड़ दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब हुए हैं, जिसमें जवान ने 3.93 करोड़, पठान ने 3.20 करोड़ और डंकी ने अब तक 1 करोड़ से अधिक ऑडियंस को आकर्षित किया दिया है। इसी के साथ ऐसा करने वाले शाहरुख पहले हिंदी फिल्म अभिनेता भी बन गए।

उन्होंने न केवल 2023 में दो ऑल टाइम सबसे कमाई करने वाली फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ दी, बल्कि तीसरी हिट डंकी के साथ शानदार उपलब्धि भी हासिल की, जिससे वह पहले सुपरस्टार बन गए, जिनकी तीनों रिलीज ने देश में आइकोनिक 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया और एक ही साल में दुनिया भर में 1,000 करोड़ के ऊपर चली गई। एसआरके की तीन फिल्मों पर नजर डालें तो, साल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए, ‘पठान’ ने भारत में 524 करोड़ (हिंदी) और 545 करोड़ (सभी भाषाओं में) की कमाई की, और दुनिया भर में 1055 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसमें विदेशों में रिकॉर्ड तोड़ 49.25 मिलियन अमरीकी डालर की कमाई भी शामिल है। ऐसे में इंटरनेशनल लेवल पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के रूप में ‘पठान’ का दबदबा कायम है। जबकि जवान जून में रिलीज़ हुई थी, जो भारत में सभी भाषाओं में 643 करोड़ के शानदार नेट कलेक्शन के साथ अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। इसमें से 580 करोड़ अकेले हिंदी वर्जन से आए, जो हिंदी सिनेमा के लिए एक और रिकॉर्ड है। फिर, सुपरस्टार ने दिसंबर में डंकी के साथ हैट्रिक लगाई और केवल 13 दिनों में दुनिया भर में 410 करोड़ का कलेक्शन किया, फिल्म के प्रदर्शन के आखिर तक 460 करोड़ या उससे अधिक तक पहुंचने का अनुमान है।

डंकी में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

About The Author
ManoranjanDesk

जवानडंकीपठानशाहरुख खान

Comment Box

Also Read

शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
शाहरुख खान जन्मदिन विशेष: मन्नत के बाहर भारी भीड़ जुटी; किंग खान की आने वाली फिल्म ने उत्साह और बढ़ा दिया है।
अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बताया
अभय वर्मा ने 'किंग' में शाहरुख खान के साथ काम करने को 'एक आशीर्वाद' बताया
नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
नीता-मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की अंदर की तस्वीर वायरल; गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय
इंसान स्वभाव से ही जटिल और कमियों वाले होते हैं: अक्षय ओबेरॉय

Also Read

ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश मिश्रा के साथ कथित चैट साझा की; रजत दलाल ने कड़ी चेतावनी जारी की
टेलीविजन | न्यूज़

ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश मिश्रा के साथ कथित चैट साझा की; रज...

क्या सलमान खान हिट और फ्लॉप से ​​ऊपर हैं? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने उनके स्टारडम और बॉक्स ऑफिस पर उनकी खींचने की क्षमता पर अपनी राय दी है।
फिल्म | न्यूज़

क्या सलमान खान हिट और फ्लॉप से ​​ऊपर हैं? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने उनके स्ट...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म ने ₹35.60 करोड़ (नेट) की कमाई की, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1700 करोड़ के करीब पहुंचा।
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म ने...

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार
टेलीविजन | न्यूज़

यंग डीएसए—बिग बॉस 20 में अपनी छाप छोड़ने वाले उभरते रैप स्टार...

5 कारण कि क्यों स्टार प्लस के 'दिल की बेवफ़ाइयाँ' को आपको अपनी वॉचलिस्ट में ज़रूर शामिल करना चाहिए
टेलीविजन | न्यूज़

5 कारण कि क्यों स्टार प्लस के 'दिल की बेवफ़ाइयाँ' को आपको अपनी वॉचलिस्...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 16वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्म की कमाई में फिर गिरावट, फिर भी ₹16.30 करोड़ (नेट) कमाए।
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 16वां दिन: रणबीर-यश की इस भव्य फिल्...

'पिच टू गेट रिच' सीज़न 2 टीज़र रिव्यू: करण जौहर और अक्षय कुमार ने फ़ैशन-एंटरप्रेन्योरशिप के जुनून को फिर से जगाया
डिजिटल | न्यूज़

'पिच टू गेट रिच' सीज़न 2 टीज़र रिव्यू: करण जौहर और अक्षय कुमार ने फ़ैश...

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर बेटे का जन्म हुआ है, उन्होंने उसके लिए एक प्यारा सा नाम चुना है
फिल्म | न्यूज़

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर बेटे का जन्म हुआ है, उन्होंने उ...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 15वां दिन: भारत में रणबीर-यश की फिल्म ₹900 करोड़ नेट के करीब
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 15वां दिन: भारत में रणबीर-यश की फि...

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे
फिल्म | न्यूज़

आयुष्मान खुराना का कहना है कि सलमान खान हमेशा परम प्रेम रहेंगे...

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस नोट इंटरनेट पर छाया हुआ है
टेलीविजन | न्यूज़

क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया? ईशा की माँ का कथित वॉयस न...

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,500 करोड़ का आंकड़ा पार किया, भारत में ₹850 करोड़ नेट की ओर नज़र
फिल्म | न्यूज़

रामायण पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 14वां दिन: रणबीर-साई-यश की फिल्म न...

ताजा खबर पढ़े
manoranjan news icon

COMPANY

  • About us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition

Policy

  • Editorial Policy
  • Image Usage Policy
  • Privacy Policy

CONNECT

  • Contact Us
FacebookTwitterInstagramYouTube

© 2026 IWM Publishing And Communication Private Limited. All rights reserved.