हेमा मालिनी पर फिल्माए गए लता मंगेशकर के 5 गीत जो आपको जरूर सुनने चाहिए

हेमा मालिनी पर फिल्माए लता मंगेशकर के 5 गीत सुनिए यहां
5 Lata Mangeshkar songs picturized on Hema Malini that you must listen to 7808

लता मंगेशकर को किसी परिचय की कोई आवश्यकता नहीं है। लताजी भारत की स्वर कोकिला है। उनके पास अद्भुत आवाज है ।उन्होंने हमेशा अपने आवाज से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। उन्हें व्यापक रूप से भारत में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली गायकों में से एक माना जाता है।आठ दशक के करियर में भारतीय संगीत उद्योग में उनके योगदान ने उन्हें “क्वीन ऑफ़ मेलोडी”और “वॉयस ऑफ़ द मिलेनियम” जैसी सम्माननीय उपाधियाँ प्रदान कीं।

वैसे तो उनके सभी गीत दिल को छू लेने वाले होते हैं। उनके संगीत में वो जादू है जो किसी भी परिस्थिति में आपको दिल को सुकून पहुंचाते हैं। आज हम अपने पाठकों के लिए लता मंगेशकर के वो 5 गीत लेकर आए है जो हेमा मालिनी पर फिल्माए गए थे।देखिए यहां

1: तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया: लता मंगेशकर का गाना ‘तू ने ओ रंगीले’ फिल्म कुदरत का बहुत लोकप्रिय गीत थी। मजरूह सुल्तानपुरी के शब्दों के साथ आरडी बर्मन द्वारा रचित, इसमें हेमा और राजेश खन्ना प्रमुख थे। यह गाना आपकी जरूर पसंद आएगा।

2:मेरे नसीब में तू है की नही:यह गाना हेमा और अमिताभ बच्चन की फिल्म नसीब का है। संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का था और गीत बख्शी के थे।यह गाना लता जी के बेस्ट गानों में से एक है।

3:मेरे नैना सावन भादों: इस गीत फिल्म महबूबा का है। लता मंगेशकर का यह गीत बहुत ही सुंदर थी। आरडी बर्मन द्वारा रचित, इसमें बख्शी की पंक्तियाँ थीं। हेमा और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था।

4: जब तक है जान मैं नाचूंगी: ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले के इस गाने में बसंती (हेमा) गब्बर सिंह (अमजद खान) की अड्डे में नाच रही थी, जिसे बंधे हुए वीरू (धर्मेंद्र) बेबस होकर देख रहे थे। संगीत आरडी बर्मन का था और बोल बख्शी के थे। यह गीत आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है।

5: धीरे धीरे बोल कोई सुन ना ले: यह गीत फिल्म गोरा और काला का है ।फिल्म के हेमा मालिनी और राजेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में है। यह गाना आज भी लोगों के जुबान पर है।इसके बोल बख्शी के है।

इसके बारे में आपकी क्या राय है? हमें नीचे कमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।