बादशाह या यो यो हनी सिंह: किसका हिप हॉप गाना है बेहतर?

बादशाह या यो यो हनी सिंह के गाने के बारे में जानिए यहां
Badshah or Yo Yo Honey Singh: Whose hip hop song is better? 8719

यो यो हनी सिंह और बादशाह दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन रैपर हैं। दोनों ने अपने गाने से फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। उनके गाने जबरदस्त हिट होते है। ऐसा कह सकते है कि उनके गाने के बिना कोई भी पार्टी अधूरी है। हालांकि, यो यो हनी सिंह कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूर थे, लेकिन उन्होंने वापसी की है जबकि बादशाह अपने फंकी रैपिंग लिरिक्स से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।

हनी सिंह और बादशाह के गानों को सुनना लोगो को बहुत पसंद है। लोग उनकी गानों को शादियों और पार्टी में बजाते है और उसपर बहुत डांस करते हैं। दोनो अपने हिप हॉप गानों के लेकर काफी फेमस है।

आज हम उनके 3 बेस्ट गानों की लिस्ट लाए है।देखिए

यो यो हनी सिंह

1: चार बोतल वोडका:
चार बोतल वोडका गाना फिल्म रागिनी एमएमएस2 का गाना है जिसमें सनी लियोनी मुख्य भूमिका में हैं। गाने को उस्ताद भागदढ़ अली खान ने लिखा है और यो यो हनी सिंह ने इसे गाया और कंपोज किया है

2: पार्टी ऑल नाइट:

पार्टी ऑल नाइट अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म बॉस का एक पार्टी ट्रैक है। गाने को लिल गोलू ने लिखा है और यो यो हनी सिंह ने गाया और कंपोज़ किया है।

3:लुंगी डांस:

यह गाना बॉलीवुड फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस का है।इस गाने को भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा गाया गया है।

बादशाह

1:गेंदा फूल:

बादशाह द्वारा गया गेंदा फूल गीत एक सेंसेशनल हिंदी-बंगाली लोक गीत है जिसे बादशाह, पायल देव ने गाया है। इस गाने में बादशाह के साथ बेहद ख़ूबसूरत जैकलीन फर्नांडीज नज़र आ रही हैं। इस गाने का संगीत और बोल भी बादशाह द्वारा दिया गया है जबकि वीडियो स्नेहा शेट्टी कोहली द्वारा निर्देशित है।

2: पानी पानी:

यह गाना बादशाह और आस्था गिल द्वारा गाया गया है। इस गाने को बादशाह ने कंपोज किए हैं। इस गाने में बादशाह, जैकलीन फर्नांडीज और आस्था गिल हैं।

3: डीजे वाले बाबू:
बादशाह और आस्था गिल द्वारा गया यह सॉन्ग में नतासा स्टेनकोविक नजर आ रही है।इस गाने को खुद बादशाह ने लिखा और कंपोज़ किया है।

आपका पसंदीदा कौन सा है? हमे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।