राख लेहब दोसर: खेसारीलाल यादव के नए गाने ने यूट्यूब पर मचाई तबाही,1 दिन में 35 लाख से ज्यादा बटोरे व्यूज

Rakh Lehab Dosar: खेसारीलाल यादव के नया गाना 'राख लेहब दोसर' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
Rakh Lehab Dosar: Khesarilal Yadav's new song creates havoc on YouTube, garners more than 35 lakh views in 1 day 10230

Rakh Lehab Dosar: भोजपुरी फिल्म जगत के सबसे प्रशंसित और पसंदीदा कलाकारो में से एक हैं खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav)। खेसारीलाल ने अपने दमदार प्रदर्शन से भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाई है और उनके चाहने वालों की संख्या अनगिनत हैं, जो कि उन्हें खूब पसंद करते है। बता दें, खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा से जुड़े एक अभिनेता, गायक, डांसर और मॉडल हैं। उन्हें 2016 में भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों में “सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता” और 2017 में “यूपी रतन पुरस्कार” से भी सम्मानित किया गया था। वह अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए कुछ न कुछ नया लाते रहते हैं, जिससे उनके प्रशंसकों का ध्यान उनपर बना रहे।

हाल ही में, अभिनेता का ‘राख लेहब दोसर’ गाने को लॉन्च किया गया, जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाना यूट्यूब के ट्रेंड में शामिल हो गया है। महज 1 दिन‌ के भीतर ही वीडियो पर करीब 35 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए है और लगभग डेढ़ लाख लाइक्स की बरसात की गई है। इस गाने पर उनके प्रशंसकों ने भर-भर कर प्यार लुटाया है। अच्छा, क्या आप भी यह गाना सुनना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

खैर, देवियों और सज्जनों, आप सभी को खेसारीलाल यादव का यह गाना कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।