देखिए आलिया भट्ट पर फिल्माए गए नेहा कक्कड़ के गीत

आलिया भट्ट पर फिल्माए गए नेहा कक्कड़ के गीत जो आपको जरूर सुनने चाहिए
Watch Neha Kakkar's song picturized on Alia Bhatt 8265

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। नेहा कक्कड़ ने 2006 में इंडियन आइडल में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आई थीं और आज वह इंडियन आइडल 10वें और 11वें सीजन की जज है। इस तरह में उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है और अपने नाम कई अवॉर्ड किए है। उनके इंडस्ट्री में बहुत फैन है। नेहा ने बहुत सारे गाने गाए है। उनके गाने के बिना कोई पार्टी पूरी नहीं होती है।नेहा ने इंडस्ट्री की लगभग सभी अभिनेत्री के लिए गाना गाया है।देखिए आलिया भट्ट पर फिल्माए गए उनके गानों को लिस्ट

हुक उप सॉन्ग:

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का यह गाना लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है। इस हानेवके बिना कोई भी पार्टी अधूरी हैं।इस गाने के संगीतकार विशाल और शेखर हैं। हुक अप सॉन्ग को नेहा कक्कड़ और शेखर रवजियानी को गाया है। इस गाने में आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस गाने में टाइगर और आलिया जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

बद्री की दुल्हनिया:

फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का यह टाइटल गीत वेडिंग पार्टी की शान है। इस गाने में वरुण धवन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। हिट टाइटल सॉन्ग को देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर और इक्का ने गाया है। गाने के संगीतकार तनिष्क बागची हैं और इसके लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। यह गाना लोगो द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

कर गई चुल:

यह गाना एक लोकप्रिय पार्टी एंथम है जिसके बिना कोई भी पार्टी पूरी नहीं हो सकती। कर गई चुल फिल्म कपूर एंड संस का एक पार्टी सॉन्ग है। इस गाने को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है।फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में ​​हैं। गाने को बादशाह ने कंपोज किया है, जिसे अमाल मलिक ने रीक्रिएट किया है और बादशाह और कुमार ने इसे लिखा है। पार्टी सॉन्ग को बादशाह, फाजिलपुरिया, सुकृति कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने गया है।

इस बारे में आपकी क्या राय है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।