देखिए करीना कपूर पर फिल्माए गए श्रेया घोषाल के बेहतरीन गीत

श्रेया घोषाल की बेहतरीन गीत जो करीना कपूर पर फिल्माए गए हैं।देखिए यहां
Watch Shreya Ghoshal's best songs picturized on Kareena Kapoor 8309

श्रेया घोषाल एक बेहतरीन अभिनेत्री है। उन्होंने अपनी गायकी से लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। श्रेया सुरों की मल्लिका है।बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए हैं।उन्होंने बांग्ला, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी और अंग्रेजी भाषा में गाने गाए है। श्रेया घोषाल ने बहुत कम उम्र से अपनी गायकी शुरू कर दी थी लेकिन कामयाबी उन्हें सा रे गा मा पा में कंटेस्टेंट बनने के बाद मिली। श्रेया घोषाल ने सभी अभिनेत्री के साथ काम किया है।लेकिन आज हम श्रेया घोषाल के वह गाने लेकर आए है जो करीना कपूर पर फिल्माए गए हैं।

ये इश्क हाय:

यह लोकप्रिय रोमांटिक गाना, ‘ये इश्क हाय’ फिल्म जब वी मेट का है ।इस गाने के लिए श्रेया को नेशनल अवार्ड भी मिला। इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा था और इसका म्यूजिक प्रीतम ने कंपोज किया था।शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी पर फिल्माया गया यह गाना बॉलीवुड के आइकॉनिक रोमांटिक गानों में से एक है।

तेरी मेरी प्रेम कहानी:

तेरी मेरी प्रेम कहानी बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग में से एक है।यह गाना सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बॉडीगार्ड की हैं। इस गाना को राहत फ़तेह अली खान और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। गीतकार शब्बीर अहमद ने गाने को लिखा हैं।

जूबी डूबी:

यह गाना फिल्म 3 इडियट्स का है।फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थी।इस गीत को सोनी निगम और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी थी। यह गाना आज भी लोगों का पसंदीदा है।

शुकरान अल्लाह:

यह गाना फिल्म कुर्बान का है।फिल्म का यह गाना लोगो को बहुत पसंद है। इस फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने बहुत ही खूबसूरती से गाया था।

इसके बारे में आपकी क्या राय है? हमें नीचे कमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।