IPL 2024: धोनी, कोहली और शर्मा तीनों के हाथों से फिसली कप्तानी, क्यों हुआ ये फेरबदल का खेल?

IPL 2024: धोनी, कोहली और शर्मा तीनों के हाथों से फिसली कप्तानी।
IPL 2024: धोनी, कोहली और शर्मा तीनों के हाथों से फिसली कप्तानी, क्यों हुआ ये फेरबदल का खेल? 43644

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है, जिसके चलते सभी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालाँकि, समय-समय पर हमने ऐसी खबरें सुनीं कि आईपीएल के तीन दिग्गज खिलाड़ियों के हाथ से कप्तानी फिसल गई है। विराट कोहली (Virat Kohli), महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके अनगिनत फैन हैं। हालांकि, अनगिनत प्रशंसकों के बावजूद भी खिलाड़ियों को कई बार ऑनलाइन फटकार का सामना करना पड़ा है। अब सवाल यह है, कि इतने फेरबदल से फायदा क्या होने वाला है? यो चलिए कुछ पहलुओं पर गौर करते हैं-

मुंबई इंडियंस- हार्दिक पंड्या ने छीनी रोहित शर्मा से कप्तानी

5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस में भी कई बदलाव देखने को मिले है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि हार्दिक पंड्या ने इसी टीम से अपने आईपीएल करियर की नींव रखी थी। शर्मा और पंड्या की जोड़ी ने टीम को 4 ट्रॉफी जिताई थीं। लेकिन, बाद में पंड्या ने गुजरात टाइटंस का रुख किया और इस टीम को पहली जीत दिलाई। गुजरात को पहली बार ट्रॉफी और दूसरी बार फाइनल दिखाने के लिए पंड्या को विशेष प्रसिद्धि मिली। लेकिन, पंड्या की पुरानी टीम (मुंबई इंडियंस) अपने ताकतवर खिलाड़ी के अलग होने से नाखुश थी, जिसके चलते उन्हें कप्तानी का लालच देकर दोबारा टीम में शामिल कर लिया गया। हालांकि, इस डील में अगर किसी को नुकसान हुआ है, तो वो हैं रोशित शर्मा। मुंबई इंडियंस कि अगली रणनीति पूरी तरह से हार्दिक पंड्या के कंधो पर टिकी हुई है। उन्हें भरोसा है, कि टीम की कमान एक मजबूत खिलाड़ी के हाथों में सौंपी गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : बार-बार के हार से तंग विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के रूप में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। हर मुमकिन कोशिश के बावजूद भी इनके नसीब में हार आया है, मगर इस बार महिलाओं ने आशा की लौह जलाई है। लगातार मिल रहे हार से परेशान कोहली ने खुद कप्तानी पद से इस्तीफा दिया और टीम की कप्तानी फाफ डुप्लेसिस के हाथों में सौंपी दी गई। इस कप्तानबाजी के बदलाव से कितना फर्क पड़ता है, यह तो आने वाले समय में पाया चलेगा।

चेन्नई सुपकिंग्स- धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ बने कप्तान

बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने खूब नाम कमाया, लेकिन पिछले साल उन्होंने एक चौंकाने वाली खबर से फैन्स को असमंजस में डाल दिया था. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिलाड़ी ने संन्यास लेने की योजना बना ली थी. लेकिन, फाइनल मैच में उन्हें दमदार प्रदर्शन करना होगा, जिसके चलते उन्होंने ये बड़ा फैसला बदल लिया। इसके अलावा नई खबर यह है कि इस बार टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं. धोनी ने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, जिसके चलते ऋतुराज को ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएल 2024 में कप्तान के साथ जर्सी में भी बदलाव देखने को मिला है, जिससे सभी खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिल सकती है।

खैर, देवियों और सज्जनों, इस फेरबदल के खेल पर आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।