IND Vs ENG, World Cup 2023: भारतीय गेंदबाजों ने पलटा मैच, इंग्लैंड को मिली करारी हार

IND Vs ENG, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया है।
IND Vs ENG, World Cup 2023: भारतीय गेंदबाजों ने पलटा मैच, इंग्लैंड को मिली करारी हार 34463

IND Vs ENG, World Cup 2023: लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और भारत के बीच मैदानी जंग छिड़ी थी। जहा भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से करारी मात दी है। इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का विकल्प चुना, जिसके कारण भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरना पड़ा। मैच के दौरान भारत ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट गंवाए और टीम 229 रनों को बटोरने में सफल हुई।

भारत की अद्भुत बल्लेबाजी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 101 गेंदों में 87 रन जड़े। जबकि कप्तान और केएल राहुल की अद्भुत साझेदारी टीम की झोली में 91 रन जोड़ने में सफल रही।इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 49 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों का करिश्मा

भारत से मिले 230 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में इंग्लैंड नाकाम रही और सारे विकेटों को गवाते हुए इंग्लैंड 129 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा को दिखाते हुए सारे विकेटों को चटका दिए। बुमराह ने 3, शमी ने 4 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए। साथ ही जडेजा ने 1 विकेट को अपने नाम किया।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।