World Cup 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेटों से चटाई धूल, शतक से चूके किंग कोहली

World Cup 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेटों से चटाई धूल
World Cup 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेटों से चटाई धूल, शतक से चूके किंग कोहली 33611

World Cup 2023: बेहद दिलचस्प मैदानी जंग के बाद भारत की झोली में एक और शानदार जीत आ गई है। ग़ौरतलब है, कि हिमाचल के धर्मशाला मैदान में न्यूज़ीलैंड और भारत 20 साल के बाद आमने सामने आए। जहा टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी का विकल्प चुना और 273 रनों पर न्यूज़ीलैंड के सभी खिलाड़ियों को मैदान के बाहर भेजा। न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों ने कड़ी मेहनत से 273 रनों को अपने नाम किया, जिसे टीम इंडिया ने बेहद आसानी हासिल किया। हालांकि, पूर्व कप्तान विराट कोहली इस बार एक अद्भुत प्रदर्शन के बाद भी नाखुश हुए, जिसकी सबसे बड़ी वजह शतक से चूकना था।

भारत ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेटों से चटाई धूल

टीम इंडिया के खिलाफ न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डैरील मिचेल ने 127 गेंदों में 130 रन बटोरे। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाज़ो ने भी अद्भुत प्रदर्शन किया। जिसमे विराट कोहली ने 95 रन और रोहित शर्मा 46 रनों को अपने झोली में शामिल किया। साथ ही रवींद्र जडेजा ने 39 और केएल राहुल ने 33 रन बनाए।

टीम इंडिया की शानदार गेंदबाज़ी

भारतीय टीम अद्भुत गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस बार अपनी शक्तियों का प्रदर्शन किया और टीम के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2,बुमराह और सिराज ने 1-1 विकेट लिए।

टीम इंडिया को मनोरंजन न्यूज़ की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएँ! और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।